एक्सप्लोरर

Ujjain News: उज्जैन में महाकाल मंदिर के बाहर हादसा, दीवार गिरने से दो लोगों की मौत

Ujjain wall Collapse: उज्जैन में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया. महाकालेश्वर मंदिर के बाहर सामने की एक दीवार गिर गई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है. दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है.

MP News: उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर के गेट नंबर 4 के सामने की दीवार तेज बारिश के कारण गिर गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि आधा दर्जन लोग घायल है. घायलों में कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिन्हें उज्जैन और इंदौर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

उज्जैन कलेक्टर और महाकालेश्वर मंदिर समिति के अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ने बताया कि मरने वालों में एक महिला और एक पुरुष शामिल हैं. इसके अलावा दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिनका उपचार जिला प्रशासन की ओर से कराया जा रहा है. 

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में गेट नंबर 4 के सामने काफी पुरानी दीवार थी जिसे स्मार्ट सिटी के माध्यम से रंगाई पुताई कर नया बनाया गया था. इस दीवार के ऊपरी हिस्से में मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम ने एक लग्जरी होटल बनाया है. इस होटल के गार्डन का पूरा पानी इसी दीवार के रास्ते नीचे उतरता था. शुक्रवार को उज्जैन में शाम 4:00 बजे से ही लगातार तेज बारिश हो रही थी, जिसकी वजह से पूरा पानी दीवार के ऊपर दबाव बनाने लगा. इसी बीच दीवार में जमीन छोड़ दी. यह दीवार उन लोगों पर गिरी जो महाकालेश्वर मंदिर आने वाले शिव भक्तों के लिए प्रसाद, फूल आदि विक्रय करने का काम करते थे. इस घटना में एक महिला और एक पुरुष की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया.

दीवार को रिनोवेट किया गया लेकिन मजबूती नहीं देखी

स्मार्ट सिटी के अधिकारी नीरज पांडे ने बताया कि इस दीवार को श्रद्धालुओं के आवागमन की वजह से सुंदर स्वरूप दिया गया. इस दीवार पर प्लास्टर किया गया, साथ ही दीवार के कुछ हिस्से को नया भी बनाया गया, जबकि पूरी दीवार को नया बनाने का काम नहीं हुआ. इस दीवार पर प्लास्टर के बाद रंगाई पुताई कर दी गई, जिस पर भगवान शिव के चित्र बनाए गए. उन्होंने बताया कि पूरा क्षेत्र मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम को सौंप दिया गया है. अब यहां मरम्मत और अन्य कार्य भी पर्यटन विकास निगम द्वारा कराए जाते हैं.

उज्जैन कमिश्नर ने कहा जांच होगी और कार्रवाई भी

उज्जैन के संभाग आयुक्त संजय गुप्ता ने बताया कि यह घटना बेहद दुखद है और इसे लेकर जांच की जाएगी. उन्होंने कहा कि यदि जांच में कोई दोषी पाया जाएगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी. उज्जैन आईजी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि सबसे पहले रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म होने के बाद पूरे मामले की जांच होगी. इस मामले में नगर निगम एसडीआरएफ पुलिस नगर निगम द्वारा संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: WATCH: बेटे के वायरल वीडियो पर राजस्थान के डिप्टी CM प्रेमचंद बैरवा की आई पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget