एक्सप्लोरर

कोल्हापुर में बकरियां चरानेवाले का बेटा बना आईपीएस, पहले ही प्रयास में क्रैक किया UPSC एग्जाम

Maharashtra News: महाराष्ट्र के एक गांव के बकरी चराने वाले के बेटे बिरुदेव सिद्धाप्पा ढोणे ने पहले ही प्रयास में UPSC की परीक्षा पासकर अपने परिवार का नाम रोशन किया है. उन्होंने 551वी रैंक हासिल की है.

Birdev Siddhappa Dhone: महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले के कागल तहसील के यमगे गांव के एक धनगढ़ के बेटे ने कमाल कर दिया है. पहले ही अटेम्ट में यूपीएससी की परीक्षा पास अपने परिवार और राज्य का भी नाम रोशन किया है.  कंधे पर कंबल, सिर पर गांधी टोपी, हाथ में लकड़ी और पैरों बड़ी बड़ी धनगढ़ी चप्पलें पहनकर धूप में बकरी चराने के लिए भटकने वाले धनगढ़ का बेटा यूपीएससी की परीक्षा पास हो गया है और उसने 551वी रैंक हासिल की है.

युवक का नाम बिरुदेव सिद्धाप्पा ढोणे

अपने  मामा के गांव में मवेशियों को लेकर निकलते वक्त एक दोस्त जोर जोर से चिल्लाते हुए आया और उसने बिरुदेव से कहा कि बिरुदेव तुम यूपीएससी की परीक्षा पास हो गए हो. मां बाप वहीं पर थे उन्हें अपना बेटा साहब बन गया है. इतना ही समझ में आया और बिरुदेव के साथ उसके मां-बाप और परिजन खुशी से झूम . कागल तहसील से यूपीएससी परीक्षा पास होनेवाला बिरुदेव पहला छात्र है.

उसने 2024 में केंद्रीय लोकसेवा आयोग की परीक्षा दी थी. 27 की उम्र में पहले ही अटेम्ट में बिरुदेव 551वी रैंक से यह परीक्षा क्रैक कर गया है. मंगलवार को दोपहर में केंद्रीय लोकसेवा आयोग की परीक्षा के नतीजे सामने आए और बिरुदेव को सफलता मिलते ही उसके कागल तहसील के यमगे गांव में उल्लास मनाया गया. 


कोल्हापुर में बकरियां चरानेवाले का बेटा बना आईपीएस, पहले ही प्रयास में क्रैक किया UPSC एग्जाम

बिरुदेव का मोबाइल गुम हुआ था और वह पुलिस थाने में शिकायत करने के लिए गया तो पुलिस ने उसकी मदद नहीं, वहीं पर बिरुदेव ने ठान लिया कि वह आईपीएस ऑफिसर बनेगा और बिरुदेव दिनरात मेहनत करते हुए रोजाना 22 घंटे पढ़ाई करता रहा. उसने यूपीएससी की पढ़ाई के लिए दिल्ली में डेरा डाला और मां बाप का नाम रोशन किया.

दसवीं और बारहवीं कक्षा में कागल तहसील के मुरगुड केंद्र में बिरुदेव अव्वल नंबर से पास हुआ और पुणे के सिओईपी इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ने के लिए दाखिल हुआ. बिरुदेव के पिता सिद्धापा ढ़ोने भी बारहवीं कक्षा तक पढ़े हैं लेकिन उसके बाद अपना बकरियों को चराने का पारंपरिक व्यवसाय करते हुए उन्होंने जिंदगी बसर कर दी.

बिरुदेव को बड़ा ऑफिसर बनाने का सपना देख जब बिरुदेव दिल्ली में यूपीएससी की प्रीपरेशन के लिए गया तो उसके पिता उसको बड़े कष्ट उठाकर 10 से 12 हजार रुपये भेजते और उतनी रकम में बिरुदेव गुजारा कर लेता. उसके पिता कई बार अलग नौकरी करने की सलाह देते रहे,लेकिन जिद पर उतरा बिरुदेव आखिर आईपीएस ऑफिसर बन गया और उसके परिजनों ने खुशी के दिन देखे. बिरुदेव का भाई आर्मी में भरती हुआ है.

बिरुदेव का मां बाप और शादीशुदा बहन और भाई ऐसा परिवार है. एक धनगढ़ के बेटे ने यूपीएससी की परीक्षा पास करने की मन ठान ली तो हार नहीं मानी इस बात को साबित कर दिखाया है. अब बिरुदेव की इस सफलता से कोल्हापुर जिले के साथ-साथ पूरे महाराष्ट्र में बिरुदेव ढोने के नाम के चर्चे हो रहे हैं.

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारामती में फिर एयरक्राफ्ट दुर्घटना, ट्रेनिंग प्लेन हादसे का शिकार
बारामती में फिर एयरक्राफ्ट दुर्घटना, ट्रेनिंग प्लेन हादसे का शिकार
रॉड से पीटकर बेटे ने की मां की हत्या, शराब के पैसे देने से किया था मना
रॉड से पीटकर बेटे ने की मां की हत्या, शराब के पैसे देने से किया था मना
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
Video: सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
Embed widget