एक्सप्लोरर

Maharashtra: अजित पवार ने NCP में मांगी अपनी भूमिका तो सुप्रिया सुले बोलीं- 'एक बहन के नाते मैं चाहूंगी कि...'

Maharashtra Politics: अजित पवार ने एनसीपी के स्थापना दिवस पर यह मांग की कि उन्हें नेता प्रतिपक्ष के पद से मुक्त करते हुए पार्टी संगठन में कोई जिम्मेदारी दी जाए. इसपर सुप्रिया सुले ने प्रतिकया दी है.

Maharashtra News: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले (Supriya Sule) ने पार्टी संगठन के लिए काम करने की अजित पवार (Ajit Pawar) की इच्छा पर खुशी जाहिर की है और कहा कि इससे एनसीपी के आम कार्यकर्ताओं में अच्छा संदेश जाएगा. पत्रकारों से बातचीत में सुप्रिया सुले ने कहा कि 'ज्यादा से ज्यादा नेता खुद को पार्टी के काम से जुड़ते हैं तो यह अच्छा संकेत होता है और यह एनसीपी कैडर में सकराकात्मक संदेश भेजेगा. पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं ने संगठन के लिए काम किया है. मैं खुश हूं कि अजित दादा ने पार्टी  संगठन के लिए काम करने की इच्छा जताई है.'

अजित पवार को प्रदेश अध्यक्ष का पद मिलने की संभावना को लेकर जब पूछा गया तो सुले ने कहा, 'यह पार्टी का अंदरुनी मामला है. सेवा, सम्मान और स्वाभिमान एनसीपी के आदर्श हैं. एक बहन होने के नाते वह आशा करती हैं कि उनके भाई की हर इच्छा पूरी हो.' उल्लेखनीय है कि अजित  पवार ने बुधवार को एनसीपी नेतृत्व से अपील की थी कि उन्हें विपक्ष के नेता की जिम्मेदारी से मुक्त कर दें और पार्टी संगठन में कोई काम दे दें. अजित पवार ने यह मांग बुधवार को एनसीपी के 24वें स्थापना दिवस कार्य़क्रम के दौरान रखी जिसमें शरद पवार समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल हुए थे. 

एक साल पहले बनाए गए नेता प्रतिपक्ष
अजित पवार ने पिछले ही साल जुलाई में विधानसभा में विपक्ष के नेता का पदभार ग्रहण किया था. बीते साल महाविकास अघाड़ी सरकार के गिरने के बाद से उन्होंने यह जिम्मेदारी संभाल रखी है. महाविकास अघाड़ी सरकार में वह डिप्टी सीएम थे. उधर, एनपीसी चीफ शरद पवार ने महाराष्ट्र में एनसीपी की जिम्मेदारी अपनी और सांसद सुप्रिया सुले को दी है. उन्हें पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है. वहीं, प्रफुल्ल पटेल को दूसरे राज्य के लिए कार्य़कारी अध्यक्ष बनाया गया है. बीते दिनों शिवसेना मंत्री दीपक केसरकार ने यह दावा किया था कि अगर एकनाथ शिंदे द्वारा लीड किया जा रहा विद्रोह असफल हो जाता है तो वह (सीएम) खुद के सिर पर गोली मार लेते. इसको लेकर जब सुप्रिया सुले से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, 'अगर केसरकार ऐसा कह रहे हैं तो यह हैरान करने वाला है.'

य़े भी पढ़ें- Maharashtra: 'अपने दम पर महाराष्ट्र क्यों नहीं जीत सकती NCP', अजित पवार के बयान के क्या हैं मायने?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र BJP चीफ ने की CM की तारीफ, 'किसानों के विश्वास का सबसे बड़ा आधार हैं देवेंद्र फडणवीस'
महाराष्ट्र BJP चीफ ने की CM की तारीफ, 'किसानों के विश्वास का सबसे बड़ा आधार हैं देवेंद्र फडणवीस'
महाराष्ट्र में बड़ी हलचल, शिंदे से मिले शरद पवार गुट के जयंत पाटिल-जितेंद्र आव्हाड
महाराष्ट्र में बड़ी हलचल, शिंदे से मिले शरद पवार गुट के जयंत पाटिल-जितेंद्र आव्हाड
Thane Crane Accident: ठाणे में निर्माणाधीन साइट पर गिरी क्रेन, युवक की मौत, कई गाड़ियों को नुकसान
ठाणे में निर्माणाधीन साइट पर गिरी क्रेन, युवक की मौत, कई गाड़ियों को नुकसान
जौहर यूनिवर्सिटी: सपा चीफ पर भड़के AIMIM नेता वारिस पठान, 'अगर किसी यादव का होता तो अखिलेश...'
जौहर यूनिवर्सिटी: सपा चीफ पर भड़के AIMIM नेता वारिस पठान, 'अगर किसी यादव का होता तो अखिलेश...'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget