एक्सप्लोरर

MP News: विक्रम उत्सव पर 9 अप्रैल को उज्जैन में होगी दीपावली, ग्वालियर की तर्ज पर लगेगा मेला

Vikram Mahotsav 2024: उज्जैन के विक्रम महोत्सव में 1 से 6 अप्रैल तक अंतरराष्ट्रीय पौराणिक फिल्म महोत्सव का आयोजन किया जाएगा. इस महोत्सव में कई देशों की फिल्मों का भी प्रदर्शन किया जाएगा.

Vikram Mahotsav 2024 in Ujjain: मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में एक मार्च से विक्रम उत्सव शुरू हो रहा है, यह उत्सव 9 अप्रैल तक चलेगा. उज्जैन में 9 अप्रैल को महाकाल शिव ज्योति अर्पणम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें रामघाट पर 25 लाख दीपक जलाकर दीपावली मनाई जाएगी. इसे लेकर अभी से तैयारी शुरू हो गई हैं. ग्वालियर की तर्ज पर उज्जैन में भी बड़ा विक्रम व्यापार मेला लगेगा.

धार्मिक नगरी उज्जैन में एक महीने से भी ज्यादा विक्रम उत्सव मनाया जाएगा, 1 मार्च से इसकी शुरुआत हो जाएगी. इसी कड़ी में 8 मार्च को फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी की उज्जैन में शिव पर आधारित नृत्य की प्रस्तुति होगी. इस संबंध में उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया कि विक्रम उत्सव को लेकर अभी से तैयारियां शुरू हो गई है. मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं. उन्होंने यह भी बताया कि उज्जैन में विक्रम उत्सव के तहत एक बड़े व्यापार मेले का भी आयोजन किया जा रहा है. 

विक्रम मेले में होगा खास
उज्जैन में आयोजित होने वाले विक्रम उत्सव मेले को लेकर कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने कहा कि इस मेले में हथकरघा, उज्जैन की स्थानीय कलाकारी को विशेष रूप से लोगों के बीच रखा जाएगा. इस मेले में भैरवगढ़ प्रिंट का भी स्टॉल लगाया जाएगा. उन्होंने बताया कि ग्वालियर मेले की तर्ज पर उज्जैन में बड़ा मेला आयोजित किया जा रहा है. इस मेले में देशभर के व्यापारी हिस्सा लेंगे. विक्रम व्यापार मेले के आयोजन को लेकर जगह चिन्हित की जा रही है. 

अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का होगा आयोजन
उज्जैन कलेक्टर कुमार नीरज कुमार सिंह ने बताया कि 1 से 6 अप्रैल तक उज्जैन में त्रिवेणी सभाग्राम अंतरराष्ट्रीय पौराणिक फिल्म महोत्सव भी मनाया जाएगा. इस अंतरराष्ट्रीय पौराणिक फिल्म महोत्सव में दक्षिण अमेरिका, अफ्रीका, एशिया के कई देशों की पौराणिक फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा. इसी कड़ी में देश के प्रख्यात कलाकारों द्वारा अपनी प्रस्तुति भी दी जाएगी. 

ये भी पढ़ें:

MP High Court: क्या आप कानून से ऊपर हैं? मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने ट्रांसपोर्ट कमिश्नर को लगाई फटकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाकाल मंदिर के पुल पर 300 सुरक्षा गार्ड्स एकसाथ कूदे! Viral Video से उठी चर्चा
महाकाल मंदिर के पुल पर 300 सुरक्षा गार्ड्स एकसाथ कूदे! Viral Video से उठी चर्चा
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget