एक्सप्लोरर

Bhiwandi Building Collapse: ठाणे के भिवंडी में गिरी दो मंजिला इमारत, हादसे में 3 की मौत, मलबे में कई के फंसे होने की आशंका

Maharashtra News: ठाणे के भिवंडी में दो मंजिला इमारत गिरने से बड़ा हादसा हुआ है. मलबे के ढेर में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है. मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये मुआवजा राशि दी जाएगी.

Bhiwandi Building Collapse Update: महाराष्ट्र के भिवंडी इलाके में शनिवार की दोपहर दो मंजिला इमारत गिर गई. हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है. फायर ब्रिगेड और आपदा प्रबंधन की टीम युद्ध स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है. अभी तक मलबे से 9 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है. केंद्रीय पंचायती राज मंत्री कपिल पाटिल घटना स्थल पर पहुंच गए हैं. स्थानीय लोगों की भी भारी भीड़ घटना स्थल पर मौजूद है. हादसे के बाद मौके पर मलबे का अंबार लग गया है. 

मलबे में फंसे लोगों को निकालने का काम जारी

जिला आपदा नियंत्रण प्रकोष्ठ के प्रमुख अनीता जवांजल ने बताया कि मनपोली के वलपाड़ा इलाके में बचाव और राहत अभियान बड़े पैमाने पर जारी है. एनडीआरएफ और ठाणे आपदा रेस्पॉस फोर्स की एक-एक टीम पहुंच गई हैं और एनडीआरएफ की दूसरी टीम दुर्घटना स्थल पर पहुंचनेवाली है.

मौके पर चलाया जा रहा बचाव-राहत अभियान    

इससे पहले, क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख अविनाश सावंत ने बताया कि मनपोली के वलपाड़ा इलाके में बचाव और राहत अभियान शुरू कर दिया गया है क्योंकि मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है. उन्होंने कहा, "वर्धमान कंपाउंड में ग्राउंड प्लस टू मंजिला बिल्डिंग दोपहर करीब 1.45 बजे ढह गई. ऊपरी तले पर चार परिवार रहते थे, जबकि ग्राउंड फ्लोर पर मजदूर काम करते थे." दमकल की गाड़ियों को भिवंडी, ठाणे और आसपास के इलाकों से बुलाकर रेस्कयू ऑपरेशन में लगा दिया गया है. अविनाश सावंत ने कहा कि घटना के बारे में और जानकारी का इंतजार किया जा रहा है. 

मृतक के परिजनों को पांच लाख मुआवजे का एलान
भिवंडी बिल्डिंग हादसे में मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये  मुआवजा राशि दी जाएगी. साथ ही हादसे में घायल मरीजों के इलाज का खर्च राज्य सरकार वहन करेगी. इस वक्त भी 8 से 10 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है. अब तक 3 लोगों की मौत की पुष्टि की गई है. वहीं, 9 लोगों को बचाया गया है.

Maharashtra: रत्नागिरी में तेल रिफाइनरी परियोजना के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हुए सांसद विनायक राउत, पुलिस ने हिरासत में लिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
मुंबई: पत्नी से हुआ विवाद तो पिता ने स्काईवॉक से बच्चे को फेंका नीचे, हालत नाजुक
मुंबई: पत्नी से हुआ विवाद तो पिता ने स्काईवॉक से बच्चे को फेंका नीचे, हालत नाजुक
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
महाराष्ट्र: 4 साल में 13,928 किसानों की आत्महत्या, जिलावार आंकड़े देने से भी इनकार
महाराष्ट्र: 4 साल में 13,928 किसानों की आत्महत्या, जिलावार आंकड़े देने से भी इनकार

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget