एक्सप्लोरर

Maharashtra: महज मजाक उड़ाने पर 8 साल की बच्ची का गला घोंटकर मार डाला, पुलिस को क्षत-विक्षत हालत में मिली लाश

Palghar Murder Case: महाराष्ट्र पुलिस ने हत्या के 16 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेज दिया है. पुलिस ने आरोपी के पिता को भी सबूत मिटाने के आरोप में गिरफ्तार किया है.

Palghar Murder Case: महाराष्ट्र से एक दिल दहला देने वाली हत्या की खबर सामने आई है. सूबे के पालघर जिले के वसई इलाके में पुलिस ने 8 साल की बच्ची का शव बरामद किया है. पुलिस को जब शव मिला तब वो क्षत-विक्षत हालत में था. जानकारी के मुताबिक बच्ची की हत्या के आरोप में दो लोगों की गिरफ्तारी भी की गई है, जिनमें से एक नाबालिग है.

महाराष्ट्र पुलिस के मुताबिक बच्ची ने दोनों आरोपियों में से एक का मजाक उड़ाया था. मजाक से गुस्साए आरोपियों ने 8 साल की लड़की का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. हत्या के 16 वर्षीय आरोपी शख्स को पुलिस ने बाल सुधार गृह भेज दिया है. साथ ही साथ सबूत मिटाने के आरोप में आरोपी के पिता को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

कबकी है घटना?
यह घटना 1 दिसंबर को पेल्हार गांव की एक चॉल में हुई और तीन दिन बाद लड़की का शव बरामद होने के बाद अपराध सामने आया. एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने बुधवार को जालना जिले से लड़के को हत्या के आरोप में हिरासत में लिया और उसके पिता को पीड़िता के शव को ठिकाने लगाने की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार कर लिया. वसई तालुका के पेल्हार पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने कहा, आरोपी लड़का 16 साल का है.

क्षत-विक्षत शव बरामद
अधिकारी ने कहा, "लड़की पिछले शुक्रवार को आइसक्रीम खरीदने के लिए घर से बाहर निकलने के बाद लापता हो गई थी. उसके परिवार के सदस्यों ने बाद में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई और पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू किया, लेकिन सफलता नहीं मिली. 4 दिसंबर को उसका अत्यधिक क्षत-विक्षत शव मिला. उसी चॉल के एक खाली कमरे में प्लास्टिक की थैली में भरा हुआ पाया गया.”

इसके बाद, पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 363 (अपहरण), 302 (हत्या) और 201 (अपराध के सबूतों को गायब करना) के तहत मामला दर्ज किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया. पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि उसी चॉल का एक 16 वर्षीय लड़का शव मिलने के बाद से लापता है. उन्होंने कहा, "जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि किशोर लड़का अपराध में शामिल था और गहन जांच से पुष्टि हुई कि उसने ही लड़की की हत्या की थी."

Disha Salian Suicide: 'आदित्य ठाकरे को बदनाम करने के लिए उठाया जा रहा है सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर का मामला,' अनिल परब का दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आखों में मिर्च डालकर दुपट्टे से घोटा बहू का गला, सास समेत 5 गिरफ्तार
आखों में मिर्च डालकर दुपट्टे से घोटा बहू का गला, सास समेत 5 गिरफ्तार
मुंबई एयरपोर्ट पर ड्राइवर ने किया सुसाइड, बिल्डिंग से कूदकर दी जान
मुंबई एयरपोर्ट पर ड्राइवर ने किया सुसाइड, बिल्डिंग से कूदकर दी जान
राज ठाकरे के बेटे की ABVP को चेतावनी, कहा- 'लड़कियों का हाथ पकड़ा तो...'
राज ठाकरे के बेटे की ABVP को चेतावनी, कहा- 'लड़कियों का हाथ पकड़ा तो...'
'अगले जन्म में डॉक्टर बनूंगा', NEET छात्र ने तैयारी के बीच दी जान
'अगले जन्म में डॉक्टर बनूंगा', NEET छात्र ने तैयारी के बीच दी जान

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
'सचिन से बेहतर विराट कोहली...', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
'सचिन से बेहतर विराट कोहली', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Embed widget