एक्सप्लोरर

Maharashtra: अजित पवार की बड़ी मांग- 'दो से अधिक बच्चों वाले सांसदों-विधायकों को चुनाव लड़ने...'

Ajit Pawar News: पवार ने कहा कि जनसंख्या वृद्धि के मामले भारत ने चीन को पीछे छोड़ दिया है, उन्होंने कहा कि देश की भलाई इसी में हैं कि हम सब एक या दो बच्चे पैदा करने के बाद रुक जाएं.

Maharashtra News: एनसीपी के वरिष्ठ नेता अजित पवार ने कहा है कि जिन लोगों के पास दो से अधिक बच्चे हैं, उन्हें किसी प्रकार की रियायत नहीं दी जानी चाहिए, उन्होंने कहा कि  ऐसे मामलों में विधायकों और सांसदों को भी चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य बनाया जाना चाहिए. रविवार को बारामती में एक कार्यक्रम में बोलते हुए पवार ने कहा कि जनसंख्या वृद्धि के मामले भारत ने चीन को पीछे छोड़ दिया है.

'बढ़ती आबादी के लिए हम सब जिम्मेदार'

महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता अजित पवार ने कहा कि मेरे दादाजी मुझसे कहा करते थे कि  जब हम आजाद हुए थे तो हमारी आबादी 35 करोड़ थी और अब यह 142 करोड़ हो चुकी है, इसके लिए हम सब जिम्मेवार हैं. दो दिन पहले दिए गए एक इन्टरव्यू में  पवार ने जोर देते हुए कहा था कि सभी राजनीतिक दलों को इस मुद्दे को गंभीरता से लेना चाहिए.

'दो से ज्यादा बच्चों वालों को कोई रियायत न दी जाए'

उन्होंने कहा कि अपने देश, राज्य, जिले और क्षेत्र की भलाई के लिए  हमें एक या दो बच्चे पैदा करने के बाद रुक जाना चाहिए. उन्होंने आगे कहा कि अब से उन लोगों को किसी प्रकार की कोई रियायत नहीं दी जानी चाहिए जिनके दो से अधिक बच्चे हैं.

'रियायत न मिले तभी लोग इस बारे में सोचेंगे'

पवार ने कहा कि जब विलासराव देशमुख मुख्यमंत्री थे तो हमने यह फैसला लिया था कि ग्राम पंचायतों, जिला परिषदों और तालुका पंचायतों  के स्थानीय निकाय चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों को तीन से अधिक बच्चे होने पर अयोग्य ठहराया जाए. हमने यह फैसला बेहद सावधानी से लिया था लेकिन लोग पूछते हैं कि सांसदों और विधायकों के संबंध में इस तरह का निर्णय क्यों नहीं लिया जाता, तो मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि यह हमारे हाथ में नहीं है और यह हमारी मांग है कि केंद्र को ऐसा करना चाहिए. उन्होंने कहा यदि दो से अधिक बच्चों वाले लोगों को कोई रियायत नहीं दी जाती है तो वे इस मुद्दे के बारे में अधिक जागरूक हो जाएंगे.

यह भी पढ़ें:

Maharashtra Politics: शरद पवार के बयान पर सीएम शिंदे का बड़ा बयान, कहा- वो अनुभवी नेता हैं, अब कोई भी...

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
भिवंडी हादसे में एक्शन, 10 की मौत; मालिक-ठेकेदार पर FIR
भिवंडी हादसे में एक्शन, 10 की मौत; मालिक-ठेकेदार पर FIR
मंत्रालय कैंटीन में मिलीं खामियां, HC ने FDA से मांगा जवाब
मंत्रालय कैंटीन में मिलीं खामियां, HC ने FDA से मांगा जवाब
राहुल गांधी पर संजय राउत की दो टूक, 'ऐसा व्यक्ति कभी...'
राहुल गांधी पर संजय राउत की दो टूक, 'ऐसा व्यक्ति कभी...'

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
World Cup टीम में भुवनेश्वर के चयन पर अश्विन का बड़ा बयान, पढ़िये
World Cup टीम में भुवनेश्वर के चयन पर अश्विन का बड़ा बयान, पढ़िये
'आई लव यू बाबा...,' सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर, फैंस बोले- 'कुछ रिश्ते खास होते हैं'
'आई लव यू बाबा...',सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
Carpenter Tool Haircut Viral Video : हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
Fridge Storage Tips: भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
Embed widget