एक्सप्लोरर

मुंबई में एक हफ्ते में अजित पवार की पार्टी NCP के दो नेताओं की हत्या, पहले सचिन कुर्मी और अब बाबा सिद्दीकी

Baba Siddique Shot Dead: महाराष्ट्र के मुबंई में बीते एक हफ्ते में एनसीपी के दो बड़े नेताओं की हत्या हो चुकी है. भायखला में सचिन कुर्मी के बाद अब बांद्रा में बाबा सिद्दीकी की हत्या कर दी गई.

Baba Siddique Shot Dead In Mumbai: महाराष्ट्र में शनिवार को एनसीपी के नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस तरह एक हफ्ते में अजित पवार की पार्टी एनसीपी के दो बड़े नेताओं की हत्या हो चुकी है. इससे पहले मुंबई के भायखला इलाके में एनसीपी नेता सचिन कुर्मी के हत्या कर दी गई थी.

सचिन कुर्मी की रात में ही मुंबई के भायखला इलाके में हत्या कर दी गई थी. तब मुंबई पुलिस ने बताया था कि कुछ अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से सचिन की हत्या कर दी. बाद में सचिन कुर्मी की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था.

पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया, उनमें एक आनंद उर्फ आन्या काले है. इसके खिलाफ भायखला पुलिस स्टेशन में 6 मामले दर्ज हैं. इसके अलावा अग्रिपाड़ा पुलिस स्टेशन, एंटोप हिल पुलिस स्टेशन और धारावी पुलिस स्टेशन में एक एक मामले दर्ज हैं. 

विजय काकड़े उर्फ पक्या के खिलाफ भायखला पुलिस स्टेशन में एक मामला दर्ज है. वहीं, प्रफुल्ल पाटकर के खिलाफ भायखला पुलिस स्टेशन, एंटोप हिल पुलिस स्टेशन और धारावी पुलिस स्टेशन में एक एक मामले दर्ज हैं. फिलहाल इस मामले में आगे की कार्रवाई जारी है.

वहीं अब बाबा सिद्दीकी की शनिवार को बांद्रा पूर्व में निर्मल नगर के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई. तीन लोगों ने घात लगाकर उन पर हमला किया. सिद्दीकी पर अंधाधुंध कई राउंड गोलियां चलाई गईं. उन्हें दो-तीन गोलियां लगीं, जिनमें से एक सीने में लगी. पास में खड़े एक सहयोगी को भी पैर में गोली लगी.

हमलावर गोली मारकर मौके से फरार हो गए. गोलीबारी के बाद उनके सहयोगियों और अन्य लोगों ने उन्हें बांद्रा पश्चिम के लीलावती अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. बाबा सिद्दीकी की हत्या की एनसीपी प्रमुख और डिप्टी सीएम अजित पवार ने निंदा की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: BJP विधायक का विवादित बयान, 'वंदे मातरम् नहीं तो पाकिस्तान...'
महाराष्ट्र: BJP विधायक का विवादित बयान, 'वंदे मातरम् नहीं तो पाकिस्तान...'
पूरा वंदे मातरम् चलने पर सोनिया गांधी नाराज? CM फडणवीस बोले- 'ये दिमागी नक्सलवाद...'
पूरा वंदे मातरम् चलने पर सोनिया गांधी नाराज? CM फडणवीस बोले- 'ये दिमागी नक्सलवाद...'
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
नागपुर स्नातक चुनाव में BJP की तैयारी तेज, 50 हजार वोटरों पर नजर
नागपुर स्नातक चुनाव में BJP की तैयारी तेज, 50 हजार वोटरों पर नजर

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget