एक्सप्लोरर

BJP के लिए खास हैं अमरिंदर? महाराष्ट्र के राज्यपाल बनाए जाने की चर्चाओं के समझिए सियासी मायने

Maharashtra News: महाराष्ट्र के मौजूदा गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी के पद छोड़ने की घोषणा के बाद अब पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाए जाने की खबरें आ रही है.

Maharashtra News: महाराष्ट्र के वर्तमान गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी पद छोड़ने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं. ऐसे में महाराष्ट्र का नया गर्वनर कौन होगा, इसको लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. इन्हीं चर्चाओं में एक नाम पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह (Captain Amarinder Singh) का भी है. ऐसी खबरें भी आ रही हैं कि कैप्टन को लेकर बीजेपी आलाकमान में सहमति भी बन गई है, जिसका बहुत ही जल्द औपचारिक ऐलान किया जा सकता है.  

पीएम मोदी से अच्छे संबंध

कैप्टन अमरिंदर के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) से अच्छे संबंध माने जाते हैं. इसी के चलते बीजेपी कैप्टन को अपनी 83 मेंबर वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल कर चुकी है. बीते दिनों कैप्टन का नाम उपराष्ट्रपति पद के लिए भी चर्चाओं में आया था. लेकिन उस समय कैप्टन विदेश में अपनी बीमारी का इलाज करा रहे थे. इसीलिए पार्टी ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल रहे जगदीप धनखड़ को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बना दिया था. लेकिन अब बीजेपी महाराष्ट्र में अमरिंदर को बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है.

कांग्रेस को सत्ता से किया बाहर

आपको बताते चलें कि पंजाब में विधानसभा चुनावों से ठीक 3 महीने पहले कांग्रेस ने कैप्टन को मुख्यमंत्री के पद से हटा दिया था. जिसके बाद कैप्टन कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हो गए थे. बीजेपी के लिए विधानसभा चुनावों में कैप्टन कोई करिश्मा तो नहीं दिखा पाए, लेकिन कांग्रेस को जरूर पंजाब की सत्ता से बाहर कर दिया था. कैप्टन का पंजाब में एक महत्वपूर्ण प्रभाव रहा है. कैप्टन के पिता पटियाला राज्य के अंतिम महाराजा थे. कैप्टन ने 1963 से 1966 तक भारतीय सेना में भी काम किया है. इसके अलावा कैप्टन मुख्यमंत्री और पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहे हैं.

कोश्यारी छोड़ना चाहते हैं गर्वनर पद

महाराष्ट्र के मौजूदा गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी प्रधानमंत्री मोदी से पद छोड़ने की इच्छा जता चुके हैं. पिछले दिनों वो कई विवादों से भी घिरे रहे है, ऐसे में महाराष्ट्र में नए राज्यपाल की नियुक्ति तय मानी जा रही है. 

यह भी पढ़ें: शिंदे-फडणवीस सरकार का नया फरमान, मुंबई के खेल मैदान से हटाया टीपू सुल्तान का नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उद्धव ठाकरे कल आएंगे दिल्ली, जंतर-मंतर आकर करेंगे छात्रों के प्रोटेस्ट का समर्थन
उद्धव ठाकरे कल आएंगे दिल्ली, जंतर-मंतर आकर करेंगे छात्रों के प्रोटेस्ट का समर्थन
मुंबई में CJP आंदोलन पर पुलिस का एक्शन, 8 थानों में 900 से ज्यादा लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
मुंबई में CJP आंदोलन पर पुलिस का एक्शन, 8 थानों में 900 से ज्यादा लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
महाराष्ट्र: 6 सांसद एकनाथ शिंदे के पाले में गए! उद्धव गुट ने सुप्रीम कोर्ट में रोका, मचा सियासी तूफान
महाराष्ट्र: 6 सांसद एकनाथ शिंदे के पाले में गए! उद्धव गुट ने सुप्रीम कोर्ट में रोका, मचा सियासी तूफान
'देश के बच्चों को अपने बच्चे की तरह प्यार दीजिए', दिल्ली प्रोटेस्ट के बीच अमित शाह से संजय राउत की अपील
'देश के बच्चों को अपने बच्चे की तरह प्यार दीजिए', दिल्ली प्रोटेस्ट के बीच अमित शाह से संजय राउत की अपील

वीडियोज

BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
Embed widget