एक्सप्लोरर

Maharashtra News: 'बीजेपी ने हर जगह...', लव जिहाद मसौदा कमेटी के गठन पर भड़के अबू आजमी

Maharashtra News: महाराष्ट्र SP अध्यक्ष अबू आजमी के मुताबिक देश में लव जिहाद नाम की कोई चीज नहीं है. यह सिर्फ साम्प्रदायिकता फैलाने के लिए सब बोलते हैं. सभी को धर्म बदलने का अधिकार है.

Abu Azmi On Love Jihad: महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार द्वारा लव जिहाद के खिलाफ कानून का मसौदा तैयार करने के लिए शुक्रवार (14 फरवरी 2025) को कमेटी गठित करने की घोषणा की थी. अब इसको लेकर समाजवादी पार्टी महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष अबू आजमी ने शनिवार को बड़ा बयान दिया है. उन्होंने बीजेपी को निशाने पर लेते हुए कहा कि उसने हर जगह नफरत का माहौल बना दिया. 
 
महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अबू आजमी ने कहा, "प्रदेश सरकार हो या यूपी की सरकार, हर जगह बीजेपी सरकार ने नफरत का माहौल बना दिया है. देश में लव जिहाद नाम की कोई चीज नहीं है. यह सिर्फ साम्प्रदायिकता फैलाने के लिए  सब बोलते हैं. संविधान ने सभी को अपने हिसाब से जीने का अधिकार दिया है."

'सबको है धर्म परिवर्तन की आजादी' 

उन्होंने एक्स पोस्ट पर कहा, "संविधान धर्म परिवर्तन की आजादी देता है. इसी पर कानून बनाना संविधान को बदलना है. आज देश में सांप्रदायिकता चरम पर है." सपा नेता अबू आजमी का यह बयान महाराष्ट्र सरकार द्वारा लव जिहाद कानून का मसौदा तैयार करने के लिए कमेटी का ऐलान करने के बाद आया है. 

डीजीपी रश्मि शुक्ला की देखरेख में कमेटी गठित

दरअसल, जिस दिन दुनिया भर में लव को लेकर जश्न मना रही थी, उसी दिन महाराष्ट्र सरकार ने स्टेट पुलिस प्रमुख रश्मि शुक्ला के नेतृत्व में एक समिति गठित की है. महाराष्ट्र सरकार ने समिति को “लव जिहाद और धोखाधड़ी या जबरन धर्मांतरण को रोकने के लिए” कानून का मसौदा तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी है.

शुक्रवार को जारी एक सरकारी प्रस्ताव (जीआर) के अनुसार, जो वैलेंटाइन डे भी था, समिति के गठन का निर्णय कई मौजूदा और पूर्व निर्वाचित प्रतिनिधियों द्वारा लव जिहाद, अंतर-धार्मिक विवाह और जबरन धर्मांतरण के कथित मामलों के बारे में चिंता जताए जाने के बाद लिया गया था. 

प्रदेश सरकार द्वारा लव  जिहाद  को लेकर गठित कमेटी अन्य राज्यों द्वारा बनाए गए कानूनों का अध्ययन करेगी और कानून का मसौदा तैयार करेगी. कमेटी इस मसले से निपटने को लेकर जरूरी उपाय भी सरकार को सुझाएगी. 

क्या है लव लव जिहाद कानून का मकसद?

लव जिहाद के खिलाफ कानून बनाने के पीछे प्रदेश सरकार का मकसद मुस्लिम पुरुषों से हिंदू लड़कियों की शादी को नियंत्रित करना है. बता दें कि लव जिहाद एक विवादास्पद शब्द है जिसका इस्तेमाल हिंदू राष्ट्रवादियों द्वारा किया जाता है, जो मानते हैं कि मुस्लिम पुरुष देश पर कब्जा करने के लिए हिंदू महिलाओं को बहला-फुसलाकर उनसे शादी कर रहे हैं और उन्हें इस्लाम में परिवर्तित कर रहे हैं. 

'कल हमारा समय आएगा फिर...', महाराष्ट्र में लव जिहाद के खिलाफ कानून लाने पर बोले संजय राउत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NDA में शामिल हुए बिना भी BJP को फायदा पहुंचाएंगे शरद पवार? जानें अंदर की बात
NDA में शामिल हुए बिना भी BJP को फायदा पहुंचाएंगे शरद पवार? जानें अंदर की बात
मुंबई के मशहूर 'के रुस्तम' आइसक्रीम पार्लर पर बड़ा एक्शन, FDA ने सस्पेंड किया लाइसेंस
मुंबई के मशहूर 'के रुस्तम' आइसक्रीम पार्लर पर बड़ा एक्शन, FDA ने सस्पेंड किया लाइसेंस
ठाणे में मानसून का कहर, एक हफ्ते में 3 की मौत; 800 लोगों को सुरक्षित निकाला गया
ठाणे में मानसून का कहर, एक हफ्ते में 3 की मौत; 800 लोगों को सुरक्षित निकाला गया
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, 'अगर CDR निकाली जाए तो सबसे ज्यादा फोन...'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, 'अगर CDR निकाली जाए तो सबसे ज्यादा फोन...'

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहबाज शरीफ का बलूचिस्तान दौरे के दिन बलूच लड़ाको ने कब्जाया शहर; बैंक, थाने समेत सरकारी इमारतें आग के हवाले
शरीफ के बलूचिस्तान दौरे के दिन बलूच लड़ाको ने कब्जाया शहर; बैंक समेत सरकारी इमारतें आग के हवाले
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Embed widget