एक्सप्लोरर

बीजेपी नेता आशीष शेलार के बयान से मची सियासी हलचल, बोले- 'राज ठाकरे और मैं...'

Ashish Shelar On Raj Thackeray: आशीष शेलार और राज ठाकरे के बीच पुराने दिनों में काफी सौहार्दपूर्ण संबंध रहे हैं. आशीष अक्सर राज ठाकरे के घर जाते रहे हैं.

Maharashtra News: महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर समीकरण बदलते नजर आ रहे हैं. मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने हाल ही में दिए गए इंटरव्यू में उद्धव ठाकरे के साथ संभावित गठबंधन पर सकारात्मक रुख दिखाया है. वहीं अब इस पर बीजेपी और शिवसेना के नेताओं की भी प्रतिक्रिया सामने आ रही है. इस बीच महाराष्ट्र बीजेपी के दिग्गज नेता आशीष शेलार ने भी इस मामले पर बयान दिया है.

आशीष शेलार ने कहा, "राज ठाकरे मेरे लिए एक समय में व्यक्तिगत मित्र थे, लेकिन अब नहीं. अब मामला पूरी तरह राजनीतिक है. दो पार्टियां क्या फैसला करती हैं, यह उनका आंतरिक विषय है.

राज ठाकरे-आशीष शेलार में रही दोस्ती
दरअसल, आशीष शेलार और राज ठाकरे के बीच पुराने दिनों में काफी सौहार्दपूर्ण संबंध रहे हैं. बीजेपी के अन्य नेताओं की तुलना में शेलार अक्सर राज ठाकरे से व्यक्तिगत मुलाकातों के लिए कृष्णकुंज और शिवतीर्थ जैसे स्थानों पर जाते रहे हैं, लेकिन अब शेलार ने स्पष्ट कर दिया है कि यह दोस्ती अतीत की बात हो गई है.

राज ठाकरे ने क्या कहा?
बता दें कि पिछले दिनों राज ठाकरे ने उद्धव ठाकरे के साथ जाने की बात कहकर महाराष्ट्र का सियासी पारा हाई कर दिया था. महेश मांजरेकर को दिए गए इस विशेष इंटरव्यू में राज ठाकरे ने कहा, "महाराष्ट्र और मराठी अस्मिता की रक्षा के लिए निजी मतभेद छोटी है. अगर लक्ष्य एक है, तो एक साथ आना कोई मुश्किल बात नहीं. ठाकरे बंधुओं के बीच जो भी मतभेद हैं, वे राज्य के भविष्य की तुलना में बहुत छोटे हैं. अगर मराठी स्वाभिमान की रक्षा करनी है, तो सभी राजनीतिक दलों के मराठी नेताओं को एकजुट होकर आगे आना होगा."

क्या साथ आएंगे ठाकरे ब्रदर्स? 
राज ठाकरे के इस बयान का उद्धव ठाकरे ने भी स्वागत करते हुए सकारात्मक प्रतिक्रिया दी, जिससे यह कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों ठाकरे एक मंच पर आ सकते हैं. वहीं अब सवाल यह है कि क्या ठाकरे बंधुओं की यह संभावित एकजुटता महाराष्ट्र की सियासत में बड़ा बदलाव ला सकती है? और बीजेपी इस समीकरण को किस तरह से देखेगी यह आने वाले दिनों में साफ हो जाएगा.

About the author वैभव परब

वैभव परब एबीपी न्यूज़ पर महाराष्ट्र की राजनीति को बारिकी से समझाते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मराठी नहीं आती तो कैंसिल होगा लाइसेंस! महाराष्ट्र सरकार का नया नियम
मराठी नहीं आती तो कैंसिल होगा लाइसेंस! महाराष्ट्र सरकार का नया नियम
'अमित शाह को इस्तीफा देना पड़ेगा...' संजय राउत का बड़ा दावा
'अमित शाह को इस्तीफा देना पड़ेगा...' संजय राउत का बड़ा दावा
दूध के नाम पर जहर का खेल! डेयरी पर FDA की रेड, 950 किलो मिलावटी पनीर-घी जब्त
दूध के नाम पर जहर का खेल! डेयरी पर FDA की रेड, 950 किलो मिलावटी पनीर-घी जब्त
मुंबई: पत्नी के चरित्र पर था शक, हत्या कर फरार हो गया पति
मुंबई: पत्नी के चरित्र पर था शक, हत्या कर फरार हो गया पति

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
Parliament Monsoon Session LIVE: JPC के पास भेजा गया FCRA बिल, विपक्ष का लोकसभा में हंगामा
LIVE: JPC के पास भेजा गया FCRA बिल, विपक्ष का लोकसभा में हंगामा
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget