एक्सप्लोरर

'सपा के कुछ नेता BJP की बी-टीम हैं', MVA छोड़ने की बात पर आदित्य ठाकरे ने अबू आजमी पर बोला हमला

Maharashtra Politics: शिवसेना यूबीटी नेता आदित्य ठाकरे ने कहा, "हम बाबरी मस्जिद के बारे में पहले भी सोशल मीडिया पोस्ट करते थे, अब भी करते हैं. हमने कभी हिंदुत्व नहीं छोड़ा, हम हिंदुत्व के साथ हैं."

Aaditya Thackeray on Abu Azmi: उद्धव ठाकरे गुट के नेता ने बाबरी मस्जिद को लेकर एक्स पर पोस्ट किया, तो महाराष्ट्र का राजनीतिक पारा बढ़ गया. समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अबू आजमी ने शिवसेना यूबीटी पर नाराजगी जताते हुए कहा, "अगर ऐसा ही रवैया रहा, तो एमवीए गठबंधन अधिक दिनों तक नहीं चलेगा." वहीं, अब सपा विधायक के बयान पर शिवसेना यूबीटी नेता आदित्य ठाकरे ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा, "सपा के कुछ नेता बीजेपी की बी टीम के रूप में काम करते हैं."

आदित्य ठाकरे ने कहा, "समाजवादी पार्टी के बारे में बात नहीं करना चाहता हूं. अखिलेश यादव अपनी लड़ाई लड़ रहे हैं, लेकिन प्रदेश में उनके कुछ नेता बीजेपी की मदद करते हैं. उनकी बी-टीम के रूप में काम करते हैं. मैं इसके बारे में ज्यादा बात नहीं करना चाहता हूं. हम बाबरी मस्जिद के बारे में पोस्ट किया और पहले भी करते रहे हैं. हमने कभी हिंदुत्व नहीं छोड़ा, हम हिंदुत्व के साथ हैं."

अबू आजमी ने क्या कहा था?
दरअसल, सपा के प्रदेश अध्यक्ष अबू आजमी ने अपने सहयोगी दल शिवसेना यूबीटी को कहा, अगर ऐसा ही रवैया रहा तो महाविकास अघाड़ी में टूट हो सकती है. मुझे लगता है कि अगर ऐसी चीजें होती रहीं तो महाविकास अघाड़ी जारी नहीं रहेगी. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में शर्मनाक हार के बाद से ही महाविकास अघाड़ी में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है.

शिवसेना-यूबीटी के नेता मिलिंद नार्वेकर ने हाल ही में एक्स पर एक पोस्ट डाला था, जिसमें उन्होंने बाबरी मस्जिद विध्वंस से जुड़ी एक तस्वीर शेयर की थी. जिसमें बाला साहेब ठाकरे की बात को कोट किया था, ‘जिन्होंने ये किया मुझे उन पर गर्व है’. इसी पोस्ट पर अबू आजमी नाराज हो गए और उन्होंने गठबंधन खत्म करने की धमकी दे डाली.

ये भी पढ़ें: राज ठाकरे को सरकार में जगह मिलेगी या नहीं? सीएम देवेंद्र फडणवीस ने दे दिया बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र BJP चीफ ने की CM की तारीफ, 'किसानों के विश्वास का सबसे बड़ा आधार हैं देवेंद्र फडणवीस'
महाराष्ट्र BJP चीफ ने की CM की तारीफ, 'किसानों के विश्वास का सबसे बड़ा आधार हैं देवेंद्र फडणवीस'
महाराष्ट्र में बड़ी हलचल, शिंदे से मिले शरद पवार गुट के जयंत पाटिल-जितेंद्र आव्हाड
महाराष्ट्र में बड़ी हलचल, शिंदे से मिले शरद पवार गुट के जयंत पाटिल-जितेंद्र आव्हाड
Thane Crane Accident: ठाणे में निर्माणाधीन साइट पर गिरी क्रेन, युवक की मौत, कई गाड़ियों को नुकसान
ठाणे में निर्माणाधीन साइट पर गिरी क्रेन, युवक की मौत, कई गाड़ियों को नुकसान
जौहर यूनिवर्सिटी: सपा चीफ पर भड़के AIMIM नेता वारिस पठान, 'अगर किसी यादव का होता तो अखिलेश...'
जौहर यूनिवर्सिटी: सपा चीफ पर भड़के AIMIM नेता वारिस पठान, 'अगर किसी यादव का होता तो अखिलेश...'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget