एक्सप्लोरर

'यह काम तो सालों से बीजेपी का है', PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा तो बोले सपा नेता अबू आजमी

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र के SP अध्यक्ष अबू आजमी ने तंज कसते हुए कहा कि मुसलमान के लिए बीजेपी क्या सोचती है, यह समय-समय पर देखने को मिलता रहता है. बीजेपी हरदम मुसलमान के खिलाफ रही है.

Maharashtra Assembly Elections: महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और मुस्लिम नेता अबू आजमी (Abu Azmi) ने प्रधानमंत्री मोदी के बयान पर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस पार्टी पर कैसे इल्जाम लगा सकते हैं कि कांग्रेस मुसलमानों में भय पैदा कर रही है. यह काम तो सालों से बीजेपी का है.

एसपी नेता अबू आजमी ने कहा, ''मुसलमान के लिए बीजेपी क्या सोचती है, यह समय-समय पर देखने को मिलता रहता है. बीजेपी हरदम मुसलमान के खिलाफ रही है. वह हिंदुओं को एकजुट करने की बात कर रहे हैं आखिर वह एकजुट किसके लिए कर रहे हैं, इसका भी जवाब दें. महाराष्ट्र के चुनाव परिणाम क्या होंगे इस पर मैं अभी नहीं बोल सकता.''

कांग्रेस मुसलमानों में डर पैदा करती है- पीएम मोदी

पीएम नरेन्द्र मोदी ने बुधवार (9 अक्टूबर) को महाराष्ट्र में 7,600 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली अलग-अलग विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी और महाराष्ट्र स्थित 10 सरकारी मेडिकल कॉलेजों का उद्घाटन किया. इस दौरान पीएम मोदी ने महाविकास अघाड़ी में शामिल घटक दलों पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा, ''कांग्रेस मुसलमानों में डर पैदा करती है और उन्हें अपना वोट बैंक बनाती है.''

कांग्रेस एक गैरजिम्मेदार पार्टी- पीएम मोदी

उन्होंने आगे कहा, ''कांग्रेस एक गैरजिम्मेदार पार्टी है, यह नफरत फैलाने की फैक्ट्री है. महाराष्ट्र में पहले कभी इतनी तेजी से परियोजनाओं का विकास नहीं हुआ, कांग्रेस के शासन में भ्रष्टाचार में तेजी देखी गई थी. विपक्षी महाविकास आघाडी गठबंधन सत्ता हासिल करने के लिए महाराष्ट्र को कमजोर करना चाहता है लेकिन सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन राज्य को मजबूत करेगा. 

पीएम ने कहा कि हमारा लक्ष्य गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं का विकास करने के साथ विकसित भारत बनाने का है. हरियाणा के चुनाव में बीजेपी को मिली ऐतिहासिक जीत देश के मूड को दर्शाती है. हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने जीत हासिल की है इसी तरह महाराष्ट्र में भी हमें और बड़ी जीत हासिल करनी है.'' 

बता दें कि महाराष्ट्र में इसी साल विधानसभा के चुनाव होने हैं. चुनाव आयोग की ओर से जल्द ही इसे लेकर कार्यक्रमों की घोषणा की जा सकती है. विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी पार्टियां अपनी-अपनी रणनीति बनाने में जुटी है.

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र में कितनी सीटों पर लड़ेगी कांग्रेस? नाना पटोले ने MVA के सामने रख दी अपनी 'मांग'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोलापुर में ट्रक से भिड़ी एसटी बस, 2 की मौत, रिफ्लेक्टर बना वजह
सोलापुर में ट्रक से भिड़ी एसटी बस, 2 की मौत, रिफ्लेक्टर बना वजह
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
मुंबई: पत्नी से विवाद, पिता ने ही 10 साल के बेटे की कर दी हत्या! अरेस्ट
मुंबई: पत्नी से विवाद, पिता ने ही 10 साल के बेटे की कर दी हत्या! अरेस्ट

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र से मांगा जवाब
6 महीने से ज्यादा मंत्री कैसे? सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर दीपक प्रकाश का जवाब
6 महीने से ज्यादा मंत्री कैसे? सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर दीपक प्रकाश का जवाब
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
Xप्लेन: 'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget