ईरान के होर्मुज स्ट्रेट का जिक्र कर संजय राउत बोले, 'हमारे वर्ल्ड लीडर प्रधानमंत्री...'
Strait of Hormuz News: शिवसेना यूबीटी के नेता संजय राउत ने दावा किया कि चीन, रूस और बांग्लादेश के टैंकर को इजाजत मिल गई लेकिन भारत के टैंकर्स को नहीं मिली.

दुनिया के सबसे अहम तेल परिवहन मार्गों में से एक होर्मुज स्ट्रेट का जिक्र कर शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने कहा कि ईरान ने तेल टैंकर निकालने की इजाजत चीन, रूस और बांग्लादेश को दी है. मालदीव और नेपाल को भी परमिशन मिल सकती है. लेकिन हमारे 'विश्वगुरू' जिस भारत देश के नेता हैं उस देश को अब तक रोका गया है. ये हमारी प्रतिष्ठा है? ये हमारी धाक है. हमारे वर्ल्ड लीडर प्रधानमंत्री कहां हैं? वो केरल में पार्टी का प्रचार कर रहे हैं. वो तमिनलाडु और असम में प्रचार कर रहे हैं और मंच से अपने विरोधियों के ऊपर ऐसी भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं जो पीएम पद पर बैठे किसी नेता को शोभा नहीं देता.
40 फीसदी होटल-रेस्टोरेंट बंद हो रहे हैं- संजय राउत
इसके आगे उन्होंने कहा, "ईरान-इजरायल युद्ध से इस देश में जो स्थिति पैदा हो गई है, उस बारे में आप बात नहीं करेंगे. एलपीजी का शॉर्टेज हो गया है. पेट्रोल-डीजल का शॉर्टेज हो रहा है. उससे लोगों में भय पैदा हुआ है. 40 फीसदी होटल-रेस्टोरेंट बंद हो रहे हैं. इन सबके ऊपर मोदी और उनकी सरकार ने एक शब्द नहीं बोला है. लेकिन केरल, असम और तमिलनाडु में जाकर आप भाषण दे रहे हो. देश का दुर्भाग्य है कि देश आज इस प्रकार के नेतृत्व के हाथों में है."
राहुल गांधी से मुलाकात के बाद अजित पवार के भतीजे रोहित का दावा- दो दिन बाद करूंगा बड़ा खुलासा
भारत और ईरान के विदेश मंत्री के बीच हुई बात
संजय राउत के दावों के बीच सूत्रों ने बताया कि भारतीय झंडे वाले जहाज को ईरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से सुरक्षित गुजरने देगा. न्यूज़ एजेंसी IANS के मुताबिक, भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और उनके ईरानी समकक्ष अब्बास अराघची के बीच बातचीत के बाद ईरान ने भारत के झंडे वाले टैंकरों को होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की अनुमति दे दी है. इसका मकसद कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस के परिवहन के लिए महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग को खुला रखना है. इस मामले से जुड़े सूत्रों के मुताबिक भारतीय टैंकर 'पुष्पक' और 'परिमल' होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित रूप से गुजर रहे हैं. हालांकि, अमेरिका, यूरोप और इजरायल के जहाजों को इस अहम जलमार्ग पर पाबंदियों का सामना करना पड़ रहा है.
लव जिहाद या कोई और एंगल! मुंबई में डॉक्टर सुसाइड मामले में परिवार ने क्या कहा?
टॉप हेडलाइंस
Source: IOCL



























