एक्सप्लोरर

मुंबई पुलिस की हिरासत में AAP के 10 नेता, केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आप का हल्लाबोल

Arvind Kejriwal Arrest: आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर मुंबई पुलिस ने दस आप नेताओं को हिरासत में लिया है.

Delhi CM Arvind Kejriwal: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया गया है. उनकी गिरफ्तारी को लेकर आप कार्यकर्ता जगह-जगह प्रदर्शन कर रहे हैं. बीती रात मुंबई के बेलार्ड इस्टेट पर स्थित ED कार्यालय के पास प्रदर्शन करने के मामले में मुंबई पुलिस ने 10 आप नेताओं को हिरासत में लिया है. इन नेताओं के नाम पायस वर्गीस, रूबेन मैस्करेनहास, मनु पिल्लई, सुरेश आचार्य, आदित्य पॉल, साजिद खान वहीद खान, सुंदर पद्ममुख, अतानु मुखर्जी, सुधेश पटेल हैं.

आम आदमी पार्टी (आप) ने आरोप लगाया है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तार किये जाने के खिलाफ गुरूवार देर रात प्रदर्शन कर रहे पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मुंबई पुलिस ने मारपीट की. ‘आप’ की महाराष्ट्र इकाई की अध्यक्ष प्रीति शर्मा मेनन ने आरोप लगाया कि पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की गई और महिलाओं को रात में हिरासत में लिया गया.

उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘आज पुलिस ने ऐसी बर्बरता की जिसकी कल्पना नहीं की जा सकती.  मोदी की ईडी द्वारा गैरकानूनी तरीके से गिरफ्तार किये जाने के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे ‘आप’ की मुंबई इकाई के कार्यकर्ताओं को घसीटा गया, पीटा गया और घूंसे तक मारे गए.’’ प्रवर्तन निदेशालय ने आप के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल को आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में गुरूवार रात को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें एजेंसी मुख्यालय ले जाया गया.

क्या है पूरा मामला?
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले में गुरूवार रात दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया. दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा केजरीवाल को एजेंसी की किसी दंडात्मक कार्रवाई से राहत देने से इनकार करने के कुछ ही घंटों बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया. पद पर रहने के दौरान किसी मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी का यह पहला मामला है. अधिकारियों ने बताया कि उच्च न्यायालय के आदेश के शीघ्र बाद, ईडी की एक टीम उनके आवास पर पहुंची और तलाशी ली. इसके बाद, केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया गया.

ये भी पढ़ें: दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर शरद पवार बोले- 'ये दिखाता है कि...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

20 साल में 25 ट्रांसफर, कौन हैं IAS तुकाराम मुंढे, जिनके काम से महाराष्ट्र में मचा हड़कंप
20 साल में 25 ट्रांसफर, कौन हैं IAS तुकाराम मुंढे, जिनके काम से महाराष्ट्र में मचा हड़कंप
महाराष्ट्र कैबिनेट के बड़े फैसले, देवेंद्र फडणवीस सरकार ने ये प्रस्ताव किए मंजूर
महाराष्ट्र कैबिनेट के बड़े फैसले, देवेंद्र फडणवीस सरकार ने ये प्रस्ताव किए मंजूर
'इससे अच्छा पाकिस्तान...', देश विरोधी पोस्ट पर ATS का शिकंजा, हिरासत में 5 लोग
'इससे अच्छा पाकिस्तान...', देश विरोधी पोस्ट पर ATS का शिकंजा, हिरासत में 5 लोग
'देवेंद्र महतो वहां के नेता, हम वहां जाकर...', रांची प्रोटेस्ट पर बोले अभिजीत दीपके
'देवेंद्र महतो वहां के नेता, हम वहां जाकर...', रांची प्रोटेस्ट पर बोले अभिजीत दीपके

वीडियोज

Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
प्रशांत किशोर का पहला बड़ा ऐलान, देने जा रहे 10 हजार नौकरी
प्रशांत किशोर का पहला बड़ा ऐलान, देने जा रहे 10 हजार नौकरी
Embed widget