एक्सप्लोरर

Ujjain: जिस पूर्व विधायक ने बनाया करोड़ों का कॉलेज, बेटे ने उन्हीं को कर दिया बेदखल, जानें मामला

पूर्व विधायक ने आरोप लगाया कि उनके बड़े बेटे प्रवीण वशिष्ठ ने उन्हें ही कॉलेज के संचालक मंडल से बेदखल कर दिया है. उनके दोनों बेटों और बहुओं को भी संचालक मंडल से बाहर कर करोड़ों का गबन कर लिया है.

Ujjain News: पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) का सालों तक कामकाज संभालने वाले पूर्व विधायक महावीर प्रसाद वशिष्ठ (Mahavir Prasad Vashishth) को उन्हीं के बड़े बेटे ने महाकाल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) से बेदखल कर दिया है. इस मामले में पूर्व विधायक ने अपने ही बेटे पर गंभीर आरोप लगाते हुए कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है. 

खुद कॉलेज के संचालक से पूर्व विधायक 
जानकारी हो कि कांग्रेस में कई पदों पर रह चुके पूर्व विधायक महावीर प्रसाद वशिष्ट की पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से काफी नजदीकियां रही हैं. दिग्विजय सिंह के सीएम कार्यकाल में महावीर प्रसाद वशिष्ट सीएम हाउस में ही रहते थे. पूर्व विधायक ने बताया कि कई साल पहले उन्होंने ही देवास रोड पर एमआईटी कॉलेज की नींव रखी थी. इस कॉलेज के संचालक वे खुद थे. 

पूर्व विधायक ने बेटे पर करोड़ों के गबन का भी लगाया आरोप
पूर्व विधायक ने आरोप लगाया कि उनके बड़े बेटे प्रवीण वशिष्ठ ने उन्हें ही कॉलेज के संचालक मंडल से बेदखल कर दिया है. इसके साथ उनके दोनों बेटों और बहुओं को भी संचालक मंडल से बाहर करते हुए करोड़ों रुपयों का गबन कर लिया है. अब वे इस पूरे मामले में कानूनी कार्रवाई करने जा रहे हैं. जानकारी हो कि वशिष्ट परिवार की राजनीतिक पृष्ठभूमि उज्जैन में है. उनके छोटे बेटे राजेंद्र वशिष्ठ निर्दलीय और कांग्रेस के टिकट से विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं. 

पीएनबी में फर्जी खाता खुलवा कर किया ट्रांजेक्शन
पूर्व विधायक महावीर प्रसाद वशिष्ट ने यह आरोप भी लगाया कि उनके पुत्र प्रवीण वशिष्ठ के इशारे पर पंजाब नेशनल बैंक में एमआईटी कॉलेज का फर्जी खाता खुलवा कर माला लड्ढा नामक अकाउंट ऑफिसर द्वारा फर्जी तरीके से ट्रांजेक्शन किए जा रहे हैं. इस पूरे मामले में महावीर प्रसाद वशिष्ट ने और भी कई निजी गंभीर आरोप लगाए हैं. ज्ञात हो कि एमआईटी कॉलेज का शुभारंभ पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ही किया था. वे कई बार कॉलेज आ चुके हैं. इस इंजीनियरिंग कॉलेज में हजारों की संख्या में विद्यार्थी हैं.

Indore: 'प्रवासी भारतीय सम्मेलन और इन्वेस्टर्स समिट झूठ का पुलिंदा', कांग्रेस ने लगाए MP सरकार पर आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget