एक्सप्लोरर

Vikas Dubey Encounter: विकास दुबे को गिरफ्तार करने वाली उज्जैन पुलिस को आज भी इनाम का इंतजार! यहीं से शुरू हुआ था गाड़ी पलटने का डर

उत्तर प्रदेश के बिकरु कांड के कुख्यात अपराधी विकास दुबे को गिरफ्तार करने वाली पुलिस को आज तक उसका इनाम नहीं मिला है. बता दें कि यूपी पुलिस ने विकास दुबे की गिरफ्तारी पर 5 लाख का इनाम रखा था.

Vikas Dubey Encounter: उत्तर प्रदेश के कुख्यात अपराधी अतीक अहमद (Atique Ahmed) की गाड़ी पलटने की आशंका के बीच एक बार फिर विकास दुबे को गिरफ्तार करने वाली उज्जैन पुलिस (Ujjain Police) ने इनाम नहीं मिलने के मुद्दे को उठा दिया है. विकास दुबे की गाड़ी पलटने के बाद उसका एनकाउंटर (Encounter) हुआ था. यहीं से कुख्यात अपराधियों को गाड़ी पलटने का डर सताने की शुरुआत हुई थी. उत्तर प्रदेश के विक्रम कांड के कुख्यात अपराधी विकास दुबे के एनकाउंटर को जुलाई 2023 में 3 साल पूरे हो जाएंगे. इन सालों में हर एक दिन उन पुलिसकर्मियों को उत्तर प्रदेश पुलिस के ईनाम का इंतजार रहता है जिन्होंने विकास दुबे को गिरफ्तार करने में अहम भूमिका अदा की थी.

विकास दुबे को उस समय गिरफ्तार किया गया था जब वह भगवान महाकाल के दर्शन करने के लिए उज्जैन पहुंचा था. जैसे ही विकास दुबे महाकालेश्वर मंदिर (Mahakaleshwar Temple) से बाहर निकला, वैसे ही मंदिर के दो निजी सुरक्षाकर्मियों ने महाकाल थाने और पुलिस चौकी के पुलिसकर्मियों की मदद से उसे पकड़ लिया. तत्कालीन पुलिस अधीक्षक मनोज सिंह इस मामले में कुख्यात अपराधी विकास दुबे को पकड़ने वाली टीम को पुरस्कार देने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस को पत्र भी लिखा था. उत्तर प्रदेश पुलिस ने विकास दुबे की गिरफ्तारी पर 5 लाख का इनाम रखा था. हालांकि आज दिनांक तक पुलिसकर्मियों और सुरक्षाकर्मियों को इनाम की राशि नहीं मिल पाई है.

यहीं से सताने गाड़ी पलटने का डर
पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र कुमार शुक्ला के मुताबिक उत्तर प्रदेश पुलिस को रिमाइंडर भेजते हुए इनाम को लेकर कुछ नाम भेजे गए थे. उनकी ओर से अभी तक यह निर्णय नहीं हो पाया है कि इनाम किसे दिया जाए? इसी के चलते अभी तक इनाम की राशि नहीं मिल पाई है. बता दें कि विकास दुबे को जब मध्य प्रदेश से उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा था तो उत्तर प्रदेश में विकास दुबे की गाड़ी पलट गई जिसके बाद उसने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया और इसके चलते विकास दुबे का एनकाउंटर हो गया. विकास दुबे के एनकाउंटर के साथ ही अपराधियों को गाड़ी पलटने का डर सताने लगा.

यही वजह रही कि उत्तर प्रदेश का कुख्यात अपराधी अतीक अहमद का वाहन जब मध्य प्रदेश के सड़कों से गुजरात चप्पे-चप्पे पर सावधानियां बरती गईं. इसके बाद जब काफिला यूपी में दाखिल हुआ तो उनके रिश्तेदार भी वाहनों के साथ अतीक अहमद के साथ चल दिए.

फुल प्रसाद बेचने वाले ने जताया था शक
जब विकास दुबे उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में प्रवेश कर रहा था, उस समय फुल प्रसाद बेचने वाले सुरेश नामक व्यक्ति ने सबसे पहले उसकी संदिग्ध गतिविधियों के चलते पहचान की थी. इसके बाद उसने महाकाल मंदिर के निजी सुरक्षाकर्मियों को विकास दुबे के बारे में बताया था. विकास दुबे ने मंदिर में ढाई सौ रुपए का टिकट लेकर भगवान महाकाल के दर्शन किए थे इसके बाद जैसे ही वह बाहर निकला उसे पकड़ लिया गया था. 

ये भी पढ़ें: Singrauli Child Death: आपसी विवाद के चलते भाई पर ताना धनुष-बाण, निशाना चूका तो 4 साल की बच्ची के सिर में घुसा तीर, हुई मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका
भोपाल: UCC की अफवाह का असर, चंद दिनों में हुए 35 हजार निकाह
भोपाल: UCC की अफवाह का असर, चंद दिनों में हुए 35 हजार निकाह
सागर: हथियारों की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड तो उड़े होश, घर से 3 करोड़ कैश बरामद
सागर: हथियारों की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड तो उड़े होश, घर से 3 करोड़ कैश बरामद

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget