एक्सप्लोरर

Maharashtra: उद्धव सरकार गिरने को लेकर अजित पवार का बड़ा दावा- 'शिंदे और फडणवीस के बीच 15 से ज्यादा...'

MVA Rally: मुंबई में बीकेसी ग्राउंड में आयोजित रैली को एनसीपी नेता अजित पवार ने संबोधित किया. नेता प्रतिपक्ष अजित पवार पिछले कई दिनों से महाराष्ट्र की राजनीति में सुर्खियों में बने हुए हैं.

Maharashtra Politics: बीते कई दिनों से महाराष्ट्र की राजनीति में चर्चा का केंद्र बने एनसीपी नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजित पवार महाविकास अघाड़ी (MVA) की रैली में पहुंचे. मुंबई के बीकेसी ग्राउंड में एमवीए की रैली का आयोजन हुआ. अजित पवार ने मंच से भाषण भी दिया. बीएमसी चुनाव में हो रही देरी पर उन्होंने सरकार को निशाने पर लिया. उन्होंने कहा कि 10 महीने बीत जाने के बाद अभी तक मुंबई महानगर पालिका चुनाव की तारीखों का एलान नहीं हुआ है, सरकार के मन में डर है.

इसके साथ ही उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को निशाने पर लिया. अजित पवार ने दावा किया कि देश का प्रधानमंत्री कौन है और राष्ट्रपति कौन है ये मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को नहीं पता है. पवार ने दावा किया कि कुछ दिनों पहले मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को 'प्रधानमंत्री' बताया था. उन्होंने महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की सरकार के गिरने का भी जिक्र किया. पवार ने दावा किया कि राज्य के उद्योग मंत्री कहा कि सरकार गिराने के लिए एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस ने 15 से ज्यादा मीटिंग की.

MVA की रैली में अजित पवार मंच पर थे मौजूद, संजय राउत ने इशारा करते हुए कहा- 'इस समय आप...'

गौरतलब है कि एकनाथ शिंदे की बगावत के बाद महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की सरकार अल्पमत में आ गई थी. फ्लोर टेस्ट से पहले ही उद्धव ठाकरे ने सीएम पद से राज्यपाल को इस्तीफा सौंप दिया और महाराष्ट्र की सरकार गिर गई. उद्धव ठाकरे की सरकार में अजित पवार डिप्टी सीएम थे.

बता दें कि एमवीए की इस रैली में पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे, महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले, पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे, शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत सहित कई नेता शामिल हुए. आने वाले दिनों में बीएमसी चुनाव होने हैं और उसके बाद विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो जाएगी. एमवीए में शामिल तीनों दल शिवसेना (यूबीटी), कांग्रेस और एनसीपी ने एकता जाहिर करने के लिए रैली का आयोजन किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शरद पवार से क्या चाहती है BJP? कांग्रेस के दावे से महाराष्ट्र की सियासत में उबाल
शरद पवार से क्या चाहती है BJP? कांग्रेस के दावे से महाराष्ट्र की सियासत में उबाल
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
महाराष्ट्र FDA का बड़ा एक्शन, 1.68 करोड़ रुपये का मिलावटी खाद्य पदार्थ जब्त; कई होटलों के लाइसेंस सस्पेंड
महाराष्ट्र FDA का बड़ा एक्शन, 1.68 करोड़ रुपये का मिलावटी खाद्य पदार्थ जब्त; कई होटलों के लाइसेंस सस्पेंड
शिंदे गुट में शामिल होने वाले 6 सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा दावा, 'उनकी सदस्यता...'
शिंदे गुट में शामिल होने वाले 6 सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा दावा, 'उनकी सदस्यता...'

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Weather Forecast Today: दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
Shubman Gill Statement: इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे जीतकर बोले कप्तान शुभमन गिल- 'हम पर दबाव था, लेकिन...'
इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे जीतकर बोले कप्तान शुभमन गिल- 'हम पर दबाव था, लेकिन...'
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
बिहार पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 22 DSP अधिकारियों का ट्रांसफर; कई SDPO बदले गए
बिहार पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 22 DSP अधिकारियों का ट्रांसफर; कई SDPO बदले गए
पुणे के लड़के का कारनामा, चौराहे पर लगवाया पोस्टर; लिखा- न फ्लैट-न गाड़ी, चाहिए एक सुंदर लाड़ी
पुणे के लड़के का कारनामा, चौराहे पर लगवाया पोस्टर; लिखा- न फ्लैट-न गाड़ी, चाहिए एक सुंदर लाड़ी
अब रिमूवेबल बैटरी के साथ क्यों नहीं आते फोन? खुल गया यह बड़ा राज
अब रिमूवेबल बैटरी के साथ क्यों नहीं आते फोन? खुल गया यह बड़ा राज
Temple Dating: मंदिरों में डेटिंग कैंप से बढ़ेगी आबादी? घटती जन्मदर रोकने के लिए सरकार का अनोखा दांव
मंदिरों में डेटिंग कैंप से बढ़ेगी आबादी? घटती जन्मदर रोकने के लिए सरकार का अनोखा दांव
Embed widget