एक्सप्लोरर

'नीतीश कुमार कई बार मुख्यमंत्री बन चुके हैं', BJP की सहयोगी पार्टी के बयान से किसकी बढ़ेंगी टेंशन?

Shiv Sena on Bihar Election 2025: शिवसेना के नेता कृष्णा हेगड़े ने कहा कि कांग्रेस की बिहार में 25 सालों से सरकार नहीं है. उन्हें पता है कि हार निश्चित है.

बिहार में होने वाले चुनाव को लेकर बीजेपी की सहयोगी पार्टी शिवसेना के नेता कृष्णा हेगड़े ने बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार कई बार बिहार के मुख्यमंत्री बन चुके हैं. उन्होंने दावा किया कि आने वाले दिनों में भी जेडीयू और भारतीय जनता पार्टी की ही सरकार बनने वाली है. शिवसेना नेता ने कहा कि कांग्रेस की सरकार और कांग्रेस का मुख्यमंत्री बिहार में 25 सालों से नहीं है तो वो आरोप लगाने के अलावा कुछ कर नहीं सकते. उनको पता है कि उनकी हार निश्चित है इसलिए वो अभी से ही आरोप लगाने शुरू कर दिए हैं. 

मुंबई में टेस्ला के शोरूम पर क्या बोले?

मुंबई में मंगलवार (15 जुलाई) को दुनिया की मशहूर कंपनी टेस्ला ने अपना शोरूम खोला. महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने इसका उद्घाटन किया. इस पर कृष्णा हेगड़े ने कहा कि टेस्ला दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी है. एलन मस्क दुनिया का सबसे रईस आदमी है. अगर मुंबई और महाराष्ट्र को अगर वो चुनता है तो ये बहुत बड़ी सर्टिफिकेट है. यही सर्टिफिकेट सभी विरोधी की आलोचना और उनके मुंह को बंद कर देता है. हम टेस्ला को शुभकामनाएं देंगे. हम चाहेंगे कि स्टारलिंक जैसे बड़े बड़े काम आप भारत में लेकर आइए. उसके अलावा महाराष्ट्र में उसका प्रोडक्शन और मैन्युफैक्चरिंग करिए. महाराष्ट्र आपको वेलकम करती है. आप टेस्ला का पार्ट्स यहां पर बनाएं. 

शुभांशु शुक्ला की वापसी पर क्या कहा?

ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की वापसी पर कृष्णा हेगड़े ने कहा, "सभी भारतीयों के लिए गौरव की बात है. उन्होंने देश का नाम ऊंचा किया है. वो सही सलामत वापस आ रहे हैं. उन्होंने वहां पर स्टडी किया है, खोज किया है, उससे भी हमें बहुत फायदा होगा. आप इसी तरह और उड़ान भरते रहें. आपकी सभी मनोकामना पूरी हों, ये हमारी दिली तमन्ना है." बता दें कि 20 दिनों की अंतरिक्ष यात्रा के बाद शुभांशु शुक्ला और उनकी टीम सकुशल धरती पर पहुंची.

सनातन कुमार 10 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और मौजूदा वक्त में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. अपने एक दशक के अनुभव में उन्हें टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई के कुर्ला में घर पर गिरी क्रेन, शिफ्टिंग के दौरान हादसा, कई घायल
मुंबई के कुर्ला में घर पर गिरी क्रेन, शिफ्टिंग के दौरान हादसा, कई घायल
वंदे मातरम्: कांग्रेस के रुख पर संजय सिंह बोले, 'यह देश के...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के रुख पर संजय सिंह बोले, 'यह देश के...'
'शिंदे गुट ने दल-बदल का भरपूर फायदा उठाया', उद्धव गुट की दलील
'शिंदे गुट ने दल-बदल का भरपूर फायदा उठाया', उद्धव गुट की दलील
महाराष्ट्र: ऑटो टैक्सी ड्राइवर पर मराठी न बोलने पर एक्शन, 1268 को नोटिस
महाराष्ट्र: ऑटो टैक्सी ड्राइवर पर मराठी न बोलने पर एक्शन, 1268 को नोटिस

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
Embed widget