एक्सप्लोरर

MP News: उज्जैन में बिना लाइसेंस चल रहा था मिर्च का कारखाना, 17 लाख क सामान जब्त 

Ujjain News: फैक्ट्री में 25 क्विंटल से अधिक मिर्च पाउडर और खड़ी मिर्च पाई गई, जिसमें अखाद्य रंग डाले जाने की भी आशंका जताई जा रही है. जांच के लिए सैंपल लैब में भेजे गए हैं.

Ujjain Illegal Chilli Factory: मिलावट के विरुद्ध चल रहे अभियान के तहत उज्जैन में बड़ी कार्रवाई हुई है. यहां पर मिर्च का कारखाना बिना लाइसेंस के चल रहा था इस मामले में खाद्य विभाग ने सैंपल लेकर कारखाने को सीज कर दिया है. खाद्य विभाग द्वारा की जा रही लगातार कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन के पास लगातार शिकायतें भी आ रही है.

कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया कि मिलावटी सामान बेचने वालों के खिलाफ प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में सूचना मिली थी कि पिंगलेश्वर रोड पर मिर्च का कारखाना बिना अनुमति संचालित किया जा रहा है. इसी सूचना के आधार पर खाद्य विभाग के अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए गए. खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम द्वारा पिंगलेश्वर रोड़ स्थित मिर्च कारखाना पर कार्यवाही की गई. मौके पर मिर्च कारखाना का संचालन निवासी फ्रीगंज करते मोहित आहुजा पाए गए. 

मिर्च में अखाद्य सामग्री डाले जाने की आशंका
परिसर में लगभग 25 क्विंटल से अधिक मिर्च पाउडर और खड़ी मिर्च पाई गई. खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा मौके पर सागर इण्डस्ट्रीज के अखाद्य रंग के रैपर जब्त किए गए और मैजिक बॉक्स की सहायता से प्राथमिक जांच की गई. अखाद्य रंग की आशंका होने पर मिर्च पाउडर के 7 नमूने और खड़ी मिर्च के 2 नमूने लिए गए और राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे गये. समस्त खाद्य सामग्री जिसकी अनुमानित कीमत 17 लाख 47 हजार 300 रुपए है, को सीज किया गया. मौके पर वैध खाद्य लायसेंस न होने पर परिसर को सील बंद कराया गया.

खाद्य विभाग को दो प्रकार के प्रकरण बनाने का अधिकार
खाद्य विभाग के अधिकारी बसंत शर्मा ने बताया कि खाद्य विभाग द्वारा छापामार कार्रवाई के बाद दो प्रकार के प्रकरण बनाए जाते हैं. एक प्रकरण में आर्थिक दंड का प्रावधान है जबकि दूसरे प्रकरण में 6 माह तक की सजा का प्रावधान है. यदि आर्थिक दंड की बात की जाए तो 10 लाख रुपए तक का जुर्माना किया जा सकता है. खाद्य विभाग द्वारा प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई का निर्णय लिया जाता है.

2 सप्ताह में आ जाता है परिणाम
खाद्य विभाग के अधिकारी बसंत शर्मा ने बताया कि राज्य प्रयोगशाला नमूने जांच के लिए भेजे जाते हैं, जो कि 2 महीने में दो सप्ताह में परिणाम के रूप में सामने आ जाते हैं. खाद्य विभाग की टीम के पास मैजिक बॉक्स भी होता है जिसमें प्राथमिक तौर पर गुणवत्ता का परीक्षण कर लिया जाता है.

