एक्सप्लोरर

IND vs PAK: भारत-पाक मैच के खिलाफ उद्धव ठाकरे गुट ने किया प्रदर्शन का ऐलान तो BJP क्या बोली? जानें

IND vs PAK Asia Cup 2025: महाराष्ट्र के मंत्री आशीष शेलार ने उद्धव ठाकरे गुट को निशाने पर लिया है. उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना (यूबीटी) ने भारत-पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले मैच का विरोध किया है.

भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले क्रिकेट मैच से पहले बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना (यूबीटी) ने गुरुवार (11 सितंबर) को प्रदर्शन का ऐलान किया. इसको लेकर अब महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और बीजेपी के नेता आशीष शेलार ने शुक्रवार (12 सितंबर) को पलटवार किया. उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को द्विपक्षीय राजनीतिक गतिरोधों से प्रभावित नहीं किया जा सकता.

राज्य के सांस्कृतिक मामलों के मंत्री शेलार ने कहा, ‘‘हमारा रुख हमेशा से स्पष्ट रहा है कि भारतीय क्रिकेट टीम पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगी और पाकिस्तान भी भारत का दौरा नहीं करेगा. हालांकि, हम अपनी टीम को किसी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में खेलने या भाग लेने से नहीं रोक सकते. यह कैसा रुख है? यह उचित रुख नहीं है.’’

शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सांसद राउत ने गुरुवार (11 सितंबर) को कहा था कि शिवसेना (उबाठा) 14 सितंबर को एशिया कप टूर्नामेंट के भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच के विरोध में ‘सिंदूर रक्षा’ अभियान चलाएगी.

शेलार का संजय राउत पर निशाना

संजय राउत ने कहा है कि पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलना ‘विश्वासघात’ है. राउत के इस बयान की आलोचना करते हुए शेलार ने कहा, ‘‘जो लोग अब भारत की भागीदारी का विरोध कर रहे हैं, उन्हें याद रखना चाहिए कि बालासाहेब ने मियांदाद की अपने घर पर मेजबानी की थी.’’ 

आगामी बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) चुनावों पर, आशीष शेलार ने कहा कि बीजेपी, सहयोगी शिवसेना और एनसीपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी और मेयर का चुनाव जीतेगी. उन्होंने विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन पर भी निशाना साधा और दावा किया कि वे चुनावी हार से उबर नहीं पा रहे हैं.

उपराष्ट्रपति चुनाव में विपक्षी गठजोड़ के कुछ सदस्यों द्वारा NDA उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन के पक्ष में क्रॉस-वोटिंग की अटकलों पर, शेलार ने कहा, ‘‘मैं उपमुख्यमंत्री अजित पवार को धन्यवाद देना चाहता हूं कि उन्होंने हमें लोकसभा और राज्यसभा में उनकी वास्तविक संख्या से ज्यादा वोट दिलाने में मदद की. मैं इस पर सार्वजनिक रूप से कोई टिप्पणी नहीं करूंगा.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'यह लड़ाई केवल सोनम वांगचुक के बारे में नहीं...' उद्धव ठाकरे के इस बयान ने मानसून सत्र से पहले बढ़ाई BJP की परेशानी
'लड़ाई केवल वांगचुक के बारे में...' उद्धव के बयान ने मानसून सत्र से पहले बढ़ाई BJP की परेशानी
नासिक में सगाई से नाराज पूर्व प्रेमी ने युवती की चाकू मारकर की हत्या, खुद भी किया सुसाइड
नासिक में सगाई से नाराज पूर्व प्रेमी ने युवती की चाकू मारकर की हत्या, खुद भी किया सुसाइड
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी पर बोले मंत्री योगेश कदम, 'हमने उनके घर पर पुलिस...'
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी पर बोले मंत्री योगेश कदम, 'हमने उनके घर पर पुलिस...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'

वीडियोज

Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive
Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA World Cup Final: वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; हेड टू हेड समेत जानें फाइनल के बारे में सबकुछ
वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; जानें दोनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget