एक्सप्लोरर

MP News: मीटिंग में कलेक्टर ने पेश किया गलत आंकड़ा, फिर CM शिवराज ने क्या किया?

Bhopal News: मध्य प्रदेश में इस साल विधानसभा का चुनाव है, ऐसे में सीएम शिवराज सिंह पूरी तरह एक्शन मोड में हैं. सप्ताह भर के अंदर भ्रष्टाचार के दो मामलों में दो अफसरों को बर्खास्त किया जा चुका है.

MP News: चुनावी साल में प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान प्रशासनिक मामलों को लेकर एक बार फिर से एक्शन में आ गए हैं. इसी एक्शन के चलते सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सिंगरौली के कलेक्टर पर नाराजगी जताई है. कलेक्टर द्वारा वीडियो कांफ्रेसिंग के दौरान सीएम को भ्रम में रखा जा रहा था. 

दरअसल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जनसेवा अभियान की समीक्षा कर रहे थे. समीक्षा के दौरान सिंगरौली कलेक्टर ने सीएम शिवराज सिंह चौहान को आवेदनों के निराकरण के गलत आंकड़े बता दिए. वीडियो कांफ्रेसिंग के दौरान सिंगरौली कलेक्टर ने जनसेवा अभियान 2.0 के निराकरण का आंकड़ा 36 फीसदी बताया तो सीएम शिवराज बोले गलत आंकड़े न दें. दोपहर तक यह आंकड़ा 12 प्रतिशत था. सीएम ने भ्रम में रखने पर सिंगरौली कलेक्टर पर नाराजगी जताई. 

भ्रष्टाचारियों को बख्शा नहीं जाएगा
बता दें सीएम शिवराज सिंह चौहान इन दिनों पूरी तरह से एक्शन मोड में हैं. सीएम ने साफ तौर पर कहा है कि मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचारियों किसी भी कीमत पर बख्शा जाएगा. उन्होंने नर्मदा नदी में अवैध खनन को लेकर सख्त निर्देश दिए, उन्होंने कहा चाहे नेता हो या अभिनेता किसी को अवैध खनन की अनुमति नहीं होगी. इसके अलावा भी सीएम ने अनेक दिशा निर्देश दिए. बता दें कि भ्रष्टाचार के मामलों में मध्य प्रदेश सरकार खासी सख्त नजर आ रही है. बीते दिनों उच्च शिक्षा विभाग के ओएसडी संजय जैन को भ्रष्टाचार के मामले में संलिप्तता के आरोप में नौकरी से ही बर्खास्त कर दिया गया है. 

भ्रष्ट इंजीनियर भी बर्खास्त
बता दें भ्रष्टाचार के खिलाफ मुख्यमंत्री के तेवरों का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सप्ताह के अंदर ही प्रदेश में दो भ्रष्ट अफसरों को नौकरी से हाथ धोना पड़ा है. कुछ दिन पहले ही पुलिस हाऊसिंग की संविदा इंजीनियर हेमा मीणा पर पड़े लोकायुक्त छापे में मिली अवैध संपत्ति के मामले में उन्हें नौकरी से निकाल दिया है तो इसी तरह शिक्षा विभाग के ओएसडी संजय जैन को भ्रष्टाचार के मामले में संलिप्तता के आरोप में नौकरी से बर्खास्त किया गया.

यह भी पढ़ें: MP News: कूनो नेशनल पार्क में चीतों को रखने के लिए पर्याप्त जगह नहीं, जानें- किसने कही ये बात?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर धीरेंद्र शास्त्री का पहला बयान, 'जिसने ऐसा कुकृत्य किया उसे...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर धीरेंद्र शास्त्री का पहला बयान, 'जिसने ऐसा कुकृत्य किया उसे...'
भोपाल: जीतू पटवारी ने सरकार पर लगाए आरोप तो दिग्विजय सिंह ने दी CM को 'क्लीन चिट', कहा- आरोप तथ्यहीन
भोपाल: जीतू पटवारी ने सरकार पर लगाए आरोप तो दिग्विजय सिंह ने दी CM को 'क्लीन चिट', कहा- आरोप तथ्यहीन
सागर के सिविल अस्पताल पर आरोप, डेढ़ साल के बच्चे की आंख में डाली गलत ड्रॉप, लापरवाही ने छीनी रोशनी
सागर के सिविल अस्पताल पर आरोप, डेढ़ साल के बच्चे की आंख में डाली गलत ड्रॉप, लापरवाही ने छीनी रोशनी
त्विषा शर्मा की आरोपी सास गिरिबाला के घर में देर रात घुसे चोर, क्राइम सीन पर हुई चोरी?
त्विषा शर्मा की आरोपी सास गिरिबाला के घर में देर रात घुसे चोर, क्राइम सीन पर हुई चोरी?

वीडियोज

Bollywood News: 'बॉर्डर' के बाद सनी देओल और अक्षय खन्ना स्क्रीन पर आमने-सामने हैं। (30.06.26)
कुदरत का डबल अटैक! Venezuela में भूकंप के बाद बाढ़ | Climate Crisis | Latest News
Farah Khan ने बताया क्यों Bigg Boss होस्ट करना था आसान, Lock Upp पर भी कही बड़ी बात
‘Ab Hoga Hisaab’ की स्टारकास्ट ने खोले कई राज, Sanjay Kapoor, Mouni Roy और Shaheer Sheikh की Interesting बातचीत
Mumbai Rains: मुंबई में आंधी-बारिश का डबल अटैक, उखड़े पेड़, रास्ते ब्लॉक, गाड़ियां तबाह | Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कल से बदलने वाली हैं ये पांच चीजें, करोड़ों लोगों की जेब के ऊपर होगा सीधा असर
कल से बदलने वाली हैं ये पांच चीजें, करोड़ों लोगों की जेब के ऊपर होगा सीधा असर
मुंबई के चेंबूर इलाके में स्कूल वैन पर गिरा पेड़, हादसे में कई बच्चे जख्मी
मुंबई के चेंबूर इलाके में स्कूल वैन पर गिरा पेड़, हादसे में कई बच्चे जख्मी
जिम्बाब्वे के इस खिलाड़ी ने बनाया महारिकॉर्ड, रोहित शर्मा बहुत पीछे छूटे; जानकर चकरा जाएगा सिर
जिम्बाब्वे के इस खिलाड़ी ने बनाया महारिकॉर्ड, रोहित शर्मा बहुत पीछे छूटे; जानकर चकरा जाएगा सिर
Monday BO Collection: मंडे टेस्ट में 'वेलकम टू द जंगल' ने किया टॉप, 'कॉकटेल 2' ने भी दिखाया जोर, जानें- बाक्स ऑफिस रिपोर्ट
मंडे टेस्ट में 'वेलकम टू द जंगल' ने किया टॉप, 'कॉकटेल 2' ने भी दिखाया जोर, जानें- बाक्स ऑफिस रिपोर्ट
'अगर मैं मुस्लिम होता तो...', कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दिपके के बयान ने मचाया बवाल
'अगर मैं मुस्लिम होता तो...', कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दिपके के बयान ने मचाया बवाल
Monsoon Update: आ गई गुड न्यूज, अगले 72 घंटे में बदल जाएगा मौसम, मॉनसून करेगा दिल्ली-यूपी समेत नॉर्थ इंडिया में बारिश
आ गई गुड न्यूज, अगले 72 घंटे में बदल जाएगा मौसम, मॉनसून करेगा दिल्ली-यूपी समेत नॉर्थ इंडिया में बारिश
'BJP को फायदा पहुंचाने के लिए SIR में हेरफेर...', बोलीं सागरिका घोष, 23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा लेटर
'BJP को फायदा पहुंचाने के लिए SIR में हेरफेर...', बोलीं सागरिका घोष, 23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा लेटर
Indian Army Chief: कौन हैं जनरल धीरज सेठ, जिनके हाथ होगी अब भारतीय सेना की कमान, उपेंद्र द्विवेदी की ली जगह, जानें
कौन हैं जनरल धीरज सेठ, जिनके हाथ होगी अब भारतीय सेना की कमान, उपेंद्र द्विवेदी की ली जगह, जानें
Embed widget