एक्सप्लोरर

Anil Deshmukh: अनिल देशमुख ने चांदीवाल कमिशन के सामने की ये अपील, कहा- इससे सच्चाई आ जाएगी सामने

Anil Deshmukh: महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख ने मांग की है कि चांदीवाल कमिशन के सामने एंटिलिया बम केस और मनसुख हिरेन हत्या मामले से जुड़े दस्तावेज लाए जाएं.

Anil Deshmukh: महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख ने मंगलवार को चांदीवाल कमीशन के सामने पेश होने से पहले एक एप्लिकेशन लगाई है. इस एप्लिकेशन में उन्होंने मांग की है चांदीवाल कमिशन के सामने एंटिलिया बम केस और मनसुख हिरेन हत्या मामले से जुड़े दस्तावेज लाए जाएं, जिसकी जांच एंटी टेरर स्क्वाड कर रहा है. देशमुख का दावा है कि जब एटीएस ये दस्तावेज पेश करेगी तो मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह की पूरी सच्चाई सामने आ जाएगी.

परमबीर सिंह उस समय लगातार एंटिलिया मामले में महा विकास अघाड़ी सरकार को गुमराह कर रहे थे. कमिशन ने देशमुख के आवेदन को गंभीरता से लेते हुए एटीएस से सभी जरूरी दस्तावेज मांगे हैं. इसके लिए एटीएस को एक हफ्ते का समय दिया गया है. अब कमिशन इस मामले पर 3 फरवरी को सुनवाई करेगा.

पिछले साल मार्च में विपक्ष नेता देवेंद्र फड़णवीस ने विधानसभा में कहा था कि एंटिलिया मामले की जांच कर रहे बर्खास्त पुलिस अधिकारी सचिन वाजे का इस क्राइम में कोई न कोई हाथ है. इसके बाद सरकार एक्शन में आई और इसकी जांच एटीएस को सौंप दी गई. बाद में इस मामले को एनआईए को सौंप दिया गया. एनआईए ने ही इस मामले में चार्जशीट दायर की जिसमें सचिन वाजे सहित 10 लोगों को आरोपी बनाया गया है. एन आईए ने इस मामले को लेकर परमबीर सिंह से भी पूछताछ की. 

अगले महीने रिपोर्ट सौंप सकती है कमिशन

आपको बता दें कि अनिल देशमुख व सचिन वाजे दोनों ही फिलहाल जेल में बंद हैं.जो कि एनआई व ईडी द्वारा दायर अलग- अलग केसों के चलते जेल में हैं. यहां बता दें कि बीते साल मार्च में परमबीर सिंह ने सीएम उद्धव ठाकरे को पत्र लिखा था जिसमें उन्होंने पूर्व गृह राज्य मंत्री अनिल देशमुख द्वारा कई गैरकानूनी कार्यों में लिप्त होने व सचिन वाजे द्वारा 100 करोड़ रुपए की उगाही करने जैसे संगीन आरोप लगाए थे. अनिल देशमुख पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच कर रही चांदीवाल कमिशन अगले महीने इस मामले से जुड़ी अपनी जांच रिपोर्ट सरकार को सौंप सकती है. इसके बाद सरकार आखिरी फैसला लेगी कि इसे लेकर क्या एक्शन लिया जाना चाहिए. 

ED कर रही जांच

प्रवर्तन निदेशालय ने मुंबई के पीएमएलए कोर्ट में दायर 7000 पन्नों की सप्लीमेंट्री चार्जशीट में अनिल देशमुख को मुख्य अभियुक्त बनाया है. इसके साथ ही, महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री के दोनों बेटों का भी इस चार्जशीट में नाम शामिल किया गया है. यहां बता दें कि बीते साल मार्च में परमबीर सिंह ने सीएम उद्धव ठाकरे को पत्र लिखा था जिसमें उन्होंने पूर्व गृह राज्य मंत्री अनिल देशमुख द्वारा कई गैरकानूनी कार्यों में लिप्त होने व सचिन वाजे द्वारा 100 करोड़ रुपए की उगाही करने जैसे संगीन आरोप लगाए थे.

यह भी पढ़ें

BMC Property Tax Collection: BMC पूरा नहीं कर पाई अपना लक्ष्य, अभी तक मिला बस इतना प्रॉपर्टी टैक्स

महाराष्ट्र के मंत्री असलम शेख ने की टीपू सुल्तान की 'तारीफ', बीजेपी पर निशाना साधते हुए कही ये बात

Nirbhaya Squad: गणतंत्र दिवस पर महिलाओं को CM उद्धव का तोहफा, लॉन्च किए 91 निर्भया स्क्वाड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्रपति संभाजीनगर: कर्णपुरा मेले में पुलिस की वर्दी पहनकर घूम रही थी युवती, FIR दर्ज
छत्रपति संभाजीनगर: कर्णपुरा मेले में पुलिस की वर्दी पहनकर घूम रही थी युवती, FIR दर्ज
'इतिहास का काला दिन था', INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन पर एकनाथ शिंदे का निशाना
'इतिहास का काला दिन था', INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन पर एकनाथ शिंदे का निशाना
महाराष्ट्र: रायगढ़ में निर्माणाधीन ढांचा गिरा, 8 मजदूर घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
महाराष्ट्र: रायगढ़ में निर्माणाधीन ढांचा गिरा, 8 मजदूर घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
'गलतियां हो सकती हैं...', राहुल गांधी की याचिका में खामियों पर बोले संजय राउत
'गलतियां हो सकती हैं...', राहुल गांधी की याचिका में खामियों पर बोले संजय राउत

वीडियोज

चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'
विपक्ष की चाय पर चर्चा...आम आदमी का बढ़ेगा खर्चा? सटीक विश्लेषण
Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget