एक्सप्लोरर

'आ जा बेटा मस्जिद के अंदर', AIMIM नेता वारिस पठान के बिगड़े बोल, नितेश राणे पर कह दी ऐसी बात

Waris Pathan News: AIMIM के नेता वारिस पठान महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे के बयान पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं. इसी दौरान उन्होंने विवादित बयान दे डाला.

महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे पर निशाना साधने के दौरान AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान के बोल बिगड़ गए. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के अंदर कुछ ये बीजेपी के लोग हैं जो धर्म और भाषा के नाम पर नफरत और अराजकता फैला रहे हैं. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री की जवाबदारी बनती है कि ऐसे लोगों को रोकना चाहिए. ये वही इंसान है जिसने मुसलमानों के खिलाफ इतने बड़े बड़े अल्फाज बोले कि हम मस्जिदों में घुस-घुसकर मारेंगे. 

आएंगे आप दो टांग पर मगर जाएंगे स्ट्रेचर पर- वारिस पठान

इसके आगे उन्होंने कहा, "तब भी हमने चैलेंज किया था कि आ जा बेटा मस्जिद के अंदर. आएंगे आप दो टांग पर मगर जाएंगे स्ट्रेचर पर. इस तरह से मुसलमानों के खिलाफ जहर उगलना, उसके लिए तो उनको रिवॉर्ड मिल चुका है. उसी के लिए उन्हें मिनिस्टर बना दिया गया है. अब आकर ये बोलना कि मदरस के अंदर ये पढ़ाओ, ये पढ़ाओ. भाई आप कौन होते हो बोलने वाले? संविधान ने सबको इजाजत दी है, अपना अपना धर्म प्रैक्टिस करने की."

हर इंसान सब भाषा का सम्मान करता ही है- वारिस पठान

न्यूज़ एजेंसी IANS से बातचीत में AIMIM नेता ने आगे कहा, "भाषा की जहां तक बात है तो हर इंसान सब भाषा का सम्मान करता ही है न. हम भारतीय लोग हैं. भारत में सभी भाषा का सम्मान होता है. तमाम जाति-धर्म का सम्मान करना, सबका फर्ज है. मदरसे के अंदर ये मिलता है वो मिलता है, आप क्या कहना चाहते हो? इतना झूठ और नफरत फैलाने का अधिकार आपको किसने दिया है? चुनाव के पहले ये सब स्टंटबाजी हो रही है."

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस क्यों साइलेंट बैठे हैं- वारिस पठान

इसके साथ ही उन्होंने कहा, "लेकिन हमको अफसोस इस बात का हो रहा है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस क्यों साइलेंट बैठे हैं? क्यों ऐसे लोगों को रोकते नहीं हैं, जो आए दिन मुसलमानों के खिलाफ नफरत घोल रहे हैं? इन लोगों को रोकना चाहिए न. राज्य के अंदर शांति रखनी है. ये लोग तो अराजकता फैला रहे हैं पूरी तरह से, पूरी तरह से नफरत फैलाने की बात हो रही है. हम तो चाहेंगे कि बीजेपी ऐसे लोगों की जुबान पर लगाम लगाए ताकि महाराष्ट्र के अंदर वातावरण बना रहे."

सनातन कुमार 10 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और मौजूदा वक्त में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. अपने एक दशक के अनुभव में उन्हें टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई की मेयर ऋतु तावड़े को बम से उड़ाने की धमकी, स्कूलों को भी आया ईमेल
मुंबई की मेयर ऋतु तावड़े को बम से उड़ाने की धमकी, स्कूलों को भी आया ईमेल
महाराष्ट्र: दोस्त को पहले तेज रफ्तार कार से उड़ाया, फिर डंडे से चेहरा कुचलकर हत्या!
महाराष्ट्र: दोस्त को पहले तेज रफ्तार कार से उड़ाया, फिर डंडे से चेहरा कुचलकर हत्या!
महाराष्ट्र: सूखे के बीच किसानों को विदेश भेजेगी सरकार, करोड़ों रुपये करेगी खर्च
महाराष्ट्र: सूखे के बीच किसानों को विदेश भेजेगी सरकार, करोड़ों रुपये करेगी खर्च
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा

वीडियोज

Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
LIVE: सौरव दास और रांका SEM के सामने हुए पेश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
LIVE: सौरव दास और रांका SEM के सामने हुए पेश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
फर्जी ID के साथ पकड़ाया गैंगस्टर अमृतपाल सिंह बाठ, कनाडा पुलिस ने दबोचा
फर्जी ID के साथ पकड़ाया गैंगस्टर अमृतपाल सिंह बाठ, कनाडा पुलिस ने दबोचा
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
Embed widget