एक्सप्लोरर

अभिनेता कमाल खान की बढ़ सकती है मुश्किलें, मायावती के खिलाफ 'आपत्तिजनक' टिप्पणी करने का केस दर्ज

Actor Kamaal Rashid Khan: अभिनेता कमाल राशिद खान की मुश्किलें बढ़ सकती है. पुलिस ने बताया कि उसने एक्स पर एक पोस्ट में मायावती के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी.

Actor Kamaal Rashid Khan Statement: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती को लेकर कथित रूप से अभद्र टिप्पणी करने के मामले में फिल्म अभिनेता कमाल राशिद खान उर्फ केआरके के खिलाफ देवबंद थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है. एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी.

कमाल खान मूल रूप से सहारनपुर जिले में थाना देवबंद के अंतर्गत ग्राम फुलास अकबरपुर के निवासी हैं.  उन्होंने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर कथित अभद्र टिप्पणी की थी. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सागर जैन ने बताया कि कमाल राशिद खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. उनके ऊपर यह मुकदमा बसपा नेता और पार्टी के देवबंद विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष सुशील कुमार ने दर्ज कराया है.

कमाल आर खान की इस टिप्पणी के बाद बसपा (BSP) सुप्रीमो के आदेश पर उनके भाई और सहारनपुर लोकसभा सीट से बसपा प्रत्याशी रहे माजिद अली को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था. सुशील कुमार की ओर से थाने में दी गई तहरीर में कहा गया कि ’’बसपा प्रमुख पर की गयी टिप्पणी से बहुजन समाज की भावनाएं आहत हुई हैं’’.

तहरीर में कहा गया, ‘‘दलित समाज बहन जी (मायावती) का दिल से सम्मान और आदर करता है, लेकिन कमाल राशिद खान ने ‘एक्स’ पर बहन जी पर अभद्र टिप्पणी करके दलित समाज को अपमानित किया है.’’ गौरतलब है कि सहारनपुर से 2024 के लोकसभा चुनाव में कमाल के भाई माजिद अली ने बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था और वह चुनाव में हार गये.

इस संबंध में माजिद अली ने कहा था कि उनका कमाल से पिछले 15 वर्ष से कोई रिश्ता नहीं है, वहीं कमाल ने भी एक और पोस्ट लिख कर कहा कि ‘‘सहारनपुर में मायावती की पार्टी के कुछ छोटे-मोटे नेता हैं जो मुझे अपना भाई या रिश्तेदार बताकर प्रचार पाने की कोशिश कर रहे हैं.’’ गौरतलब है कि अपने विवादास्पद बयानों को लेकर कमाल आर खान हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं. माजिद अली की पत्नी बसपा के टिकट पर सहारनपुर जिला पंचायत की अध्यक्ष रह चुकी हैं.

ये भी पढ़ें: RSS मुखपत्र के लेख पर भड़का अजित पवार गुट, प्रफुल्ल पटेल ने साफ कर दिए अपने इरादे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मौत का खेल! वसई रोड स्टेशन पर शॉर्टकट के चक्कर में युवक ने दांव पर लगाई जान, रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO वायरल
मौत का खेल! वसई रोड स्टेशन पर शॉर्टकट के चक्कर में युवक ने दांव पर लगाई जान, रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO वायरल
FIFA World Cup Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के फाइनल मैच से पहले फुटबॉल फैन्स को महाराष्ट्र सरकार का तोहफा, लिया गया बड़ा फैसला
फीफा फाइनल: स्पेन और अर्जेंटीना के फाइनल मैच से पहले फुटबॉल फैन्स को तोहफा, लिया गया बड़ा फैसला
'यह लड़ाई केवल सोनम वांगचुक के बारे में नहीं...' उद्धव ठाकरे के इस बयान ने मानसून सत्र से पहले बढ़ाई BJP की परेशानी
'लड़ाई केवल वांगचुक के बारे में...' उद्धव के बयान ने मानसून सत्र से पहले बढ़ाई BJP की परेशानी
नासिक में सगाई से नाराज पूर्व प्रेमी ने युवती की चाकू मारकर की हत्या, खुद भी किया सुसाइड
नासिक में सगाई से नाराज पूर्व प्रेमी ने युवती की चाकू मारकर की हत्या, खुद भी किया सुसाइड

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget