एक्सप्लोरर

बदलापुर कांड के आरोपी अक्षय शिंदे ने की 3 राउंड फायरिंग, पुलिस ने बताई एनकाउंटर की पूरी कहानी

Badlapur Encounter News: आरोपी अक्षय शिंदे को छत्रपति शिवाजी महाराज सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. पोस्टमार्ट के लिए शव मुंबई के सर जेजे अस्पताल भेजा गया है.

Badlapur Encounter News: महाराष्ट्र के बदलापुर रेप केस के आरोपी अक्षय शिंदे की पुलिस एनकाउंटर में मौत हो गई. इसके बाद से ही सूबे में सियासत तेज हो गई है. ठाणे पुलिस ने इस मामले की जांच करने के लिए एसआईटी का गठन किया है ये एसआईटी डीसीपी के नेतृत्व में मामले की जांच करेगी. वहीं अब ठाणे पुलिस ने इस एनकाउंटर के बारे में सबकुछ बताया है.

दरअसल, अधिकारी ने बताया कि स्कूल में सफाईकर्मी के रूप में काम करने वाले अक्षय शिंदे को सोमवार को एक अन्य मामले की जांच के सिलसिले में जब तलोजा जेल से बदलापुर ले जाया जा रहा था तभी उसने पुलिसकर्मियों में से एक की रिवॉल्वर छीन ली और गोली चला दी. इसके जवाब में पुलिस ने भी गोलीबारी की.

ठाणे पुलिस के मुताबिक थाना बदलापुर पूर्वी पर कई मामलों समेत पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया आरोपी अक्षय शिंदे तलोजा सेंट्रल जेल में न्यायिक रिमांड पर था. आरोपी को सेंट्रल क्राइम इन्वेस्टिगेशन सेल, क्राइम ब्रांच, ठाणे के पुलिस अधिकारी और टीम गिरफ्तारी के लिए ट्रांसफर वारंट के साथ तलोजा सेंट्रल जेल गए. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक शाम करीब साढ़े पांच बजे आरोपी शिंदे को पुलिस टीम द्वारा तलोजा सेंट्रल जेल से हिरासत में लिया गया और जब उसे लगभग छह बजे ठाणे लाया जा रहा था.

आरोपी ने किया तीन राउंड फायर
पुलिस के मुताबिक शाम 6.15 बजे तक जब पुलिस वाहन मुंद्रा बाइपास पर पहुंचा, तो आरोपी अक्षय अन्ना शिंदे ने दस्ते के पुलिस अधिकारी सपोनी/नीलेश मोरे की कमर से सर्विस पिस्तौल खींच ली और पुलिस दस्ते की ओर तीन राउंड फायर किए, जिसमें से एक राउंड सैपोनी/नीलेश मोरे की बायीं जांघ में लगी और दो राउंड और फायर किये गये. जब सेल्फ डिफेंस में दस्ते के एक पुलिस अधिकारी ने आरोपी की ओर एक गोली चलाई, तो आरोपी अक्षय अन्ना शिंदे घायल हो गया. 

अस्पताल में तोड़ा दम
पुलिस टीम तुरंत घायल पुलिस अधिकारी सपोनी/नीलेश मोरे और आरोपी अक्षय शिंदे को छत्रपति शिवाजी महाराज सरकारी अस्पताल, कलवा ले आई, जहां पोस्टमार्टम के बाद अन्ना शिंदे को मृत घोषित कर दिया गया. अक्षय शिंदे के शव का पोस्टमार्टम मुंबई के सर जेजे अस्पताल में किया जाएगा.

ये भी पढ़ें

बदलापुर कांड के आरोपी के एनकाउंटर पर CM एकनाथ शिंदे की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?

नम्रता अरविंद दुबे 10 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न मुद्दों को कवर कर रही हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कब्जे के लिए पार्टनर की हत्या की साजिश, यूपी से 7 आरोपी गिरफ्तार
कब्जे के लिए पार्टनर की हत्या की साजिश, यूपी से 7 आरोपी गिरफ्तार
'गृह मंत्रालय नहीं गैंग चला रहे हैं…', संजय राउत का तीखा हमला
'गृह मंत्रालय नहीं गैंग चला रहे हैं…', संजय राउत का तीखा हमला
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
भिवंडी हादसे में एक्शन, 10 की मौत; मालिक-ठेकेदार पर FIR
भिवंडी हादसे में एक्शन, 10 की मौत; मालिक-ठेकेदार पर FIR

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
नौकरीपेशा भी कर सकेंगे ITI, यूपी में तीसरी शिफ्ट में होगी पढ़ाई
नौकरीपेशा भी कर सकेंगे ITI, यूपी में तीसरी शिफ्ट में होगी पढ़ाई
Centipedes In Home: मानसून में घर पर कनखजूरों की एंट्री? ऐसे करें बचाव
मानसून में घर पर कनखजूरों की एंट्री? ऐसे करें बचाव
Embed widget