एक्सप्लोरर

नेम प्लेट बदलवाई... शरद पवार और अजित पवार के मंच पर आखिर क्या हुआ? खूब हो रही चर्चा

Maharashtra Politics: पुणे में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें पवार परिवार के दो दिग्गज शरद पवार और अजित पवार ने भी शिरकत की, लेकिन इसमें दोनों का अलग रूप नजर आया.

Maharashtra News: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार (Ajit Pawar) का पुणे के एक कार्यक्रम में गुरुवार को अलग ही रूप देखने को मिला. शरद पवार के साथ ना बैठना पड़े इसके लिए उन्होंने टेबल पर नेमप्लेट चेंज कर दिया. 

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट बताती है कि अजित पवार और शरद पवार वसंतदादा शुगर इंस्टीट्यूट की वार्षिक जनरल बॉडी मीटिंग में शामिल होने के लिए पुणे में मौजूद थे. इस बैठक की अध्यक्षता दिलीप वलसे पाटील ने की थी जो कि पूर्व मंत्री और अजित पवार गुट के नेता हैं.

कॉर्पोरेशन मंत्री के साथ बैठे अजित पवार

गवर्निंग बॉडी की मीटिंग के बाद अजित पवार, शरद पवार और अन्य नेता स्टेज पर आए. सबको वहां बैठना था जहां व्यवस्था की गई थी. अजित पवार की कुर्सी शरद पवार के पास लगाई गई थी लेकिन अजित पवार अपने चाचा के साथ नहीं बैठे. अजित पवार स्टेज पर गए और नेमप्लेट बदल दी और को-ऑपरेशन मंत्री बाबासाहेब पाटील के पास बैठ गए. शरद पवार और अजित पवार के बीच बहुत संक्षिप्त बातचीत हुई लेकिन दोनों ने भाषणों में एक-दूसरे का जिक्र भी किया. 

अजित पवार ने दी यह सफाई

कार्यक्रम के बाद अजित पवार ने इस घटना पर सफाई देते हुए मीडिया से कहा, ''यह खबर नहीं हो सकती. बाबासाहेब पाटील पहली बार को-ऑपरेशन मिनिस्टर बने थे और वह पवार साहेब से बात करना चाहते थे. इसलिए मैंने बैठने की व्यवस्था बदलने के लिए कहा.'' उन्होंने साथ ही कहा कि उनकी आवाज ही काफी है और पहली दो पंक्तियों में बैठे लोग उन्हें सुन सकते हैं.

वहीं, जनवरी की शुरुआत में अजित पवार और शरद पवार को स्टेज शेयर करने का मौका मिला था जब बारामती में कृषि एग्जिबिशन का उद्घाटन था लेकिन दोनों ने इस अवसर पर एक दूसरे से बात नहीं की. अजित पवार ने अपने भाषण में चाचा का नाम लिया लेकिन शरद पवार ने भतीजे का जिक्र नहीं किया. 

ये भी पढ़ें- 'सच्चा हिन्दुत्व...', उद्धव ठाकरे के साथ बैठक में क्या हुई बात? शरद पवार ने किया खुलासा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: जेनिथ वॉटरफॉल में आफत में फंसी सैलानियों की जान, ऐसे किया रेस्क्यू
महाराष्ट्र: जेनिथ वॉटरफॉल में आफत में फंसी सैलानियों की जान, ऐसे किया रेस्क्यू
महाराष्ट्र: NEET प्रदर्शन वाले केस होंगे वापस, CM का निर्देश
महाराष्ट्र: NEET प्रदर्शन वाले केस होंगे वापस, CM का निर्देश
मुंबई के 5 क्लबों पर FDA का एक्शन, लाइसेंस सस्पेंड
मुंबई के 5 क्लबों पर FDA का एक्शन, लाइसेंस सस्पेंड
लोकसभा में अभिजीत दीपके का हुआ जिक्र, सांसद बोले- सैल्यूट है
लोकसभा में अभिजीत दीपके का हुआ जिक्र, सांसद बोले- सैल्यूट है

वीडियोज

Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं
सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री की चेतावनी
'किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री की चेतावनी
कंगना रनौत के विवादित बयान पर पप्पू यादव, 'PM Gen-Z को…'
कंगना रनौत के विवादित बयान पर पप्पू यादव, 'PM Gen-Z को…'
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर? देखें वीडियो 
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
ना आलिया ना राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
Embed widget