एक्सप्लोरर

एमपी में प्रत्येक व्यक्ति पर 50,000 का कर्ज? नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने बोले- 'पूरा हिसाब देना चाहिए'

MP News: उमंग सिंघार ने कहा है कि सरकार यदि राशि का सही उपयोग कर रही है तो जनता के बीच पूरा हिसाब देना चाहिए. विधानसभा में भी सरकार से कर्ज का हिसाब मांगा जाएगा.

MP News: मध्य प्रदेश सरकार पर कर्ज को लेकर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. कांग्रेस आरोप लगा रही है कि सरकार लगातार कर्ज ले रही है, मगर इसका लाभ आम लोगों को नहीं मिल पा रहा है.

दूसरी तरफ बीजेपी का कहना है कि मध्य प्रदेश की सरकार गरीब और किसान की सरकार है. कांग्रेस को एमपी की चिंता करने की जरूरत नहीं है. मध्य प्रदेश सुरक्षित हाथों में है.

मध्य प्रदेश के विधानसभा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का कहना है कि मध्य प्रदेश सरकार ने इसी वित्तीय वर्ष में अभी तक 20,000 करोड़ का कर्ज ले लिया है, जबकि सरकार पर पूर्व में 3,75,000 करोड़ रुपए खर्च था.  अब सरकार फिर 5,000 करोड़ का कर्ज लेने जा रही है. इस प्रकार मध्य प्रदेश सरकार पर 4 लाख करोड़ का कर्ज हो गया है.

उमंग सिंघार ने आरोप लगाते हुए कहा कि मध्य प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति पर लगभग ₹50,000 कर्ज हो गया है. उमंग सिंघार का यह भी आरोप है कि सरकार कर्ज लेकर भी आम लोगों को लाभ नहीं पहुंचा रही है, बल्कि राशि का दुरुपयोग हो रहा है.

उमंग सिंघार ने कहा है कि सरकार यदि राशि का सही उपयोग कर रही है तो जनता के बीच पूरा हिसाब देना चाहिए. विधानसभा में भी सरकार से कर्ज का हिसाब मांगा जाएगा.

पहले कांग्रेस अपने दामन में देखे- बीजेपी

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजपाल सिंह सिसोदिया का कहना है कि कांग्रेस को पहले अपने दामन में देखना चाहिए. कांग्रेस की तत्कालीन दिग्विजय सिंह सरकार के समय कर्ज लिया गया था. उस समय लिए गए कर्ज का आज तक कोई हिसाब किताब नहीं दिया गया, जबकि सरकार मध्य प्रदेश की गरीब जनता और किसानों के साथ-साथ अन्य जरूरतमंद लोगों का जीवन स्तर ऊपर उठने के लिए काम कर रही है. सरकार के पास रुपयों की कोई कमी नहीं है. किसी भी सरकारी योजनाओं को रोका नहीं जाएगा. सरकार ने जो भी कर्ज लिया है वह नियम और सीमा के दायरे में लिया है.

साल गुजरते गए और कर्ज बढ़ता गया

मध्य प्रदेश सरकार पर वर्तमान में चार लाख करोड़ का कर्ज है. साल 2018-19 में यह कर्ज आधा था. उस समय एक लाख 94 हजार करोड़ का कर्ज ही सरकार पर था, जबकि वर्तमान में चार लाख करोड़ के आसपास पहुंच गया है. सबसे बड़ी बात यह है कि सरकार साल 2018-19 में 13,000 करोड़ का सालाना ब्याज भर रही थी जो कि अब बढ़कर 24000 करोड़ हो गया है. इसी तरह मध्य प्रदेश के प्रति व्यक्ति पर लगभग 50000 का कर्ज हो चुका है जो कि साल 2018 में 25000 था.

इसे भी पढ़ें: तैयारियां पूरी, कल से होगी इज्तिमा की शुरुआत, 12 लाख लोगों के आने का अनुमान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sagar: खौफनाक! बच्चे के स्कूल बैग से निकला सांप, क्लासरूम में मचा हड़कंप, टीचर ने ऐसे किया रेस्क्यू
खौफनाक! बच्चे के स्कूल बैग से निकला सांप, क्लासरूम में मचा हड़कंप, टीचर ने ऐसे किया रेस्क्यू
नरोत्तम मिश्रा मंच से बोले, 'मैं दोस्ती और दुश्मनी दोनों याद रखता हूं', किस पर निशाना?
नरोत्तम मिश्रा मंच से बोले, 'मैं दोस्ती और दुश्मनी दोनों याद रखता हूं', किस पर निशाना?
बैतूल: मालिक की अर्थी उठते ही 15 साल के पालतू कुत्ते ने तोड़ा दम, एक साथ निकली अंतिम यात्रा
बैतूल: मालिक की अर्थी उठते ही 15 साल के पालतू कुत्ते ने तोड़ा दम, एक साथ निकली अंतिम यात्रा
धार में शराब कारोबारी के घर पर हमले के 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, पुलिस ने शहर में घूमाकर दिया सख्त संदेश
धार में शराब कारोबारी के घर पर हमले के 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, पुलिस ने शहर में घूमाकर दिया सख्त संदेश

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
Rohit Sharma: 100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट, शतकों के मामले में भी नंबर 1, विश्वकप में शानदार रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा क्या सच में अब नहीं खेलेंगे
100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट, शतकों के मामले में भी नंबर 1, विश्वकप में शानदार रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा क्या सच में अब नहीं खेलेंगे
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Delhi Weather Today: बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
दिल्ली-NCR में बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
Embed widget