एक्सप्लोरर

क्या देश में जाति जनगणना होनी चाहिए? अजित पवार बोले, 'मुझे लगता है कि...'

Ajit Pawar News: जाति जनगणना का मुद्दा देश की राजनीति में लगातार सुर्खियों में है. लोकसभा में इस पर विपक्ष हंगामा भी कर चुका है. इस बीच महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार ने इस पर अपनी बात रखी है.

Ajit Pawar On Caste Census: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और एनसीपी के प्रमुख अजित पवार ने देश में जाति जनगणना के मुद्दे पर अपनी राय दी है. एएनआई के साथ इंटरव्यू के दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या देश में जाति जनगणना होनी चाहिए? इस सवाल पर अजित पवार ने कहा कि मुझे खुद को लगता है कि एक बार होना ही चाहिए. 

अजित पवार पहले भी जाति जनगणना के पक्ष में बोल चुके हैं. उनकी पार्टी एनसीपी ने लोकसभा चुनाव के दौरान घोषणापत्र में जाति-आधारित जनगणना की मांग के लिए अपने पूर्ण समर्थन पर जोर दिया था. 

इस विचारधारा का समर्थन करते हुए महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम पवार ने कहा था, ''हमारी पार्टी जाति, पंथ और धर्म के बावजूद एक इंसान के रूप में जीने के अधिकार में विश्वास करती है. हमारी पार्टी समानता, बंधुत्व और एकता में भरोसा करती है. समाज के वंचित और पिछड़े वर्गों को मुख्यधारा में लाना हमारा कर्तव्य है. हम जाति आधारित जनगणना की मांग करेंगे.''

इसी साल जून महीने में महाराष्ट्र में मराठा और ओबीसी कोटा को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच एनसीपी मंत्री छगन भुजबल ने ने भी पूरे भारत में जाति जनगणना कराने की वकालत की थी. भुजबल ने कहा था, ''अगर यह जनगणना होती है, तो देश के ओबीसी के लिए बहुत फायदेमंद होगी. उन्हें केंद्र से अधिक धन मिलेगा.'' 

भुजबल ने आगे कहा था कि इसके होने से हम न केवल जनसंख्या, बल्कि ओबीसी की स्थिति को भी समझ पाएंगे. उन्होंने कहा कि ऐसा होने पर ओबीसी को भी धन उपलब्ध होगा, जो वर्तमान में केवल SC या ST के लिए उपलब्ध है. एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार भी जाति जनगणना की मांग कर चुके हैं.

लोकसभा चुनाव में जाति जनगणना का मुद्दा छाया रहा था. विपक्ष खासकर राहुल गांधी ने इसकी वकालत करते आए हैं. आईएएनएस की एक रिपोर्ट के मुताबिक राहुल गांधी ने उस दौरान कहा था कि यह सिर्फ जाति जनगणना नहीं होगी, यह आर्थिक सर्वे होगा. मतलब हिंदुस्तान में किसके हाथ में कितना पैसा है, हर संस्था का सर्वे होगा. इससे पता लग सकेगा कि किस वर्ग के लोगों की क्या स्थिति है.

पिछले महीने 31 जुलाई को कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों के सांसदों ने जाति जनगणना करवाने के लिए लोकसभा में जोरदार हंगामा और नारेबाजी की थी. 

ये भी पढ़ें:

शरद पवार से फिर हाथ मिलाएंगे अजित पवार? महाराष्ट्र चुनाव से पहले NCP प्रमुख का बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अन्ना हजारे की चेतावनी का असर! फडणवीस सरकार ने नए RTI नियम स्थगित करने का दिया आदेश
अन्ना हजारे की चेतावनी का असर! फडणवीस सरकार ने नए RTI नियम स्थगित करने का दिया आदेश
कांग्रेस में शरद पवार की NCP-SP के विलय पर बड़ा अपडेट, पार्टी नेता ने किया चौंकाने वाला खुलासा
कांग्रेस में शरद पवार की NCP-SP के विलय पर बड़ा अपडेट, पार्टी नेता ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Ketan Murder Case: झूठ पकड़ने वाली मशीन से सिया गोयल की होगी जांच, पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए हुई तैयार
झूठ पकड़ने वाली मशीन से सिया गोयल की होगी जांच, पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए हुई तैयार
ममता बनर्जी की पार्टी में सेंध लगाने की तैयारी में BJP की सहयोगी दल, 'हमारे संपर्क में TMC के...'
ममता बनर्जी की पार्टी में सेंध लगाने की तैयारी में BJP की सहयोगी दल, 'हमारे संपर्क में TMC के...'

वीडियोज

Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!
Monsoon Disaster | Cloudburst in Kashmir: बादल फटा, आफत गिरी! कुपवाड़ा से अनंतनाग तक तबाही का मंजर!
Ram Mandir Donation Scam | Janhit: अग्नि परीक्षा से क्यों भाग रहे हैं ट्रस्ट के पदाधिकारी?
Akhilesh | UP Election 2027: PDA या हिंदुत्व? 2027 के महासंग्राम में अखिलेश यादव की नई सियासी बिसात!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया के 'खूनी दिमाग' का पॉलीग्राफ टेस्ट खोलेगा राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप के मलबे से 7 दिन बाद जिंदा निकला सिक्योरिटी गार्ड, वेनेजुएला में 7 देशों की टीमों ने किया रेस्क्यू
भूकंप के मलबे से 7 दिन बाद जिंदा निकला सिक्योरिटी गार्ड, वेनेजुएला में 7 देशों की टीमों ने किया रेस्क्यू
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे हादसे की जांच में बड़ा खुलासा, इन खामियों की वजह से गई 10 लोगों की जान
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे हादसे की जांच में बड़ा खुलासा, इन खामियों की वजह से गई 10 लोगों की जान
Pritam and Pedro Review: राज कुमार हिरानी की ये मुन्ना भाई हैकर कमाल है, हर हाल में देखिए
प्रीतम एंड पेड्रो रिव्यू: राज कुमार हिरानी की ये मुन्ना भाई हैकर कमाल है, हर हाल में देखिए
Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता? सरकार का आया बड़ा बयान, कहा- 'भारत में...'
Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता? सरकार का आया बड़ा बयान, कहा- 'भारत में...'
Test Match Highest Run Record:दुनिया के इन 5 दिग्गज बल्लबाजों ने टेस्ट मैच में बनाए सबसे ज्यादा रन, 2 भारतीय खिलाड़ी कौन जानिए
दुनिया के इन 5 दिग्गज बल्लबाजों ने टेस्ट मैच में बनाए सबसे ज्यादा रन, 2 भारतीय खिलाड़ी कौन जानिए
हिमाचल में मानूसन से मरने वालों की संख्य पहुंची 11, सड़कें बंद-बिजली गुल और पीने के पानी पर भी असर
हिमाचल में मानूसन की बारिश बनी लोगों के लिए आफत, सड़कें बंद-बिजली गुल और पीने के पानी पर भी असर
Monsoon Vegetable Buying Tips : बारिश में सबसे पहले सड़ती हैं ये 7 सब्जियां, खरीदते वक्त रहें सावधान
बारिश में सबसे पहले सड़ती हैं ये 7 सब्जियां, खरीदते वक्त रहें सावधान
EV खरीदने से पहले जान लीजिये, Hybrid Cars क्यों बन रही हैं लोगों की पहली पसंद?
EV खरीदने से पहले जान लीजिये, Hybrid Cars क्यों बन रही हैं लोगों की पहली पसंद?
Embed widget