एक्सप्लोरर

'इंपोर्टेड माल' वाले बयान पर उद्धव गुट के सांसद अरविंद सावंत की सफाई, 'मैंने शाइना का नाम...'

Arvind Sawant on Shaina NC: शिवसेना (यूबीटी) के सांसद अरविंद सावंत ने कहा कि उन्होंने जो बयान दिया है उसको तोड़ मरोड़ कर पेश न किया जाये.

उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना (यूबीटी) के सांसद अरविंद सावंत के 'इंपोर्टेड माल' वाले बयान पर भारी विवाद हो गया है. मुंबादेवी से शिवसेना की उम्मीदवार शाइना एनसी ने सावंत के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है. इस बीच सांसद ने सफाई देते हुए कहा कि इस शब्द का इस्तेमाल उन्होंने शाइना एनसी के लिए नहीं किया. बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश नहीं किया जाना चाहिए.

शाइना दोस्त हैं, उनका सम्मान करता हूं- सांवत

अरविंद सावंत ने सफाई देते हुए कहा कि शाइना एक दोस्त हैं जिनका वह सम्मान करते हैं. उन्होंने कहा, "मैंने कभी उनका नाम नहीं लिया. मैंने सिर्फ इतना कहा कि जो बाहरी हैं, वो यहां पर काम नहीं कर सकते. हंगामा करना उन लोगों आदत है."

हमेशा महिलाओं का सम्मान किया- सावंत

शिवसेना (यूबीटी) के सांसद ने कहा कि वो 55 सालों से राजनीति में हैं और हमेशा महिलाओं का सम्मान किया है. उन्होंने आरोप लगाया कि विरोधी उनकी प्रतिष्ठा को धूमिल करने की कोशिश कर रहे हैं.

आप ऐसे अल्फाजों का इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं- शाइना

वहीं, शिवसेना उम्मीदवार शाइना एनसी ने कहा, “वो (अरविंद सांवत) महिलाओं का सम्मान नहीं कर सकते हैं. एक प्रोफेशनल महिला. जिसने अपनी जिंदगी में बहुत कुछ किया और इसके बाद राजनीति में आने का मन बनाया. उसके बारे में आप इस तरह के अल्फाजों का इस्तेमाल भला कैसे कर सकते हैं. इससे पहले हमने आपके लिए मोदी जी के नेतृत्व में काम किया. इसके बावजूद आपका हाल बेहाल है. आपने एक महिला को 'माल' कहकर बुलाया है. आपके इस बयान को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता है. इस तरह का बयान अशोभनीय और निंदनीय है."

'आपकी धटिया मानसिकता दिखती है'

शिवसेना की नेता ने कहा, "ऐसे बयानों से आपकी घटिया मानसिकता साफ परिलक्षित होती है. इस तरह के बयान के जरिए आप अपने चरित्र को सार्वजनिक कर रहे हैं."

CM एकनाथ शिंदे की सीट पर दिलचस्प होगा मुकाबला, बेहद खास है वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
मुंबई: पत्नी से हुआ विवाद तो पिता ने स्काईवॉक से बच्चे को फेंका नीचे, हालत नाजुक
मुंबई: पत्नी से हुआ विवाद तो पिता ने स्काईवॉक से बच्चे को फेंका नीचे, हालत नाजुक
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
महाराष्ट्र: 4 साल में 13,928 किसानों की आत्महत्या, जिलावार आंकड़े देने से भी इनकार
महाराष्ट्र: 4 साल में 13,928 किसानों की आत्महत्या, जिलावार आंकड़े देने से भी इनकार

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बिहार MLC की 8 सीटों पर काउंटिंग की तैयारी पूरी, आज आएगा रिजल्ट
बिहार MLC की 8 सीटों पर काउंटिंग की तैयारी पूरी, आज आएगा रिजल्ट
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget