एक्सप्लोरर

WATCH: बेटे के वायरल वीडियो पर राजस्थान के डिप्टी CM प्रेमचंद बैरवा की आई पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?

Rajasthan News: राजस्थान के डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा के बेटे की वीडियो वायरल होने के बाद बवाल खड़ा हो गया है. इस वीडियो लेकर अब प्रेमचंद बैरवा का बयान सामने आया है.

Rajasthan News Today: राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा के बेटे का एक वीडियो सोशल मीडिया वायरल होते विवाद शुरू हो गया है. इस वीडियो में डिप्टी सीएम के बेटे पर ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने और पुलिस एस्कॉर्ट का गलत इस्तेमाल के आरोप लग रहे हैं. इसको लेकर सोशल मीडिया यूजर्स के साथ सियासी दलों ने भी डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा पर निशाना साधा है.

इस मामले में अब उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा बयान सामने आया है. बेटे के पुलिस एस्कॉर्ट के गलत इस्तेमाल के सवाल पर उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने सफाई देते हुए कहा कि उनका बेटा अभी सीनियर स्कूल में पढ़ता है, उसके में स्कूल बच्चे हैं, जो आपस में दोस्त हैं. जो सिर्फ दोस्ती में साथ घूम रहे थे. उन्होंने इस पूरे मामले में अपने बेटे को दोषी ठहराने पर नाराजगी जताई.

पीएम को डिप्टी सीएम ने दिया धन्यवाद
उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यावाद देते हुए कहा कि उन्होंने मेरे जैसे व्यक्ति को राजस्थान का उपमुख्यमंत्री बनाया. उन्होंने कि उपमुख्यमंत्री बनने के बाद अगर को कोई मेरे बेटे को भारी पैसे वाले लोग साथ बैठाते हैं, या उसको गाड़ी में बैठा लिया तो उसने भी एक अच्छी गाड़ी देखने का मौका दिया है.

प्रेमचंद बैरवा ने कहा, "अभी वह बच्चा है और 18 साल का भी नहीं हुआ है. लेकिन जो लोग मौका दे रहे हैं मैं उनको भी धन्यावद देना चाहूंगा कि अब मेरे उपमुख्यमंत्री बनने के बाद वहां तक भी मेरे बच्चे को पूछने लगे हैं." 

'ट्रैफिक नियमों का नहीं हुआ उल्लंघन'
डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा से जब पूछा गया कि उनके पास परिवहन विभाग है और आपका बेटा ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ा रहा है, इस पर उन्होंने उल्टा सवाल पूछ लिया कि ट्रैफिक नियमों की कहां धज्जियां उड़ी हैं? प्रेमचंद बैरवा ने ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के आरोपों को सिरे खारिज किया. 

'सिक्योरिटी में चल रही थी पुलिस गाड़ी'
पुलिस एस्कॉर्ट के सवाल पर अपने बेटे के बचाव करते हुए डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा ने कहा, "मेरे बच्चे की सिक्योरिटी के लिए पीछ चल रही थी पुलिस की गाड़ी न कि एस्कॉर्ट कर रही थी." 

उन्होंने कहा, "यह लोगों की भावना है, उन्हें इस तरह की बातें नहीं करनी चाहिए. हालांकि वो अगर ऐसा कर रहे हैं तो करें, लेकिन इसके लिए मैं बच्चों को दोष नहीं दे रहा हूं. वह स्कूल के दोस्त के साथ थे, इसमें कोई गलत बात नहीं थी." 

क्या है मामला?
दरअसल, एक वायरल वीडियो में राजस्थान के डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा के बेटे समेत चार युवक खुली जीप जाते हुए दिखाई दे रहे हैं. जीप में सवाल इन चार युवकों में से एक उपमुख्यमंत्री का बेटा और उसकी बगल वाली सीट कांग्रेस नेता पुष्पेंद्र भारद्वाज का बेटा बताया जा रहा है. 

इस खुली जीप के राजस्थान पुलिस गाड़ी एस्कॉर्ट कर रही है. जीप में सवार युवकों के जरिये ट्रैफिक नियमों को खुले तौर उल्लंघन करते हुए देखा जा सकता है. इस वीडियो के वायरल होते ही बवाल खड़ा हो गया.

ये भी पढ़ें: भरतपुर में रोडवेज कर्मचारियों ने परीक्षार्थियों को लाठी डंडों से पीटा? CET परीक्षा देने जा रहे थे अलवर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उदयपुर के बच्चों का हुआ धर्मांतरण? गोवा से रेस्क्यू के बाद BJP सांसद का बड़ा दावा
उदयपुर के बच्चों का हुआ धर्मांतरण? गोवा से रेस्क्यू के बाद BJP सांसद का बड़ा दावा
राजस्थान में अब AI के पहरे में बेरोजगारी भत्ता, पात्र युवाओं को मिलेगा सीधे योजना का लाभ
राजस्थान में अब AI के पहरे में बेरोजगारी भत्ता, पात्र युवाओं को मिलेगा सीधे योजना का लाभ
CM भजनलाल शर्मा का साइबर ठगों पर बड़ा एक्शन, कहा- सिर्फ गिरफ्तारी नहीं, अब आर्थिक कमर भी तोड़ें
CM भजनलाल शर्मा का साइबर ठगों पर बड़ा एक्शन, कहा- सिर्फ गिरफ्तारी नहीं, अब आर्थिक कमर भी तोड़ें
जयपुर के गांव में चांदी के सिक्के निकलने की खबर, खजाने के लिए ग्रामीणों ने रातभर की खुदाई
जयपुर के गांव में चांदी के सिक्के निकलने की खबर, खजाने के लिए ग्रामीणों ने रातभर की खुदाई

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; गिरफ्तारी का हुआ आदेश
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
Embed widget