एक्सप्लोरर

कैसे होती है पेट्रोल पंप पर तेल की चोरी? अगर इन टिप्स का रखेंगे ख्याल तो ठगी से बच सकते हैं

उज्जैन में पिछले 12 महीनों के दौरान पेट्रोल पंप की जांच करने पर 2 दर्जन से अधिक गड़बड़ी निकली. कई पेट्रोल पंपों पर मिलावटी ईंधन बेचने और उपभोक्ताओं को कम पेट्रोल, डीजल के आरोप सही पाए गए.

Petrol-Diesel News: पेट्रोल पंप पर ईंधन की ठगी से बचने के लिए उपभोक्ताओं को सतर्क रहने की जरूरत है. उपभोक्ताओं को पेट्रोल पंप के जरिए ठगी का शिकार होने पर अधिकार का भी पता होना चाहिए. उज्जैन जिले में पिछले 12 महीनों के दौरान पेट्रोल पंप की जांच करने पर 2 दर्जन से अधिक गड़बड़ी निकली. कई पेट्रोल पंपों पर मिलावटी ईंधन बेचने और उपभोक्ताओं को कम पेट्रोल, डीजल के आरोप सही पाए गए.

ग्राहकों को सतर्कता पेट्रोल पंप पर होने वाली ठगी से बचा सकती है

उज्जैन के खाद्य नियंत्रक मोहन मारु के मुताबिक ग्राहकों को सतर्कता पेट्रोल पंप पर होने वाली ठगी से बचा सकती है. आमतौर से पेट्रोल पंपों पर ग्राहकों को सावधानीपूर्वक ईंधन भरवाना चाहिए. सबसे पहले ग्राहकों को मशीन पर निगाह रखते हुए 0 से शुरू होने वाली काउंटिंग को ध्यान से देखें. शंका होने पर कई उपकरणों की सहायता से भी क्वालिटी और क्वॉन्टिटी चेक की जा सकती है. उन्होंने बताया कि प्रत्येक पेट्रोल पंप पर 5 लीटर का माप रखा जाता है. ग्राहक को शक होने पर माप में 5 लीटर पेट्रोल या डीजल डलवा कर क्वांटिटी चेक की जा सकती है.

लिटमस पेपर के जरिए की जा सकती है पेट्रोल गुणवत्ता की जांच

अगर क्वालिटी पर शक हो तो पेट्रोल या डीजल की डेंसिटी चेक करने के साथ लिटमस पेपर से भी गुणवत्ता को जांचा जा सकता है. लिटमस पेपर पर पेट्रोल की बूंदे डाली जाएं और कुछ देर बाद पेट्रोल पूरी तरह गायब हो जाए तो गुणवत्ता ठीक है, वरना धब्बा दिखाई देने पर पेट्रोल में मिलावट की आशंका बन सकती है. खाद्य नियंत्रक मोहन मारु ने कहा कि ग्राहक को पेट्रोल पंप संबंधी शिकायत होने पर सीएम हेल्पलाइन 181 की मदद ली जा सकती है. गुणवत्ता या माप संबंधी शिकायत है तो प्रत्येक जिले में फूड कंट्रोलर या नाप तौल विभाग से संपर्क साधा जा सकता है. इन माध्यमों से बायोडीजल पंप की शिकायतें भी शामिल हैं.

Mumbai: मुंबई महानगरपालिका के अस्पताल में 4 दिनों में 4 नवजात शिशुओं की मौत, अस्पताल पर लापरवाही का आरोप

Delhi Crime: 8 लाख नकली नोटों के साथ पकड़े गए 2 आरोपी, इंटरनेशनल रैकेट का हुआ खुलासा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर कोर्ट में फर्जी वकील बेनकाब, गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
इंदौर कोर्ट में फर्जी वकील बेनकाब, गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद
दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
Embed widget