एक्सप्लोरर

'राजनीति के लिए सावरकर, नेहरू का इस्तेमाल...', आदित्य ठाकरे ने BJP के साथ कांग्रेस को भी दी नसीहत

Aditya Thackeray News: शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने कहा कि कांग्रेस और बीजेपी को अपनी राजनीति के लिए जवाहरलाल नेहरू या सावरकर को दोष देना बंद करना चाहिए और भविष्य के बारे में बात करनी चाहिए.

Maharashtra Politics: शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने वीर सावरकर और जवाहर लाल नेहरू के मसले को लेकर बीजेपी के साथ ही कांग्रेस को भी नसीहत दी है. उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ने शनिवार (14 दिसंबर) को कहा कि कांग्रेस और बीजेपी को अपनी राजनीति के लिए जवाहरलाल नेहरू या विनायक दामोदर सावरकर का इस्तेमाल करना बंद करना चाहिए.

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने कहा, ''कांग्रेस और बीजेपी को अपनी राजनीति के लिए जवाहरलाल नेहरू या विनायक दामोदर सावरकर को दोष देना बंद करना चाहिए और इसके बजाय भविष्य के बारे में बात करनी चाहिए.''

कांग्रेस और बीजेपी को इतिहास में नहीं जाना चाहिए- आदित्य

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की ओर से वीर सावरकर की आलोचना के बारे में पूछे जाने पर उद्धव ठाकरे ने कहा, ''संविधान पर चर्चा देश के भविष्य पर केंद्रित होनी चाहिए.'' उन्होंने कहा, ''आपने (कांग्रेस नेता) प्रियंका जी को (यह कहते हुए) सुना होगा कि आप कब तक नेहरू का हवाला देते रहेंगे. मैं उनसे सहमत हूं. कांग्रेस और बीजेपी दोनों राष्ट्रीय पार्टियां हैं और उन्हें अतीत में, इतिहास में नहीं जाना चाहिए. उन्हें देश के भविष्य के बारे में बात करना चाहिए.''

श्रीकांत शिंदे ने उद्धव गुट से पूछे सवाल

शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे ने शिवसेना (यूबीटी) पर हमला बोलते हुए कहा कि मुझे कांग्रेस के साथ शिवसेना (यूबीटी) को भी पूछना है कि राहुल गांधी हमेशा वीर सावरकर जी के बारे में अनाप-शनाप कहते हैं, वो आपको उनकी बात स्वीकार है क्या? उन्होंने ये भी कहा, ''जो हमेशा वीर सावरकर का अपमान करते हैं, उनको मैंने सिर्फ याद दिलाया है कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी ने वीर सावरकर के बारे में क्या कहा था? 

लोकसभा में राहुल गांधी ने क्या कहा?

लोकसभा में राहुल गांधी ने दावा किया कि हिंदुत्व विचारक विनायक दामोदर सावरकर ने संविधान के बारे में कहा था कि इसमें कुछ भी भारतीय नहीं है. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने शनिवार को सदन में सरकार पर तीखा प्रहार किया और आरोप लगाया कि जिस तरह एकलव्य का अंगूठा कटा था, उसी तरह से आज देश के युवाओं का अंगूठा काटा जा रहा है.

ये भी पढ़ें:

फिलहाल नहीं गिराया जाएगा दादर का हनुमान मंदिर? बीजेपी विधायक ने हिंदुत्व को लेकर दिया ये बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई: पत्नी से हुआ विवाद तो पिता ने स्काईवॉक से बच्चे को फेंका नीचे, हालत नाजुक
मुंबई: पत्नी से हुआ विवाद तो पिता ने स्काईवॉक से बच्चे को फेंका नीचे, हालत नाजुक
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
महाराष्ट्र: 4 साल में 13,928 किसानों की आत्महत्या, जिलावार आंकड़े देने से भी इनकार
महाराष्ट्र: 4 साल में 13,928 किसानों की आत्महत्या, जिलावार आंकड़े देने से भी इनकार
'त्योहार से बड़ा है देश', संजय राउत बोले- 1 नवंबर को ही होगा प्रदर्शन
'त्योहार से बड़ा है देश', संजय राउत बोले- 1 नवंबर को ही होगा प्रदर्शन

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget