एक्सप्लोरर

निलंबन के बाद अबू आजमी बोले, 'मेरी जान को खतरा, अगर मुझे कुछ हुआ तो सरकार...'

Abu Azmi News: अबू आजमी के औरंगजेब पर दिए गए बयान को लेकर सियासत तेज है. इस बीच सपा विधायक अबू आजमी ने अपनी जान को खतरा बताया है. उन्होंने कहा कि मैंने कोई विवादास्पद बात नहीं कही.

Maharashtra News: महाराष्ट्र विधानसभा से निलंबित सपा विधायक अबू आजमी (Abu Azmi) ने दावा किया कि उनकी जान को खतरा है. उन्होंने कहा कि धमकी भरे फोन आ रहे हैं और पुलिस की सुरक्षा के लिए आवेदन करूंगा. अगर मेरी जान को कुछ हुआ तो सरकार को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए.

महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अबू आजमी ने औरंगजेब पर दिए गए अपने बयान को लेकर फिर सफाई देते हुए कहा, ''मैंने कोई विवादास्पद बात नहीं कही है. मैंने वही बोला जो इतिहास में है. लेकिन अगर आप मेरे भाषण के कारण सम्मेलन बंद करने जा रहे हैं, तो मैंने अपने शब्द वापस ले लिए हैं.''

इतिहास में जो लिखा है, मैंने उसका प्रमाण दिया- अबू आजमी

उन्होंने आगे कहा, ''इतिहास में जो लिखा है, मैंने उसका प्रमाण दिया है. मैं बी टीम नहीं हूं, कल ठाकरे ग्रुप ए टीम के साथ जाएगा. फिर एकनाथ शिंदे की किताब होगी जिसे वे ही अप्रूव करेंगे. मैं विधानसभा अध्यक्ष से मिलकर पूछूंगा कि किस कानून के तहत कार्रवाई की गई.''

मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने निलंबन का प्रस्ताव किया पेश

बता दें कि समाजवादी पार्टी के MLA अबू आजमी को मुगल बादशाह औरंगजेब की तारीफ में टिप्पणी करने की वजह से बुधवार (05 मार्च) को मौजूदा बजट सत्र के अंत तक महाराष्ट्र विधानसभा की सदस्यता से निलंबित कर दिया गया. राज्य विधानमंडल का बजट सत्र 26 मार्च को खत्म होगा. महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रकांत पाटिल की ओर से सदन में निलंबन का प्रस्ताव पेश किया गया. फिर निलंबन का प्रस्ताव ध्वनिमत से पारित हो गया.

अबू आजमी की टिप्पणी से विधानसभा का अपमान- पाटिल

महाराष्ट्र की महायुति सरकार में शामिल सत्ता पक्ष के सदस्यों का कहना है कि अबू आजमी की ओर से औरंगजेब की प्रशंसा में बयान मराठा राजा छत्रपति शिवाजी महाराज और उनके बेटे छत्रपति संभाजी महाराज का अपमान है. मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने कहा, ''औरंगजेब की प्रशंसा और संभाजी महाराज की आलोचना करने वाली अबू आजमी की टिप्पणियां एक विधानसभा के सदस्य को शोभा नहीं देती हैं और यह विधानसभा का अपमान है.''

ये भी पढ़ें:

'जिन्होंने राम भक्तों पर गोली चलाई वे कैसे...', अबू आजमी को BJP की B टीम बताने पर क्या बोले राम कदम?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pune Building Collapsed: पुणे के पिंपरी चिंचवड़ में गिरी बिल्डिंग, 14-15 लोग दबे, रेस्क्यू जारी
पुणे के पिंपरी चिंचवड़ में गिरी बिल्डिंग, 14-15 लोग दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Mumbai Rain Update: मुंबई, ठाणे, नासिक में अगले 5 दिनों के लिए ऑरेंज, पालघर, नासिक घाट लिए रेड अलर्ट जारी
मुंबई, ठाणे, नासिक में अगले 5 दिनों के लिए ऑरेंज, पालघर, नासिक घाट लिए रेड अलर्ट जारी
'क्या अखिलेश यादव रामभक्त नहीं हैं?', चढ़ावा चोरी पर संजय राउत ने क्यों कही ऐसी बात
'क्या अखिलेश यादव रामभक्त नहीं हैं?', चढ़ावा चोरी पर संजय राउत ने क्यों कही ऐसी बात
मुंबई में बारिश कहर, 6 दिन में गिरे 1100 पेड़! 4 की मौत और कई घायल, तीन साल के मानसून का रिकॉर्ड टूटा
मुंबई में 6 दिन में गिरे 1100 पेड़! चार की मौत और कई घायल, तीन साल के मानसून का रिकॉर्ड टूटा

वीडियोज

Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
ममता बनर्जी की TMC के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, पांच ठिकानों पर छापेमारी, बैंक अकाउंट में 440 करोड़ रुपये फ्रीज
ममता बनर्जी की TMC के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, पांच ठिकानों पर छापेमारी, कई बैंक एकाउंट्स फ्रीज
Embed widget