एक्सप्लोरर

Maharashtra: महात्मा ज्योतिराव फुले-सावित्रीबाई फुले को मिले भारत रत्न, विधानसभा में प्रस्ताव पारित

Maharashtra News: महाराष्ट्र के मंत्री जयकुमार रावल ने विधानसभा में इस प्रस्ताव को रखा. इसका एनसीपी विधायक छगन भुजबल और कांग्रेस के विजय वडेट्टीवार ने समर्थन किया.

महाराष्ट्र विधानसभा ने समाज सुधारक महात्मा ज्योतिराव फुले और सावित्रीबाई फुले को मरणोपरांत भारत रत्न देने की सिफारिश का प्रस्ताव पारित किया. सोमवार (24 मार्च) को सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित कर सिफारिश की कि केंद्र सरकार महात्मा ज्योतिराव फुले और सावित्रीबाई फुले को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित करे.

मंत्री जयकुमार रावल ने यह प्रस्ताव पेश किया, जबकि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के विधायक छगन भुजबल और कांग्रेस के विधायक विजय वडेट्टीवार ने इसके समर्थन में अपने विचार रखे.

सीएम फडणवीस ने क्या कहा?

मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि लोगों ने फुले को दी गई ‘महात्मा’ की उपाधि को मान्यता दी है और अब ‘भारत रत्न’ राज्य की ओर से मान्यता होगा. उन्होंने कहा, ‘‘महात्मा की उपाधि देश में हर चीज से ऊपर थी और केवल दो लोगों-- महात्मा फुले और महात्मा गांधी को यह सम्मान प्राप्त हुआ.’’ 

लड़कियों के लिए पहला स्कूल शुरू किया

ज्योतिराव फुले और सावित्रीबाई फुले भारत के महान समाज सुधारक थे और शिक्षा के क्षेत्र में उन्होंने महत्वपूर्ण योगदान दिया. ज्योतिराव फुले (1827-1890) ने समाज में व्याप्त जातिवाद और अंधविश्वास के खिलाफ आवाज उठाई. उनका मानना था कि शिक्षा ही समाज को बदल सकती है. 1848 में उन्होंने अपनी पत्नी सावित्रीबाई के साथ मिलकर पुणे में लड़कियों के लिए पहला स्कूल शुरू किया, जो उस समय क्रांतिकारी कदम था. 1873 में उन्होंने सत्यशोधक समाज की स्थापना की, जिसका उद्देश्य शोषित वर्गों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना था.

लड़कियों को पढ़ाने के लिए सावित्रीबाई फुले को हुआ विरोध

सावित्रीबाई फुले (1831-1897) भारत की पहली महिला शिक्षिका बनीं. उन्होंने लड़कियों को पढ़ाने के लिए सामाजिक विरोध का सामना किया, फिर भी हार नहीं मानी. उन्होंने विधवाओं और पीड़ित महिलाओं के लिए आश्रय स्थल खोले और बाल विवाह के खिलाफ आवाज उठाई. उन्होंने अपने पति के साथ मिलकर जाति और लिंग आधारित भेदभाव को खत्म करने के लिए काम किया. 1897 में प्लेग महामारी के दौरान उन्होंने बीमारों की सेवा की, जिसके दौरान उनकी मृत्यु हो गई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नांदेड़ के गुरुद्वारा माता साहिब कौर में सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला
नांदेड़ के गुरुद्वारा माता साहिब कौर में सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला
NEET पेपर प्रोटेस्ट: महाराष्ट्र सरकार छात्रों पर दर्ज मामले लेगी वापस
NEET पेपर प्रोटेस्ट: महाराष्ट्र सरकार ने दी मामले वापस लेने की मंजूरी
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: मुख्य साजिशकर्ता को मुंबई क्यों नहीं ला पा रही पुलिस? कोर्ट को बताई वजह
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: मुख्य साजिशकर्ता को मुंबई क्यों नहीं ला पा रही पुलिस? कोर्ट को बताई वजह
बेटिकट यात्रियों पर रेलवे का तगड़ा एक्शन, वसूला 121.31 करोड़ रुपये जुर्माना
बेटिकट यात्रियों पर रेलवे का तगड़ा एक्शन, वसूला 121.31 करोड़ रुपये जुर्माना

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी को कैसे आउट करें? हरभजन सिंह ने बताया मास्टरप्लान
वैभव सूर्यवंशी को कैसे आउट करें? हरभजन सिंह ने बताया मास्टरप्लान
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
Embed widget