एक्सप्लोरर

Maharashtra NCP Crisis: उद्धव की 'शिवसेना' के बाद महाराष्ट्र में NCP में फूट, कौन-कौन नेता बना मंत्री, पढ़ें लिस्ट

Maharashtra NCP crisis News: अजित पवार एनसीपी में विद्रोह करते हुए महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे और बीजेपी की गठबंधन वाली सरकार में शामिल हो गए हैं. उनके साथ 40 से ज्यादा विधायकों ने पार्टी छोड़ दी.

Maharashtra Politics Crisis: महाराष्ट्र के सियासत में रविवार (2 जुलाई) को एक बड़ा उथल पुथल देखने को मिला. जब एनसीपी के बड़े नेताओं में शुमार अजित पवार विद्रोह करते हुए, महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली सरकार में शामिल हो गए हैं. जिसके बाद आनन फानन में अजित पवार को डिप्टी सीएम के पद की शपद दिलाई गई. उनके साथ एनसीपी के कुल 9 नेताओं ने महाराष्ट्र के मंत्री पद की शपथ ली है. 

शपथ लेने वाले नेताओं की ये है लिस्ट-

रविवार को महाराष्ट्र कैबिनेट में एनसीपी के बागी नेता अजित पवार ने डिप्टी सीएम के पद की शपद ली. उनके साथ एनसीपी के विधयाकों ने भी एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना और बीजेपी गठबंधन वाली प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली. एनसीपी के इन दिग्गज नेताओं में छगन भुजबल, दिलीप वालसे पाटिल, हसन मुश्रीफ ने कैबिनेट मंत्री बने हैं. इसके अलावा अनिल पाटिल, अदिती तटकरे, धनंजय मुंडे, धर्मराव आत्राम, संजय बनसोडे ने भी मंत्री पद की शपथ ली है.

राहुल गांधी और शरद पवार में नजदीकी से थे नाराज अजित पवार

महाराष्ट्र के नवनियुक्त डिप्टी सीएम अजित पवार के एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना और बीजेपी के गठबंधन वाली सरकार में शामिल होने से शरद पवार और महाविकास अघाड़ी को झटका लगा है. अजित पवार गुट ने दावा किया है कि उनको 40 से ज्यादा विधायकों का समर्थन प्राप्त है. बताया जा रहा है कि अजित पवार राहुल गांधी के से शरद पवार की नजदीकी से नाराज थे.

वर्तमान में महाराष्ट्र में एनसीपी में 53 विधायक हैं, जिनमें से 40 से अधिक विधायक बगावत करके अजित पवार के साथ हो गए हैं. सूत्रों के अनुसार मिली खबर के मुताबकि एसीपी के 5 में से 3 सांसद अजित पवार के साथ हैं, जिनमें कद्दावर नेता प्रफुल्ल पटेल भी शामिल हैं. 

एनसीपी के बागी नेताओं को रविवार दोपहर में राजभवन में महाराष्ट्रे के राज्यपाल रमेश बैंस ने पद और गोपनीयता की शपद दिलाई. इससे पहले भी अजित पवार एनसीपी में बगावत कर चुके हैं, जब उन्होंने 23 नवंबर 2019 को बीजेपी का दामन थाम लिया था. हालांकि अजित पवार ने प्रदेश सरकार में डिप्टी सीएम के पद की शपथ लेने के बावजूद चार्ज नहीं संभाला था और तीन दिन बाद यानि 26 नवंबर 2019 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. 

नवनियुक्त डिप्टी सीएम सहित 3 नेताओं पर चल रही है जांच

प्रदेश सरकार में शामिल एनसीपी के तीन बड़े नेताओं पर गंभीर मामलों में जांच जारी है. शपद लेने वाले 9 में से 3 मंत्रियों पर जिनमें नवनियुक्त डिप्टी सीएम अजित पवार भी शामिल हैं पर जांच चल रही है. अजित पवार पर एमएसएम बैंक घोटाले में आरोपी हैं,  जिसकी जांच ईडी कर रही है. जबिक छगन भुजबल और हसन मुश्रीफ पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है, इसकी भी जांच ईडी कर रही है. 

ये भी पढ़ें: अजित पवार के घर पर जुटे NCP विधायक, एक सुर में उठी प्रदेश अध्यक्ष बनाने की मांग, क्या मानेंगे सीनियर पवार?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
महाराष्ट्र में क्या चल रहा? 20 दिन में दूसरी बार होगी पीएम मोदी और सुप्रिया सुले की मुलाकात!
महाराष्ट्र में क्या चल रहा? 20 दिन में दूसरी बार होगी पीएम मोदी और सुप्रिया सुले की मुलाकात!
शरद पवार के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, नवनीत राणा बोलीं- 'ये कोई बुरी बात नहीं'
शरद पवार के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, नवनीत राणा बोलीं- 'ये कोई बुरी बात नहीं'
बारामती में फिर एयरक्राफ्ट दुर्घटना, ट्रेनिंग प्लेन हादसे का शिकार
बारामती में फिर एयरक्राफ्ट दुर्घटना, ट्रेनिंग प्लेन हादसे का शिकार

वीडियोज

Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
श्रीलंका में 12 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, ये गजब का फैक्ट आपके होश उड़ा देगा
श्रीलंका में 12 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, ये गजब का फैक्ट आपके होश उड़ा देगा
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
Video: हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
Embed widget