एक्सप्लोरर

'जिसने अघोषित आपातकाल लगाया आज वो भी...', आदित्य ठाकरे का बीजेपी पर निशाना

Maharashtra News: बीजेपी को आड़े हाथों लेने के साथ-साथ आदित्य ठाकरे ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के लोकसभा में विपक्ष का नेता बनने पर बधाई दी है.

Maharashtra News: बीजेपी सांसद ओम बिरला को एक बार फिर लोकसभा का स्पीकर बनाया गया है. वहीं अब इसको लेकर शिवसेना यूबीटी के नेता आदित्य ठाकरे ने बीजेपी पर निशाना साधा है. आदित्य ठाकरे ने संविधान और लोकतंत्र को लेकर भी बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए. 

आदित्य ठाकरे ने एक्स हैंडल पर लिखा, "यह शर्मनाक है कि जिस शासन ने देश पर अघोषित आपातकाल लगाया और उसे घोषित करने की हिम्मत भी नहीं जुटाई, वह इस बारे में बोल रहे हैं. यह वही शासन है जो हमारे संविधान और हमारे लोकतंत्र के लिए खतरा पैदा कर रहा है. वे हमें अतीत के लिए और कितना लड़ते रहने देंगे? हमारे युवा राष्ट्र को अपने भविष्य के लिए, सबके लिए, एक साथ लड़ना होगा."

 

इससे पहले आदित्य ठाकरे ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के लोकसभा में विपक्ष का नेता बनने से संसद में समाज के कमजोर वर्ग के लोगों की आवाज बुलंद होगी. आदित्य ठाकरे ने कहा कि 'इंडिया' गठबंधन विपक्ष के रूप में अपनी भूमिका पहले से निभा रहा है. उन्होंने विश्वास जताया कि यह जल्द ही केंद्र में सरकार बनाएगा.

उन्होंने कहा, "लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के पद का उत्तरदायित्व संभालने के लिए राहुल गांधी जी को शुभकामनाएं। देश के लोगों ने तानाशाही और नफरत की विभाजनकारी राजनीति के खिलाफ वोट दिया है और (उनकी) यह भूमिका महत्वपूर्ण है क्योंकि राहुल जी उन लोगों की आवाज बनेंगे जिन्हें सुना नहीं जाता है." उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना, महा विकास आघाडी का हिस्सा है जिसमें कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) भी शामिल हैं.

लोकसभा सचिवालय की एक अधिसूचना के अनुसार, संसद के निचले सदन के अध्यक्ष ओम बिरला ने बुधवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को सदन में नेता प्रतिपक्ष के रूप में आधिकारिक रूप से मान्यता दे दी. राहुल गांधी का नेता प्रतिपक्ष का दर्जा नौ जून, 2024 से प्रभावी रहेगा.

ये भी पढ़ें

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, उद्धव ठाकरे ने बुलाई विधायकों की बैठक, किन मुद्दों पर होगी चर्चा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र में ISIS-अल-कायदा समेत 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर बैन, सरकार का बड़ा एक्शन
महाराष्ट्र में ISIS-अल-कायदा समेत 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर बैन, सरकार का बड़ा एक्शन
दही हांडी पर गोविंदाओं के लिए बड़ा ऐलान, मिलेगा इतने रुपये का बीमा कवर
दही हांडी पर गोविंदाओं के लिए बड़ा ऐलान, मिलेगा इतने रुपये का बीमा कवर
मोहन भागवत के कार्यक्रम का संचालन करने वाले ऋषभ शाह कौन हैं?
मोहन भागवत के कार्यक्रम का संचालन करने वाले ऋषभ शाह कौन हैं?
CJP की टीम बनने पर अभिजीत दीपके बोले, 'सबसे बड़ी चुनौती...'
CJP की टीम बनने पर अभिजीत दीपके बोले, 'सबसे बड़ी चुनौती...'

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
आरक्षण पर Gen Z से मोहन भागवत बोले, 'उत्थान के लिए है, न कि कोई...'
आरक्षण पर Gen Z से मोहन भागवत बोले, 'उत्थान के लिए है, न कि कोई...'
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
Embed widget