एक्सप्लोरर

अजित पवार की बढ़ी टेंशन! पार्टी की बैठक में नहीं पहुंचे पांच विधायक, क्या खेला होगा?

Ajit Pawar News: अजित पवार की पार्टी ने लोकसभा चुनाव के नतीजों की समीक्षा के लिए पार्टी विधायकों की बैठक बुलाई. इस बैठक में पांच विधायक नहीं पहुंचे. दावा है कि पांचों ने अजित पवार को वजह बता दी है.

Lok Sabha Elections Result 2024: मुम्बई के ट्राइडेंट होटल में चल रही अजित पवार गुट की पार्टी NCP की बैठक में 5 विधायक नहीं पहुंचे. जो विधायक नहीं आये हैं, उनमें धर्मराव बाबा आत्राम ने बीमार होने का हवाला दिया हैं. ये चंद्रपुर विधानसभा से विधायक हैं. नरहरी झिरवल रूस गए हैं. नाशिक जिले से विधायक हैं. सुनील टिंगरे बाहर किसी काम से गये हैं. वाड़गांव शेरी से विधायक हैं. राजेंद्र शिंगणे ने बीमार होने का हवाला दिया है. बुलढाणा से विधायक हैं. आण्णा बनसोडे, पिंपरी विधानसभा से विधायक ने निजी कारणों का हवाले देते हुए बैठक से नदारद रहे.

बता दें कि दावा किया जा रहा है कि इन सभी ने अपनी अनुपस्थिति की जानकारी एनसीपी अध्यक्ष और राज्य के डिप्टी सीएम अजित पवार को दी है. भले ही ये दावा किया जा रहा हो कि विधायकों ने अजित पवार को नहीं आने की वजह बता दी है. लेकिन महाराष्ट्र में सियासी गलियारे में कुछ अटकलें भी चल रही हैं. 

शरद पवार गुट के संपर्क में अजित पवार के विधायक?

अटकलें है कि अजित पवार गुट के विधायक शरद पवार गुट के संपर्क में हैं. हालांकि, अजित पवार की पार्टी ने साफ किया है कि ऐसा कुछ भी नहीं है और उनकी पार्टी एकजुट है. वहीं, जब इसको लेकर शरद पवार गुट के नेता जयंत पाटिल से सवाल किया गया तो उन्होंने सस्पेंस को बढ़ाने वाला बयान दिया. जयंत पाटिल ने कहा कि उनका फोन बहुत बिजी है. उन्होंने दावा किया, "अजित पवार गुट के कई विधायकों के फ़ोन आ रहे हैं. किसे लेना है नहीं लेना है, ये रणनीति आधार पर तय होगा."

महाराष्ट्र में भी महायुति का प्रदर्शन रहा खराब

महाराष्ट्र में भी एनडीए का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा. महायुति में बीजेपी, एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना और अजित पवार की एनसीपी शामिल है. प्रदेश में महायुति को कुल 17 सीटों पर ही कामयाबी मिल सकी. बीजेपी को 9 सीटों पर जीत मिली. वहीं, सीएम एकनाथ शिंदे की पार्टी शिवसेना को 7 और अजित पवार गुट को महज एक सीट पर जीत मिली. 

उधर, महाविकास अघाड़ी का प्रदर्शन बेहतर रहा. एमवीए को 30 सीटों पर कामयाबी मिली. इनमें कांग्रेस ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए 13 सीटों पर कब्जा जमाया. शरद पवार की पार्टी एनसीपी (एसपी) को 8 सीटों पर जीत मिली. इसके साथ ही उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) को 9 सीटों पर जीत हासिल हुई.

ये भी पढ़ें:

महाराष्ट्र में लोकसभा के लिए चुनी गईं 7 महिला सांसद, जानिए कैसा रहा कांग्रेस का प्रदर्शन?

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
मुंबई: पत्नी से हुआ विवाद तो पिता ने स्काईवॉक से बच्चे को फेंका नीचे, हालत नाजुक
मुंबई: पत्नी से हुआ विवाद तो पिता ने स्काईवॉक से बच्चे को फेंका नीचे, हालत नाजुक
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
महाराष्ट्र: 4 साल में 13,928 किसानों की आत्महत्या, जिलावार आंकड़े देने से भी इनकार
महाराष्ट्र: 4 साल में 13,928 किसानों की आत्महत्या, जिलावार आंकड़े देने से भी इनकार

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बिहार MLC की 8 सीटों पर काउंटिंग की तैयारी पूरी, आज आएगा रिजल्ट
बिहार MLC की 8 सीटों पर काउंटिंग की तैयारी पूरी, आज आएगा रिजल्ट
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget