एक्सप्लोरर

Operation Sindoor पर अजित पवार ने जताया गर्व, कहा- 'हम यह संदेश देने में सफल रहे कि...'

Operation Sindoor: अजित पवार ने कहा, "हम यह संदेश देने में सफल रहे हैं कि जब तक पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद का पूरी तरह सफाया नहीं हो जाता, तब तक ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी."

Ajit Pawar on Operation Sindoor: पहलगाम का बदला लेते हुए भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान पर मिसाइल स्ट्राइक की, जिसमें 9 आतंकी ट्रेनिंग कैंप को ध्वस्त कर दिया गया. इसपर महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने खुशीजताई और सोशल मीडियो प्लेटफॉर्म एक्स पर एक लंबा पोस्ट करते हुए लिखा, 'देशवासियों की एकता ही ऑपरेशन सिंदूर है'.

अजित पवार ने एक्स पोस्ट में लिखा, "मैं आतंकवाद के खिलाफ भारत के मजबूत रुख और पहलगाम हमले के जवाब में 'ऑपरेशन सिंदूर' शुरू करने, पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादी शिविरों को निशाना बनाने और नष्ट करने के लिए भारतीय वायुसेना, नौसेना, थलसेना और 'ऑपरेशन सिंदूर' में भाग लेने वाले सैनिकों के नेतृत्व को हार्दिक बधाई देता हूं."

'पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद बर्दाश्त नहीं किया जाएगा'
अजित पवार ने लिखा, "देश को भारतीय सैनिकों की क्षमताओं पर पूरा भरोसा है और पूरा देश एकजुट होकर उनके पीछे खड़ा है. 'ऑपरेशन सिंदूर' ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद को अब और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा."

उन्होंने आगे लिखा, "22 अप्रैल को पहलगाम आतंकवादी हमले में 26 निर्दोष पर्यटक मारे गए थे. इस हमले से पूरा देश आक्रोशित था. आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी. जवाब में भारत ने आज सुबह-सुबह 'ऑपरेशन सिंदूर' के जरिए योजनाबद्ध, सटीक हमलों से आतंकवादियों की कमर तोड़ दी. बताया जा रहा है कि इस ऑपरेशन में नौ आतंकी कैंप नष्ट किए गए. हम यह संदेश देने में सफल रहे हैं कि जब तक पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद का पूरी तरह सफाया नहीं हो जाता, तब तक ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी."

पीएम मोदी, अमित शाह और राजनाथ सिंह का किया जिक्र
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम ने लिखा, "देश की सीमाओं से परे सैन्य कार्रवाई करने के लिए राजनीतिक इच्छाशक्ति महत्वपूर्ण है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साहसी और मजबूत नेतृत्व ने हमेशा वह इच्छाशक्ति दिखाई है. मैं प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को भी हार्दिक बधाई देता हूं कि उन्होंने भारतीय सशस्त्र बलों को पूरी आजादी, स्वतंत्रता और ताकत देकर उनके पीछे मजबूती से खड़े रहे."

निमिषा श्रीवास्तव ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री ली है. इनको पत्राकारिता के क्षेत्र  में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. इस दौरान निमिषा ने राजनीति, क्राइम, पॉलिटिकल एनालिसिस और इलेक्शन रीसर्च पर काम किया है. अभी निमिषा एबीपी लाइव में स्टेट्स सेक्शन में बतौर शिफ्ट हेड अपनी सेवाएं दे रही हैं. निमिषा इतिहास और साहित्य की किताबों में रुचि रखती हैं और खबरों से हटकर भी लिखना पसंद करती हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई: एडमिशन के नाम पर ठगी, 10 इंजीनियर गिरफ्तार
मुंबई: एडमिशन के नाम पर ठगी, 10 इंजीनियर गिरफ्तार
महाराष्ट्र में रिक्शा- टैक्सी चालकों की मराठी सीखने डेडलाइन खत्म, अब होगा एक्शन?
महाराष्ट्र में रिक्शा- टैक्सी चालकों की मराठी सीखने डेडलाइन खत्म, अब होगा एक्शन?
नासिक- रायगढ़ में पालकमंत्री का विवाद सुलझा, किस पार्टी को मिला पद?
नासिक- रायगढ़ में पालकमंत्री का विवाद सुलझा, किस पार्टी को मिला पद?
अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, 'अब तुम हमारी...'
अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, 'अब तुम हमारी...'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget