एक्सप्लोरर

Disha Salian Suicide: 'आदित्य ठाकरे को बदनाम करने के लिए उठाया जा रहा है सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर का मामला,' अनिल परब का दावा

Disha Salian Suicide Case: उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना के नेता अनिल परब ने बताया कि सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर दिशा सालियान सुसाइड केस में मुंबई पुलिस क्लोजर रिपोर्ट दायर कर चुकी है.

Disha Salian Suicide Case: उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना के नेता अनिल परब का कहना है कि महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे को बदनाम करने के लिए फिरे से दिशा सालिया सुसाइड केस खोला जा रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर दिशा सालियान की मौत का मामला उनकी पार्टी के नेता आदित्य ठाकरे को बदनाम करने और महाराष्ट्र विधानमंडल के शीतकालीन सत्र में उनकी पार्टी की आवाज दबाने के लिए उठाया जा रहा है.

विधान परिषद के सदस्य (एमएलसी) अनिल परब ने कहा कि दिशा सालियान की मौत के मामले में मुंबई पुलिस ने ‘क्लोजर रिपोर्ट’ दायर कर दी है. परब ने दावा किया, “यह मुद्दा आदित्य ठाकरे को बदनाम करने और राज्य विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के दौरान शिवसेना (यूबीटी) को आक्रामक रुख अपनाने से रोकने के लिए उठाया जा रहा है, हम इससे डरने वाले नहीं हैं.” पिछले साल हुए शीतकालीन सत्र में उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि दिशा सालियान की मौत की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया जाएगा. मुंबई पुलिस के मुताबिक, सालियान ने नौ जून 2020 को आत्महत्या कर ली थी.

भारतीय जनता पार्टी के एमएलसी प्रवीण दरेकर का कहना है कि एसआईटी नियुक्त करने की मांग कई नेताओं द्वारा लंबे समय से की जा रही थी. बीजेपी एमएलसी प्रसाद लाड ने कहा कि आदित्य ठाकरे को परेशानी में डालने का सवाल ही नहीं उठता, लेकिन एसआईटी सारी शंकाएं दूर कर देगी. इस बीच, एक टीवी न्यूज चैनल से बात करते हुए, दिशा के पिता सतीश सालियान ने कहा कि पहले, जब भी वह जांच के बारे में पूछते थे तो पुलिस उन्हें बताती थी कि उनकी बेटी की मौत आत्महत्या से हुई है. उन्होंने कहा कि लेकिन अब वे दावा कर रहे हैं कि यह हत्या है, न कि आत्महत्या. उन्होंने कहा कि इसकी उचित जांच होनी चाहिए और दोषियों को दंडित किया जाना चाहिए.

Maharashtra: महाराष्ट्र में रार! फडणवीस ने अजित पवार को लिखा खत, कहा- नवाब मलिक को गठबंधन में लेना ठीक नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस राज्य में अब खाने का तेल खुले में नहीं बिकेगा, लगा बैन
इस राज्य में अब खाने का तेल खुले में नहीं बिकेगा, लगा बैन
अभिजीत दीपके भड़के, महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
अभिजीत दीपके भड़के, महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
आखों में मिर्च डालकर दुपट्टे से घोटा बहू का गला, सास समेत 5 गिरफ्तार
आखों में मिर्च डालकर दुपट्टे से घोटा बहू का गला, सास समेत 5 गिरफ्तार

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BNP नेता मिर्जा फकरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फकरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम सीधी नहीं होतीं’: पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम सीधी नहीं होतीं’: पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
Embed widget