एक्सप्लोरर

क्या महाराष्ट्र में बकरीद के लिए नहीं खरीद पाएंगे बकरा? AIMIM नेता वारिस पठान बोले- 'कुछ लोग ये...'

Bakrid 2025: AIMIM प्रवक्ता वारिस पठान ने बकरीद पर बकरों की बिक्री को लेकर फैल रही अफवाहों को गलत बताया है. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार ने अब तक ऐसा कोई प्रतिबंधात्मक आदेश जारी नहीं किया है.

Bakrid 2025 News: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रवक्ता वारिस पठान ने महाराष्ट्र में बकरीद के अवसर पर कुछ दिनों के लिए बकरों की बिक्री पर कथित रोक से जुड़े निर्देशों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने इसे महज अफवाह बताते हुए कहा कि अब तक महाराष्ट्र सरकार की ओर से ऐसा कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है.

वारिस पठान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए लिखा, "संविधान सब को इजाजत देता है अपना-अपना त्योहार मनाने का. कुछ लोग ये अफवाह फैला रहे हैं कि आप बकरा बेच-खरीद नहीं सकते. महाराष्ट्र सरकार ने ऐसा कोई नोटिफिकेशन अब तक नहीं निकाला है."

हम बकरीद पूरी गाइडलाइंस फॉलो करके मनाते हैं- वारिस पठान 
पोस्ट में पठान ने आगे लिखा, "हर साल हम बकरीद पूरी गाइडलाइंस फॉलो करके मनाते हैं और इस बार भी ऐसा ही करेंगे. किसान सालभर बकरा पालता है ताकि ईद के वक्त कुछ पैसा कमा सके. क्या यह उसका नुकसान नहीं होगा?" 

सरकार ऐसा कुछ जारी करती है, तो हम देखेंगे- वारिस पठान 
वारिस पठान ने कहा, "मेरी जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र सरकार ने अभी तक ऐसा कोई बयान नहीं दिया है कि बकरीद के लिए जानवर नहीं खरीदे या बेचे जा सकते. ऐसा कोई आदेश या नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है. अगर भविष्य में सरकार ऐसा कुछ जारी करती है, तो हम देखेंगे, पर अभी ऐसी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है."

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक सेक्युलर देश है, जहां हर धर्म के लोग अपने-अपने त्योहारों को मिल-जुलकर मनाते हैं. उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि हिंदू होली और दिवाली मनाते हैं, ईसाई अपना त्योहार मनाते हैं और मुसलमान बकरीद मनाते हैं, सब मिलकर अपने पर्व मनाते हैं.

सरकार जल्द से जल्द एक नोटिफिकेशन जारी करे- पठान
उन्होंने कहा, "कई सालों से हम कानून और सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए बकरीद मनाते आए हैं. अब अगर कोई ये कहे कि बाजार में इस तारीख से उस तारीख तक जानवर नहीं बिक सकते, तो यह किसानों के साथ अन्याय होगा. किसान सालभर मेहनत से जानवर पालते हैं ताकि त्योहार पर उनकी बिक्री से कुछ आमदनी हो सके." उन्होंने मांग की कि महाराष्ट्र सरकार जल्द से जल्द एक स्पष्ट नोटिफिकेशन जारी करे, जिससे जनता में फैली अफवाहों पर विराम लगे और स्थिति स्पष्ट हो.

पठान ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ तत्व देश में आपसी सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने कहा, "लोग हमें फोन कर रहे हैं, घबराए हुए हैं. हमने उन्हें कहा कि अभी तक कोई आधिकारिक निर्णय नहीं आया है. कुछ लोगों को शायद यह पसंद नहीं आ रहा कि देश के 140 करोड़ लोग एकता से खड़े हैं, इसलिए नफरत फैलाने की कोशिश हो रही है."

एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं. झारखंड राइटर्स एसोसिएशन की पूर्व कवयित्री हैं. विषयों को सरलता में पिरोने का हुनर रखती हैं. खाली समय में आध्यात्म, समाजिक और संवेदनाओं की गहराइयों में डूबने का शौक है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिवसेना किसकी है? सुप्रिया सुले ने दिया ऐसा जवाब
शिवसेना किसकी है? सुप्रिया सुले ने दिया ऐसा जवाब
ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग
ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग
स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, स्टेशनों पर कड़ी निगरानी
स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, स्टेशनों पर कड़ी निगरानी
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी
जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget