एक्सप्लोरर

'सच्चा हिन्दुत्व...', उद्धव ठाकरे के साथ बैठक में क्या हुई बात? शरद पवार ने किया खुलासा 

Sharad Pawar News: उद्धव ठाकरे से मुलाकात को लेकर खुद शपद पवार का बयान आया है. उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे अपने दम पर निकाय चुनाव लड़ना चाहते हैं लेकिन उनकी भूमिका को लेकर कोई फैसला नहीं हुआ.

Sharad Pawar-Uddhav Thackeray Meeting: शिवसेना यूबीटी चीफ उद्धव ठाकरे और एनसीपी-एसपी प्रमुख शरद पवार की कुछ दिन पहले बंद कमरे में मुलाकात हुई थी. ठाकरे शरद पवार से मिलने के लिए उनके घर पहुंचे थे. इस मुलाकात में क्या बात हुई, यह जानने के लिए सभी उत्सुक थे. अब इसको लेकर खुद शरद पवार ने बयान दे दिया है और जानकारी दी है कि उद्धव ठाकरे उनसे क्या बात करने आए थे. 

शरद पवार ने कहा, "दो दिन पहले उद्धव मेरे घर आए थे और उन्होंने स्थानीय निकाय के चुनाव अपनी ताकत पर लड़ने की बात कही थी, लेकिन भूमिका के संदर्भ में किसी अंतिम नतीजे तक नहीं पहुंचे हैं." शरद पवार ने आगे कहा, "उद्धव ठाकरे एक राजनीतिक पार्टी के प्रमुख हैं. इसलिए वह अपना दल विस्तार करने की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं."

'अपने विचार नहीं छोड़ेंगे उद्धव'- शरद पवार
शरद पवार ने बताया कि उद्धव ठाकरे ने उनसे हिन्दुत्व के मुद्दे पर भी बात की. एनसीपी-एसपी प्रमुख ने कहा, "उद्धव ठाकरे लगातार यह कह रहे हैं कि बीजेपी का हिन्दुत्व ही सच्चा हिन्दुत्व नहीं है. उद्धव ठाकरे को चाहे जो त्याग करना पड़े, लेकिन वो अपने विचार कभी नहीं छोड़ेंगे." उन्होंने आगे कहा, "अमित शाह उद्धव ठाकरे पर लगातार टिप्पणी कर रहे हैं. इसी वजह से उद्धव भी उनकी आलोचना कर रहे हैं. अमित शाह पर कोल्हापुर के संस्कार होंगे, ऐसा मुझे नहीं लगता."

'मैं भी देखता हूं कौन शिवसेना में जाता है'- शरद पवार
वहीं, हाल ही में शिंदे गुट के उदय सामंत ने दावा किया था कि एमवीए के कई पूर्व और वर्तमान विधायक-सांसद उनके संपर्क में हैं और जल्दी ही शिवसेना में शामिल हो सकते हैं. इसको लेकर अब शरद पवार ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा, "उदय सामंत लगातार कह रहे हैं कि कुछ लोग उनके संपर्क में हैं, तो मै भी देख रहा हूं कि आखिर कौन-कौन वहां जाता है."

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र में पब्लिक ट्रांसपोर्ट हुआ महंगा, जानें- कितना बढ़ा बस, टैक्सी और ऑटो का किराया?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिसीमन विधेयक पर महाराष्ट्र में हलचल, शरद पवार की पार्टी पर टिकी सबकी नजर; NCP ने दी सफाई
परिसीमन विधेयक पर महाराष्ट्र में हलचल, शरद पवार की पार्टी पर टिकी सबकी नजर; NCP ने दी सफाई
नासिक MLC चुनाव में महायुति उम्मीदवार की हार के बाद BJP सख्त, बागी नगरसेवकों पर गिरेगी गाज
नासिक MLC चुनाव में महायुति उम्मीदवार की हार के बाद BJP सख्त, बागी नगरसेवकों पर गिरेगी गाज
महाराष्ट्र BJP चीफ ने की CM की तारीफ, 'किसानों के विश्वास का सबसे बड़ा आधार हैं देवेंद्र फडणवीस'
महाराष्ट्र BJP चीफ ने की CM की तारीफ, 'किसानों के विश्वास का सबसे बड़ा आधार हैं देवेंद्र फडणवीस'
महाराष्ट्र में बड़ी हलचल, शिंदे से मिले शरद पवार गुट के जयंत पाटिल-जितेंद्र आव्हाड
महाराष्ट्र में बड़ी हलचल, शिंदे से मिले शरद पवार गुट के जयंत पाटिल-जितेंद्र आव्हाड

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Monsoon Session: आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, संसदीय बुलेटिन से क्या पता चला
आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, देखें लिस्ट
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, इनसाइड तस्वीर शेयर कर लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
MBBS Seats in India: देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
Thalapathy Vijay Viral Video: राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
Embed widget