यह भी पढ़ें: MP News: इंदौर में दर्दनाक हादसे में गई थी युवक की जान, अब माता-पिता ने दान की बेटे की आंखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्वालियर में NH-44 पर तेज रफ्तार कार खंभे से टकराई, पटाखों से भड़की आग में दो की मौत, एक गंभीर
ग्वालियर में NH-44 पर तेज रफ्तार कार खंभे से टकराई, पटाखों से भड़की आग में दो की मौत, एक गंभीर
मध्य प्रदेश: भोपाल के 90 डिग्री ब्रिज केस के सस्पेंड किए सभी 7 इंजीनियर बहाल, MP सरकार का फैसला
मध्य प्रदेश: भोपाल के 90 डिग्री ब्रिज केस के सस्पेंड किए सभी 7 इंजीनियर बहाल, MP सरकार का फैसला
Maihar News: ओवरटेक के चक्कर में पलटी सवारियों से भरी बस, मैहर में हाईवे पर मची चीख-पुकार, 15 घायल
ओवरटेक के चक्कर में पलटी सवारियों से भरी बस, मैहर में हाईवे पर मची चीख-पुकार, 15 घायल
Indore News: इंदौर में रिश्तों पर लगा दाग! सौतेले पिता ने बेटी को बनाया हवस का शिकार, गिरफ्तार
इंदौर में रिश्तों पर लगा दाग! सौतेले पिता ने बेटी को बनाया हवस का शिकार, गिरफ्तार

वीडियोज

UP Cabinet Expansion News: UP राजनीति में बड़ा संकेत | BJP | CM Yogi
Crime News : शैतान पिता के जाल में मासूम बेटा | Sansani
Sandeep Chaudhary:बिखर रहा है INDIA गठबंधन! सबसे सटीक विश्लेषण! | Bengal | Vijay | Rahul Gandhi
राखी सावंत ने विजय-तृषा की डेटिंग रूमर्स पर दिया मजेदार रिएक्शन, बोलीं- “दोनों शादी कर लें, मैं मेहंदी में जरूर आऊंगी!”
Krishnavataram Part 1 Review: भव्य दृश्य, भावनाओं से भरपूर कहानी और दमदार अभिनय

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी के कैबिनेट विस्तार से पहले बृजभूषण शरण सिंह का क्रिप्टिक पोस्ट, किस तरफ है इशारा?
यूपी के कैबिनेट विस्तार से पहले बृजभूषण शरण सिंह का क्रिप्टिक पोस्ट, किस तरफ है इशारा?
'कांग्रेस ने DMK को धोखा दिया', तमिलनाडु में विजय की TVK को समर्थन करने पर PM मोदी का बड़ा अटैक
'कांग्रेस ने DMK को धोखा दिया', तमिलनाडु में विजय की TVK को समर्थन करने पर PM मोदी का बड़ा अटैक
कौन हैं 29 साल की एस कीर्तना, जो बनीं 'विजय' सरकार की सबसे कम उम्र की मंत्री? जानें
कौन हैं 29 साल की एस कीर्तना, जो बनीं 'विजय' सरकार की सबसे कम उम्र की मंत्री? जानें
क्या हार्दिक पांड्या की होगी वापसी, जैकब बेथल को मिलेगा एक और मौका? देखें RCB-MI की संभावित प्लेइंग 11
क्या हार्दिक पांड्या की होगी वापसी, जैकब बेथल को मिलेगा एक और मौका? देखें RCB-MI की संभावित प्लेइंग 11
थलपति विजय की पहली सैलरी थी 500 रुपये, आज एक फिल्म के लिए चार्ज करते हैं इतने करोड़
थलपति विजय की पहली सैलरी थी 500 रुपये, आज एक फिल्म के लिए चार्ज करते हैं इतने करोड़
Himachal Pradesh 10th Board Result: हिमाचल प्रदेश 10वीं का बोर्ड रिजल्ट जारी, इस डायरेक्ट लिंक से फटाफट करें चेक
हिमाचल प्रदेश 10वीं का बोर्ड रिजल्ट जारी, इस डायरेक्ट लिंक से फटाफट करें चेक
Mother's Day 2026: 'कूल' से लेकर 'सख्त' तक, हर मां का प्यार जताने का तरीका होता है बिल्कुल अलग
'कूल' से लेकर 'सख्त' तक, हर मां का प्यार जताने का तरीका होता है बिल्कुल अलग
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में 11 मई से समर वेकेशन, 9वीं-10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए लगेंगी स्पेशल रेमेडियल क्लासेस
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में 11 मई से समर वेकेशन, इन छात्रों के लिए लगेंगी रेमेडियल क्लासेस
Embed widget