एक्सप्लोरर

फिलहाल नहीं गिराया जाएगा दादर का हनुमान मंदिर? बीजेपी विधायक ने हिंदुत्व को लेकर दिया ये बयान

Dadar Mandir: रेलवे ने दादर हनुमान मंदिर को गिराने के नोटिस पर रोक लगा दी है. बीजेपी नेताओं ने इसकी पुष्टि की है. मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा है कि नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी.

Dadar Hanuman Mandir Contoversy: मुंबई के दादर रेलवे स्टेशन के बाहर स्थित एक मंदिर को गिराने के लिए रेलवे की ओर से जारी नोटिस पर रोक लगा दी गई है. महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने शनिवार को यह दावा किया. वहीं, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि इसे नियमों के अनुसार नियमित किया जाएगा. सत्तारूढ़ पार्टी के नेताओं ने शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे द्वारा नोटिस को लेकर बीजेपी पर निशाना साधे जाने के एक दिन बाद यह बयान दिया है.

बीजेपी विधायक मंगल प्रभात लोढ़ा ने कहा कि दादर हनुमान मंदिर को संरक्षित किया जाएगा. लोढ़ा, सेंट्रल रेलवे स्टेशन से सटे दादर ईस्ट के प्लेटफॉर्म नंबर 12 के पास स्थित मंदिर गए. उन्होंने मंदिर के न्यासी से बातचीत की और आरती में भी शामिल हुए. विधायक कालिदास कोलंबकर, बजरंग दल तथा विश्व हिंदू परिषद के सदस्य भी मंदिर में मौजूद थे.

'नोटिस पर रोक लगाने का आदेश  कर दिया गया है जारी'
लोढ़ा ने कहा कि उन्होंने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात की है और मंदिर को गिराने संबंधी नोटिस पर रोक लगाने का आदेश जारी कर दिया गया है. शिवसेना (उबाठा) के प्रमुख ठाकरे ने शुक्रवार को दावा किया कि रेलवे ने कुलियों द्वारा बनाए गए 80 साल पुराने हनुमान मंदिर को गिराने के लिए ‘‘फतवा’’ जारी किया है.

'हिंदुत्व और लोगों की चिंताओं को सुनती हैं बीजेपी सरकार'
उन्होंने बीजेपी के ‘‘एक हैं तो सेफ हैं’’ नारे पर कटाक्ष करते हुए कहा कि बीजेपी के शासन में मंदिर भी सुरक्षित नहीं हैं. मुंबई के मालाबार हिल के विधायक लोढ़ा ने मंदिर में दर्शन करने के बाद संवाददाताओं से कहा कि केंद्र और महाराष्ट्र की बीजेपी सरकार हिंदुत्व और लोगों की चिंताओं को सुनती हैं.

'कोई नुकसान नहीं पहुंचाया जाएगा पवित्र स्थान का'
उन्होंने कहा, ‘‘हम इस मंदिर के प्रति हिंदू समुदाय की भावनाओं को समझते हैं और मैं आपको आश्वासन देता हूं कि इस पवित्र स्थान को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया जाएगा. जब से हमें स्थिति के बारे में पता चला है तब से बीजेपी नेता, बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता रेल मंत्री वैष्णव से बातचीत कर रहे हैं.’’

बीजेपी नेता ने कहा कि उन्होंने मंदिर की सुरक्षा के लिए हरसंभव प्रयास किया है और आगे भी करते रहेंगे. रेलवे ने मंदिर के न्यासी/पुजारी को चार दिसंबर को भेजे नोटिस में कहा था कि यह संरचना एक अतिक्रमण है और इसकी स्वामित्व वाली भूमि पर बिना अनुमति के निर्माण किया गया है.

इसमें कहा गया था कि इन संरचनाओं के कारण वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है. साथ ही दादर स्टेशन पर बुनियादी ढांचे के निर्माण में भी बाधा आ रही है. रेलवे ने ढांचे को हटाने के लिए सात दिन का नोटिस दिया था. लोढ़ा ने कहा कि नोटिस पर रोक लगा दी गई है.

ये भी पढ़ें: 'मैं सबूत के साथ...', आशीष शेलार के बाद आदित्य ठाकरे ने उठाया सड़क की क्वालिटी का मुद्दा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
शिंदे गुट के नेता रमेश म्हात्रे से जुड़े मामले में हाईकोर्ट की ठाणे पुलिस को फटकार, जानें क्या कहा?
शिंदे गुट के नेता रमेश म्हात्रे से जुड़े मामले में हाईकोर्ट की ठाणे पुलिस को फटकार, जानें क्या कहा?
Maharashtra: SIR ने पकड़ी रफ्तार, 84% वोटर्स तक पहुंचे इम्यूरेशन फॉर्म, 5 करोड़ से ज्यादा डिजिटल
महाराष्ट्र: SIR ने पकड़ी रफ्तार, 84% वोटर्स तक पहुंचे इम्यूरेशन फॉर्म, 5 करोड़ से ज्यादा डिजिटल
राहुल गांधी के PM आवास के पास प्रदर्शन के सवाल पर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, 'इनसे अच्छे तो...'
राहुल गांधी के PM आवास के पास प्रदर्शन के सवाल पर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, 'इनसे अच्छे तो...'

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget