एक्सप्लोरर

विजयपुर विधायक मुकेश मल्होत्रा के आरोप पर भड़की बीजेपी, कहा, 'सस्ती लोकप्रियता के चक्कर में...'

MP Politics: विजयपुर विधायक मुकेश मल्होत्रा ने बीजेपी नेताओं के इशारे पर उनके ऊपर हमले की साजिश रचने का आरोप लगाया. इन आरोपों पर बीजेपी ने पलटवार किया है.

MP News: विजयपुर से उपचुनाव जीतने वाले कांग्रेस के विधायक मुकेश मल्होत्रा ने चुनाव के पहले पुलिस द्वारा धमकाए जाने और चुनाव से पीछे हटने के लिए प्रलोभन दिए जाने का खुलासा किया है. इस खुलासे पर भारतीय जनता पार्टी का कहना है कि सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के चक्कर में मुकेश मल्होत्रा पद की गरिमा का भी ध्यान नहीं रख रहे हैं.

उल्लेखनीय है कि भोपाल में विजयपुर उपचुनाव जीतने वाले कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा का स्वागत समारोह आयोजित किया गया. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस नेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव के पहले उन्हें धमकाया गया और कहा गया कि 5 करोड़ रुपये लेकर वे चुनाव का फॉर्म वापस खींच ले. उन्होंने कहा कि उन्हें धमकी देने के लिए टीआई और एसडीओपी पहुंचे थे. कांग्रेस नेताओं के बीच मुकेश मल्होत्रा के संबोधन से खलबली मच गई.

 उन्होंने भाजपा नेताओं के इशारे पर उनके ऊपर हमले की साजिश रचने का भी आरोप लगाया. इन पूरे आरोपों को लेकर भाजपा ने भी जवाब दे दिया है. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजपाल सिंह सिसोदिया ने कहा कि कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा सस्ती लोकप्रिय हासिल करने के लिए मनगढ़ंत आरोप लगा रहे हैं.  उन्होंने कहा कि चुनाव निष्पक्ष हुआ है इसलिए वे मध्य प्रदेश की विधानसभा के सदस्य चुने गए हैं. उन्हें चुनाव जीतने के बाद इस प्रकार से झूठे आरोप लगाकर विधायक पद की गरिमा को धूमिल करने का काम नहीं करना चाहिए.

मुकेश मल्होत्रा ने पूर्व मंत्री को हराया

कांग्रेस से चुनाव लड़ने वाले मुकेश मल्होत्रा ने पूर्व मंत्री रामनिवास रावत को लगभग 8000 वोटों से हरा दिया है. उनकी जीत में कांग्रेस को मध्य प्रदेश की राजनीति में ऑक्सीजन दिया है जबकि भारतीय जनता पार्टी चुनाव के विपरीत परिणाम से अचंभित है. मुकेश मल्होत्रा के बयान से विजयपुर उपचुनाव परिणाम को लेकर राजनीति और भी गर्मा गई है.

इसे भी पढ़ें: एमपी में प्रत्येक व्यक्ति पर 50,000 का कर्ज? नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने बोले- 'पूरा हिसाब देना चाहिए'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
Madhya Pardesh News: स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव
स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव

वीडियोज

Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget