एक्सप्लोरर

बाबा सिद्दीकी हत्या मामले में एक और गिरफ्तारी, प्रवीण लोणकर पुणे से दबोचा गया

Baba Siddique Murder: मुंबई क्राइम ब्रांच ने एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी हत्या मामले में प्रवीण लोणकर को पुणे से गिरफ्तार किया. शुभम लोणकर लॉरेंस गैंग से जुड़े शुबू लोनकर का भाई है.

Baba Siddique Murder Case: एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रवीण लोणकर को पुणे से गिरफ्तार किया है. प्रवीण लोणकर शुबू लोणकर का भाई है, जिसने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से हत्या की जिम्मेदारी ली थी. शुबू लोणकर फिलहाल फरार चल रहा है. मुंबई पुलिस ने कहा कि दोनों गिरफ्तार आरोपियों को प्रवीण लोणकर ने पुणे में शरण दी थी.

वहीं, बड़ी खबर आ रही है कि बाबा सिद्दिकी हत्या मामले में फरार आरोपी जीशान अख्तर सौरभ महकाल का दोस्त निकला. सूत्रों ने बताया बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के पिता सलीम खान को एक धमकी भरा नोट मिलने के मामले में मुम्बई क्राइम ब्रांच की टीम ने सौरभ महकाल से पुणे जाकर पूछताछ की थी. सौरभ महकाल का असली नाम सिद्धेश काम्बले है.

तीसरा शूटर शिवकुमार गौतम अब भी फरार
पुलिस ने बाबा सिद्दीकी पर गोली चलाने वाले तीन आरोपियों में से दो को उसी रात गिरफ्तार कर लिया था. वहीं, तीसरा हमलावर फरार हो गया था जिसका नाम शिवकुमार गौतम बताया जा रहा है. पकड़े गए दो आरोपियों को पुलिस ने किला कोर्ट में पेश किया. अदालत ने दोनों को 21 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेजा है. पुलिस ने धर्मराज कश्यप और गुरमैल सिंह के पास से 28 जिंदा कारतूस बरामद किए थे. इसी बीच शिवकुमार को दबोचने के लिए भी तलाश चल रही है.

जीशान सिद्दीकी को भी मारना चाहते थे शूटर्स
बाबा सिद्दीकी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार आरोपी शूटर्स ने पुलिस को बताया है कि उन्हें बाबा के साथ उनके बेटे जीशान सिद्दीकी को भी मारने के आदेश मिले थे. कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह की ओर से उन्हें कहा गया था कि दोनों को एक साथ मारना है. अगर मौका नहीं मिल पाता है तो जो सामने आए उसे मार दो.

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर छिड़ी चर्चा, MVA की ओर से नाना पटोले ने कही ये बड़ी बात

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: 4 साल में 13,928 किसानों की आत्महत्या, जिलावार आंकड़े देने से भी इनकार
महाराष्ट्र: 4 साल में 13,928 किसानों की आत्महत्या, जिलावार आंकड़े देने से भी इनकार
'त्योहार से बड़ा है देश', संजय राउत बोले- 1 नवंबर को ही होगा प्रदर्शन
'त्योहार से बड़ा है देश', संजय राउत बोले- 1 नवंबर को ही होगा प्रदर्शन
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
मुंबई में हवा हुई दमघोंटू, BMC के 28 कड़े नियम, उल्लंघन पर होगा एक्शन
मुंबई में हवा हुई दमघोंटू, BMC के 28 कड़े नियम, उल्लंघन पर होगा एक्शन

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
रामलीला मैदान में रैली से पहले राहुल गांधी का बड़ा बयान, '...तो 30 सेकंड में आंदोलन रुक जाएगा'
रामलीला मैदान में रैली से पहले राहुल का बड़ा बयान, '...तो 30 सेकंड में आंदोलन रुक जाएगा'
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
ट्रंप के करीबी नेताओं को झटका, ब्राजील में लूला की वापसी और सर्बिया में छात्रों की जीत; अब नेतन्याहू की परीक्षा
ट्रंप के करीबी नेताओं को झटका, ब्राजील में लूला की वापसी और सर्बिया में छात्रों की जीत; अब नेतन्याहू की परीक्षा
राहुल गांधी काफिला हादसे की होगी जांच, यूपी DGP ने गठित की SIT
राहुल गांधी काफिला हादसे की होगी जांच, यूपी DGP ने गठित की SIT
कितनी जलन है...पड़ोसियों ने खरोंच डाली नई-नवेली कार, वीडियो देख भड़के यूजर्स
कितनी जलन है...पड़ोसियों ने खरोंच डाली नई-नवेली कार, वीडियो देख भड़के यूजर्स
Embed widget