एक्सप्लोरर

बीड: सरपंच संतोष देशमुख हत्याकांड के आरोपी वाल्मिक कराड ने किया सरेंडर, धनंजय मुंडे को मंत्री पद से हटाने की मांग

Beed Sarpanch Murder Case: महाराष्ट्र के बीड में 9 दिसंबर को संतोष देशमुख का अपहरण करके हत्या की गई थी. इस मामले में धनंजय मुंडे को भी मंत्री पद से हटाने की मांग हो रही है.

Beed Sarpanch News: महाराष्ट्र में बीड सरपंच हत्या मामले में आरोपी वाल्मिक कराड ने पुणे के सीआईडी ॲाफिस में सरेंडर कर दिया है. बीड के सरपंच संतोष देशमुख की हत्या के मामले में कराड पर आरोप लग रहे थे. वाल्मिक कराड को पकड़ने के लिए सरकार पर दबाव बना था. कराड धनजंय मुंडे का कट्टर कार्यकर्ता के नाम से पहचाना जाता है. 9 दिसंबर को संतोष देशमुख का अपहरण करके हत्या की गई थी.

इस मामले में धनंजय मुंडे को भी मंत्री पद से हटाने की मांग हो रही है. सरंपच के भाई ने बंबई हाई कोर्ट में सोमवार को याचिका दाखिल कर एनसीपी के नेता धनंजय मुंडे को महाराष्ट्र मंत्रिमंडल से हटाने का निर्देश देने का अनुरोध किया है. सरंपच के भाई ने याचिका में अनुरोध किया कि मामले की निष्पक्ष जांच के वास्ते हाई कोर्ट की औरंगाबाद पीठ धनंजय मुंडे को मंत्री पद से हटाने का निर्देश दे.

धनंजय मुंडे पर याचिकाकर्ता ने लगाया है ये आरोप

याचिकाकर्ता ने दावा किया कि मुंडे बीड में उस आपराधिक गिरोह के प्रमुख से जुड़े हुए हैं, जिसने कथित तौर पर मस्साजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की हत्या में प्रमुख भूमिका निभाई है. याचिकाकर्ता ने अनुरोध किया कि हाई कोर्ट की औरंगाबाद पीठ उसकी याचिका को स्वीकार करे.

क्या है पूरा मामला?

पुलिस के अनुसार, मस्साजोग गांव के सरपंच देशमुख का नौ दिसंबर को बीड में एक ऊर्जा कंपनी से जबरन वसूली की कोशिश को विफल करने के प्रयास के दौरान अपहरण कर लिया गया था. देशमुख को प्रताड़ित किया गया और बाद में उनकी हत्या कर दी गई. विपक्षी दलों और बीजेपी के एक विधायक ने धनंजय मुंडे पर अपने ‘‘सहयोगी’’ वाल्मीक कराड के साथ घनिष्ठ संबंध होने का आरोप लगाया था. द इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक वाल्मिक कराड एनसीपी का नेता भी है.

ये भी पढ़ें- 'मिनी पाकिस्तान' वाले बयान को लेकर महाराष्ट्र के मंत्री पर भड़के AIMIM के वारिस पठान, बोले- 'नितेश राणे को...'

About the author वैभव परब

वैभव परब एबीपी न्यूज़ पर महाराष्ट्र की राजनीति को बारिकी से समझाते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nagpur MLC Election Results Highlights: नागपुर ग्रेजुएट सीट पर बड़ा उलटफेर! BJP हुई पीछे, कांग्रेस को मिली बढ़त
नागपुर ग्रेजुएट सीट पर बड़ा उलटफेर! BJP हुई पीछे, कांग्रेस को मिली बढ़त
कांग्रेस का इकलौता MLC जिसने बचाई पार्टी की लाज, RSS के गढ़ में दिलाई जीत
कांग्रेस का इकलौता MLC जिसने बचाई पार्टी की लाज, RSS के गढ़ में दिलाई जीत
देवेंद्र फडणवीस के नागपुर में MLC चुनाव जीती कांग्रेस, क्या इसलिए CM ने डिलीट किया पोस्ट?
देवेंद्र फडणवीस के नागपुर में जीती कांग्रेस, क्या इसलिए CM ने डिलीट किया पोस्ट?
BMC कर्मचारियों को मिलेगा ₹33000 बोनस, खाते में इस दिन आएंगे पैसे
BMC कर्मचारियों को मिलेगा ₹33000 बोनस, खाते में इस दिन आएंगे पैसे

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे', जीत के बाद नीरज कुमार का बड़ा बयान
'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे', जीत के बाद नीरज कुमार का बड़ा बयान
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget