एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र के मंत्री असलम शेख ने की टीपू सुल्तान की 'तारीफ', बीजेपी पर निशाना साधते हुए कही ये बात

Maharashtra News: मुंबई में एक स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का नाम टीपू सुल्तान के नाम पर रखा गया है जिसका विहिप, बीजेपी और शिवसेना विरोध कर रही है. हालांकि सरकार के मंत्री असलम शेख ने इसका बचाव किया है.

Tipu Sultan Sport Complex: महाराष्ट्र विकास अघाड़ी (MVA) की सरकार में मुबंई के गार्जियन मंत्री असलम शेख (Aslam Shaikh) ने एक स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का नाम टीपू सुल्तान के नाम पर रखने के बाद शुरू हुए विवाद पर प्रतिक्रिया दी है. शेख ने टीपू सुल्तान की 'तारीफ' करते हुए दावा किया है 'आजादी से पहले टीपू सुल्तान (Tipu Sultan) इकलौते ऐसे योद्धा थे जिन्होंने अंग्रेजों से लड़ते हुए अपनी जान गंवाई.'  स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स के उद्घाटन  कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री शेख ने कहा- 'आज का कार्यक्रम परियोजनाओं के उदघाटन के लिए था. लोगों के विकास की बात करने की जगह भाजपा नाम पर क्यों ध्यान दे रही है?'

शेख का यह दावा ऐसे समय में आया है जब मुंबई में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और विश्व हिन्दू परिषद (VHP) मुंबई में एक स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का नाम टीपू सुल्तान के नाम पर रखने को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.  स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का उद्घाटन बुधवार को ही था. हालांकि राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों ने इसका खूब विरोध किया.

देश के विकास में बाधा पहुंचाई जा रही- शेख
शेख ने बीजेपी पर भी निशाना साधा. उन्होंने दावा किया बीजेपी देश को बदनाम करने के लिए परियोजनाओं के नाम पर हंगामा कर रही है.

शेख ने यह भी कहा कि- 'पिछले 70 सालों में टीपू सुल्तान के नाम पर कोई विवाद नहीं था.आज बीजेपी ने देश को बदनाम करने के लिए अपने गुंडों को भेजा है और परियोजनाओं के नामकरण पर हंगामा करके देश के विकास में बाधा पहुंचाई जा रही है. हमें नामकरण के विवाद में पड़ने की जरूरत ही नहीं है.'

गिरफ्तारी के बाद क्या बोले विहिप के नेता?
दूसरी ओर बीते कई दिनों से जारी विरोध-प्रदर्शन के बाद बुधवार को बजरंग दल के कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. विश्व हिन्दू परिषद के नेता श्रीराज नैयर को भी हिरासत में लिया गया. हिरासत में लिए जाने के बाद नैयर ने लिखा- 'हम टीपू सुल्तान के नाम पर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का नाम रखने के खिलाफ शांति से विरोध कर रहे थे लेकिन हमारे लोकतांत्रिक अधिकारों को कुचलते हुए हमें गिरफ्तार कर लिया गया है... यह दुखद है कि बालासाहेब के महाराष्ट्र में टीपू जैसे बर्बर व्यक्ति का महिमामंडन हो रहा है.'

विहिप के अलावा शिवसेना और बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने भी जमकर विरोध किया. बता दें राज्य में शिवसेना, कांग्रेस और नेश्नलिस्ट कांग्रेस पार्टी की गठबंधन की सरकार है. 

Mumbai में स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का नाम Tipu Sultan पर रखने का विरोध, पुलिस की हिरासत में बजरंग दल के कार्यकर्ता

Nirbhaya Squad: गणतंत्र दिवस पर महिलाओं को CM उद्धव का तोहफा, लॉन्च किए 91 निर्भया स्क्वाड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र SIR: पहला फेज पूरा, 2 करोड़ से अधिक लोग हो सकते हैं बाहर
महाराष्ट्र SIR: पहला फेज पूरा, 2 करोड़ से अधिक लोग हो सकते हैं बाहर
CM फडणवीस और ताकतवर! किसी भी मंत्री के फैसले को पलटने का मिला पावर
CM फडणवीस और ताकतवर! किसी भी मंत्री के फैसले को पलटने का मिला पावर
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget