एक्सप्लोरर

MP: मध्य प्रदेश में हुई अनोखी शादी, जेल से आई बारात, फेरों के बाद दूल्हा फिर पहुंचा सलाखों के पीछे

MP Unique Marriage: कोर्ट के आदेश पर दूल्हे की बारात जेल से निकली, सरकारी खर्चे पर पुलिस ने दूल्हे के आने जाने का सारा इंतजाम किया और शादी के बाद फिर से उसे जेल लेकर आ गई.

Satna News: मध्य प्रदेश के सतना जिले में एक अनोखी शादी हुई. इस शादी में मध्य प्रदेश पुलिस की बड़ी भूमिका रही. यहां जेल से बारात आई और दूल्हा-दुल्हन ने फेरे लिए. पुलिस दूल्हे को जेल से लेकर शादी के मंडप तक गई. सात फेरे होने के बाद दूल्हे को फिर जेल में लाकर बंद कर दिया गया. दरसअल, मध्य प्रदेश के सतना जिले में न्यायालय के एक संवेदनशील और मानवीय आदेश के चलते विचाराधीन कैदी की शादी कराने पुलिस वालों को बाराती बनना पड़ा. न्यायालय ने इस कैदी को जमानत पर घर तो नहीं जाने दिया लेकिन शादी के लिए ससुराल तक बारात ले जाने की छूट दे दी. विवाह की रस्में पूरी होने के बाद उसे वापस जेल पहुंचा दिया गया.

कैदी ने तय तारीख पर ही शादी की ठानी
यहां बताते चलें कि यह पूरा मामला सतना जिले के मैहर तहसील के करुआ गांव का है. पुलिस अधिकारी विजय त्रिपाठी ने बताया कि सतना शहर के कोलगवां थाना क्षेत्र के संतनगर में रहने वाले विक्रम चौधरी और उसके पिता ददन चौधरी को 15 मई को आबकारी एक्ट के एक मामले में विचाराधीन कैदी के रूप में सेंट्रल जेल भेजा गया था. विक्रम की शादी 16 मई मंगलवार को पहले से तय थी. उसकी बारात सतना से मैहर तहसील के भेड़ा गांव के पास करुआ जानी थी. जेल जाने के बावजूद भी विचाराधीन कैदी विक्रम ने तय तारीख पर ही अपनी शादी करने की ठानी. इसके लिए उसने न्यायालय में जमानत का आवेदन किया. 

पुलिस को उठाना पड़ा आने-जाने का पूरा खर्च
उसके आवेदन को कोर्ट ने आंशिक रूप से स्वीकार किया और पुलिस को इसके लिए जरूरी व्यवस्था करने के निर्देश दिए. न्यायालय के आदेश के अनुसार पुलिस विक्रम को जेल से लेकर गई. तय रीति रिवाज से कराने के लिए न्यायालय के आदेश पर विक्रम को बारात सहित उसकी होने वाली ससुराल करुआ ले जाया गया. यहां पूरे रस्मों और रिवाज के मुताबिक विवाह कराया गया. विवाह की रस्म के बाद विदाई हुई और दूल्हा विक्रम अपनी दुल्हन के साथ घर पहुंचा. इसके बाद पुलिस उसे वापस जेल ले गई. आठ पुलिसकर्मी जेल वाहन से विक्रम को विवाह के लिए गांव तक ले गए थे. आने-जाने का पूरा खर्च सरकार को उठाना पड़ा. 

पिता नहीं हो पाया बेटे की शादी में शामिल
हालांकि, इस कार्यक्रम के दौरान आरोपी विक्रम का पिता जेल में ही रहा. वह अपने बेटे की शादी में शामिल नहीं हो सका. बताया जाता है कि सतना में अवैध शराब बेचने के मामले में विक्रम को गिरफ्तार किया गया था. विक्रम के पास से करीब 29 हजार रुपए की 65 लीटर अवैध शराब जब्त हुई थी.  

यह भी पढ़ें: MP News: मीटिंग में कलेक्टर ने पेश किया गलत आंकड़ा, फिर CM शिवराज ने क्या किया?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget