एक्सप्लोरर

MVA से गठबंधन को तैयार ओवैसी की AIMIM, इम्तियाज जलील बोले, 'हमें साथ लिया तो...'

Imtiaz Jaleel News: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को लेकर AIMIM नेता इम्तियाज जलील ने MVA से कहा है कि आप हमें बताइए कि कितनी सीट देंगे. हम आपसे सीट को लेकर बाद में कोई भी नेगोशिएशन नहीं करेंगे.

Imtiaz Jaleel On Alliance With MVA: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी बिसात बिछने लगी है. असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम राज्य में महाविकास अघाड़ी से गठबंधन को तैयार दिख रही है. इम्तियाज जलील ने कहा है कि अगर आपने हमें साथ लिया तो इसका फायदा मिलेगा और ऐसा न करने पर नुकसान भी हो सकता है.

एआईएमआईएम के पूर्व सांसद इम्तियाज जलील ने कहा, ''मेरी इच्छा है कि शरद पवार की NCP, नई नई सेक्युलर बनी शिवसेना और कांग्रेस की महाविकास आघाड़ी के लोगों को विचार करना चाहिए कि एक बड़ा तबका है जो कि AIMIM का फॉलोअर्स है इसलिए अगर आपने हमें अपने साथ लिया तो इसका फायदा होगा.''

अगर हमें साथ नहीं लिया तो नुकसान हो सकता है- AIMIM

उन्होंने आगे कहा, ''अगर हमें साथ नहीं लिया तो आपको इसका नुकसान हो सकता है और नुकसान हुआ तो आप यह नहीं कहें कि AIMIM की वजह से हमें नुकसान हुआ. मैं यह आप लोगों को ऑफर दे रहा हूं कि आप हमें बताइए कि आप हमें कितनी सीट देंगे. हम आपके साथ हैं. बाद में हम आपसे सीट को लेकर कोई भी नेगोशिएशन नहीं करेंगे.''

आप ऐसा मत सोचिए कि हम अनटचेबल हैं-AIMIM

इम्तियाज जलील ने ये भी कहा, ''मैं वैसा नेता नहीं हूं. मुझे पता है कि मेरी ताकत कहां-कहां पर है और उनमें से आप कितनी सीट हमें देंगे. अगर आप ऐसा करते हैं तो हम उन सीट पर लड़ेंगे लेकिन आप अगर हमें इतनी सीट देते हैं तो इसका फायदा आपको कई गुना ज्यादा होगा. आप ऐसा मत सोचिए कि हम अनटचेबल हैं.

इंडिया गठबंधन के साथ जाने की इच्छा है- AIMIM

उन्होंने आगे कहा, ''शिवसेना कांग्रेस के साथ गई एनसीपी के साथ गई. मैं यह स्पष्ट रूप से कह रहा हूं कि AIMIM कि यह इच्छा है कि इंडिया गठबंधन के साथ जाए.'' बता दें कि महाराष्ट्र में इसी साल विधानसभा के चुनाव होने जा रहे हैं. ऐसे में सभी पार्टियां अपने अपने हिसाब से तैयारियों में जुटी है. 

ये भी पढ़ें:

क्या देश में जाति जनगणना होनी चाहिए? अजित पवार बोले, 'मुझे लगता है कि...'

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
'उन्हें और उनकी फैमिली को...', सौरभ दास को लेकर अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
'उन्हें और उनकी फैमिली को...', सौरभ दास को लेकर अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
Pune News: चाकन इंडस्ट्रियल एरिया की समस्या पर शरद पवार ने जताई चिंता, सरकार की ये मांग
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया की समस्या पर शरद पवार ने जताई चिंता, सरकार की ये मांग
नागपुर स्नातक सीट पर BJP का मेगा प्लान, रविंद्र चव्हाण ने विदर्भ में संभाला चुनावी मोर्चा
नागपुर स्नातक सीट पर BJP का मेगा प्लान, रविंद्र चव्हाण ने विदर्भ में संभाला चुनावी मोर्चा

वीडियोज

Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret
The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
Embed widget