एक्सप्लोरर

गैंगस्टर से राजनेता बने अरुण गवली को बॉम्बे हाई कोर्ट से राहत, 28 दिन की फरलो मंजूर

Arun Gawli News: आजीवन कारावास की सजा भुगत रहा अरुण गवली कुछ दिनों के लिए जेल से बाहर आएगा क्योंकि हाई कोर्ट की नागपुर बेंच ने उसकी याचिका को स्वीकार कर लिाय है.

Nagpur News: बॉम्बे हाई कोर्ट की नागपुर बेंच ने गैंगस्टर से राजनेता बने अरुण गवली (Arun Gawali) को 28 दिन का फरलो दे दिया है. अरुण गवली 2007 में शिवसेना के कॉर्पोरेटर की हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा भुगत रहा है. जस्टिस नितिन सांबरे और व्रुषाली जोशी की डिविजन बेंच ने गवली की याचिका को मंगलवार को स्वीकार कर लिया था जिसमें फरलो की मांग की गई थी.

अरुण  गवली की तरफ से वकील मीर नागमान अली पेश हुए थे. उन्होंने हाई कोर्ट की नागपुर बेंच से गवली को रिहा करने की मांग की थी क्योंकि प्रिजन के डीआईजी (ईस्ट डिविजन) ने गवली के आवेदन को खारिज कर दिया था. डीआईजी प्रिजन ने यह दलील देते हुए आवेदन खारिज किया था कि उसके बाहर आने से कानून-व्यवस्था की स्थिति पैदा हो सकती है. हालांकि कोर्ट ने उसे फरलो दे दी.

फरलो के बदले हुए नियम मुझपर नहीं होंगे लागू- गवली

गवली के वकील ने कोर्ट को बताया कि फरलो पर रिहा होने से पहले भी कानून-व्यवस्था की स्थिति पैदा नहीं हुई थी. गवली ने अपनी याचिका में यह भी कहा था कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव पहले ही हो चुका है. जहां तक परोल और फरलो के नियम में संशोधन का सवाल है, उसके फरलो के आवदेन को खारिज किए जाने के बाद प्रभावी हुआ है और यह उसपर लागू नहीं होगा.

नागपुर जेल से रिहा होगा गवली

गवली का पक्ष सुनने के बाद हाई कोर्ट ने उसके आवेदन को स्वीकार लिया और उसे 28 दिनों के लिए नागपुर केंद्रीय कारावास से रिहा करने के आदेश दिए. इसके साथ ही कुछ शर्तें भी लगाई हैं. गवली अखिल भारतीय सेना का संस्थापक है और वह 2004-09 में चिंचपोकली सीट से विधायक निर्वाचित हुआ था. उसे शिवसेना के कार्पोरेटर कमलाकर जमसंदेकर की हत्या के मामले में 2007 में गिरफ्तार किया गया था. 2012 अगस्त में मुंबई की एक सत्र अदालत ने उसे हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी.

ये भी पढ़ें- 'दिल्ली में मुख्य मुकाबला AAP और...', विधानसभा चुनाव से पहले शरद पवार गुट के नेता का बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड
मराठी भाषा विवाद: RTO से हिंदी में बात करने वाले चालकों पर होगा एक्शन
मराठी भाषा विवाद: RTO से हिंदी में बात करने वाले चालकों पर होगा एक्शन
महाराष्ट्र की महिलाओं CM फडणवीस का राखी गिफ्ट, लागू होगा यह कानून
महाराष्ट्र की महिलाओं CM फडणवीस का राखी गिफ्ट, लागू होगा यह कानून

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget